उपनिषद कठोउपनिषद ओशो (पहला प्रवचन)---------------------------------

जीवन का गुह्यतम केंद्र : मृत्युपहला प्रवचन


प्रथम बल्ली :

ओम उशन् ह वै वाजश्रवस: सर्ववेदसं ददौ।
तस्य ह नचिकेता नाम पुत्र आस  ।। 1।।

तह कुमार सन्तं दक्षिणासु नीयमानासु
श्रद्धाsऽविवेश सोऽमन्यत।। 2।।

पीतोदका जग्धतृणा दुग्धदोहा निरिन्द्रिया:।
अनन्दा नाम ते लोकास्तान् स गच्छति ता ददत्।। 3।।

स होवाच पितरं तत कस्मै मां दास्यसीति।
द्वितीयं तृतीय तंहोवाच मृत्यवे त्वा ददामीति।। 4।।

बलामेमि प्रथमो बहूनामेमि मध्यम:।
किंस्विद्यमस्य कर्तव्य यन्यमाद्य करिष्यति।। 5।।

अनुपश्य यथा पूर्वे प्रतिपश्य तथापरे।
सस्यमिव मर्त्य: पच्चते सस्यमिवाजायते पुन:।। 6।।

वैश्‍वानर: प्रविशत्‍यतिथिब्रह्माणो गृहान।
तस्यैतां शान्ति क?र्वन्ति हर वैवस्वतोदकेम्।। 7।।


आशाप्रतीक्षे संगतं सूनृतां च इष्टापूर्ते पुत्रपशूंश्‍च सर्वान।।
एतद् वृरूत्त्वेक्ते पुरूषस्याल्‍यमधसो यस्‍यानश्‍नन् वसति ब्राह्मणो गृहे।। 8।।

तिस्‍त्रो रात्रीर्यदवात्‍सीर्गृहे में अनश्‍नन् ब्रह्मन्‍नतिथितर्नमस्‍य:द्य।
नमस्तेज ब्रह्मन—स्वस्ति मेडस्त तस्मात—प्रति त्रीन—वरान—वृणीष्य।। 9।।

शान्‍तासंकल्‍प सुमना यथा स्याद्वीतमन्यगौंतमो—माभि मृत्‍यो।
त्वत्यसृष्टं माभिवदेअतीत एतवयाणां प्रथमं वर वृणे।। 10।।

यथा पुरस्ताद् भविता प्रतीत औद्दालकिरारुणिर्मत्यसृष्ट:।
सुख रात्री: शयिता वीतमन्युस्‍त्‍वां ददृशिवाम्मुत्युमुखाअमुक्तम्।। 11।।


स्वर्गे लोके न भयं किंचनास्ति न तत्र त्वं न जरया बिभेति।
उभे तीर्त्वाशनायापिपासे शोकातिगो मोदते स्वर्गलोके ।। 12।।

स त्वमग्निम् स्वर्ग्यमध्येषि मृत्यो प्रदूहि त्वं श्रदधानाय मह्यम्।
स्वर्गलोका अमृतत्व भजन्त एतद् द्वितीयेन वृणे वरेण।। 13।।

प्र ते ब्रवीमि तदु मे निबोध स्वर्ग्यमग्निं नचिकेत प्रजानन्।
अनन्तलोकाप्तिमथो प्रतिष्ठां विद्धि त्वमेतं निहित गुहायाम्।। 14।।

लोकादिमग्नि तमुवाच तस्मै या हक्का यावतीर्वा यथा वा।
स चापि तत्‍प्रत्यवदद्यथोक्तमथास्य मृत्यु: पुनरेवाह तृष्ट।। 15।।

तमब्रवीत् प्रीयमाणो महात्मा वरं तवेहाद्य ददामि भय:।
तवैव नामा भवितायमग्निः सुंकां चेमामनेकरूपां गृहाण।। 16।।

त्रिणाचिकेतस्त्रिभिरेत्य संधि त्रिकर्मकृत् तरति जन्ममृत्यू।
ब्रह्मजज्ञं देवमीद्यं विदित्वा निचाथ्येमां शान्तिमत्यन्तमेति।। 17।।

त्रिणाचिकेतस्त्रयभेतद्विदित्वा य एवं विद्वाश्चिनुते नाचिकेतम्।
स मृत्युपाशान् पुरतः प्रणोद्य शोकातिगो मोदते स्वर्गलोके।। 18।।

एष तेऽग्निर्नचिकेत: स्वग्यों यमवृणीथा द्वितीयेन वरेण।
एतमग्निं तवैव प्रवश्रयंति जनासस्तृतीयं वरं नचिकेतो वृणीप्य।। 19।।

ओम इस सच्चिदानंदघनरूप परमात्मा के नाम का स्मरण करके उपनिषद का आरंभ करते हैं

प्रसिद्ध है कि यह का फल चाहने वाले वाजश्रवा के पुत्र उद्दालक ने (विश्वजित यश में) अपना सारा धन (ब्राह्मणों को) दान कर दिया। उसका नचिकेता नाम से प्रसिद्ध एक पुत्र था।। 1।।

(जिस समय ब्राह्मणों को) दक्षिणा के रूप में देने के लिए गौवें लाई जा रही थी उस समय छोटा बालक पर भी नचिकेता में श्रद्धा का आवेश हो गया और उन जराजीर्ण गायों को देखकर वह विचार करने लगा।। 2।।

जो अंतिम बार जल पी चुकी हैं जिनका घास खाना समाप्त हो गया है जिनका दूध अंतिम बार दुह लिया गया है जिनकी इंद्रियां नष्ट हो चुकी हैं ऐसी निरर्थक मरणासन्न गौवों को देने वाला वह दाता तो नीच योनियों और नरकादि लोक जो सब प्रकार के सुखों से शून्य हैं उनको प्राप्त होता है! (अत: पिताजी को सावधान करना चाहिए)।। 3।।

यह सोचकर वह अपने पिता से बोला कि हे प्यारे पिताजी! आप मुझे किसको देंगे? (उत्तर न मिलने पर उसने वही बात,) दुबारा—तिबारा कही तब पिता ने उससे क्रोधपूर्वक कहा कि तुझे मैं मृत्यु को देता हूं।। 4।।

(यह सुनकर नचिकेता मन ही मन विचारने लगा कि) बहुतो में मैं प्रथम श्रेणी के आचरण पर चलता आया हूं और बहुतो में मध्यम श्रेणी के आचार पर चलता हूं ( कभी भी नीची श्रेणी के आचरण को मैने नहीं अपनाया फिर पिताजी ने ऐसा क्यों कहा। ) यम का ऐसा कौन— सा कार्य हो सकता है जिसे आज मेरे द्वारा ( मुझे देकर) (पिताजी) पूरा करेगे?।। 5।।

उसने अपने पिता से कहा : आपके पूर्वज पितामह आदि जिस प्रकार का आचरण करते आए हैं उस पर विचार कीजिए और ( वर्तमान में भी) दूसरे श्रेष्ठ लोग जैसा आचरण कर रहे हैं उस पर भी दृष्टिपात कर लीजिए (फिर आप अपने कर्तव्य का निश्चय कर लीजिए। ) यह मरणधर्मा मनुष्य अनाज की तरह पकता है अर्थात जराजीर्ण होकर मर जाता है तथा अनाज की भांति ही फिर उत्पन्न हो जाता है।। 6।।

अतएव इस अनित्य जीवन के लिए मनुष्य को कभी कर्तव्य का त्याग करके मिथ्या आचरण नहीं करना चाहिए। आप शोक का त्याग कीजिए और अपने सत्य का पालन कर मुझे मृत्यु ( यमराज) के पास जाने की अनुमति दीजिए। पुत्र के वचन सुनकर उद्दालक को दुख हुआ परंतु नचिकेता की सत्यपरायणता देखकर उन्होंने उसे यमराज के पास भेज दिया। नचिकेता को यमसदन पहुंचने पर पता लगा कि यमराज कहीं बाहर गए हुए हैं अतएव नचिकेता तीन दिनों तक अन्न— जल ग्रहण किए बिना ही यमराज की प्रतीक्षा करता रहा।
यमराज के लौटने पर उनकी पत्नी ने कहा—हे सूर्यपुत्र! स्वयं अग्निदेवता ही ब्राह्मण अतिथि के रूप में गृहस्थ के घरों में प्रवेश करते हैं साधुपुरुष उनका सत्कार किया करते हैं अत: आप उनके लिए जल आदि अतिथि— सत्कार की सामग्री ले जाइए।। 7।।

जिसके घर में ब्राह्मण अतिथि बिना भोजन किए निवास करता है उस मंदबुद्धि मनुष्य की नाना प्रकार की आशा और प्रतीक्षा उनकी पूर्ति से होने वाले सब प्रकार के सुख सुंदर भाषण के फल एवं यह दान आदि शुभ कर्मों के फल तथा समस्त पुत्र और पशु आदि वैभवइन सबको वह नष्ट कर देता है।। ८।।

पत्नी के वचन सुनकर यमराज नचिकेता के पास गए और उसका यथोचित सत्कार कर बोले. हे ब्राह्मण! आप अतिथि हैं। आपको नमस्कार हो। हे ब्राह्मण! मेरा कल्याण हो। आपने जो तीन रात्रियों तक मेरे घर पर बिना भोजन किए निवास किया है इसलिए (आप मुझसे) प्रत्येक रात्रि के बदले (एक— एक करके) तीन वरदान मांग लीजिए।। 9।।

यमराज ने जब इस प्रकार कहा तब पिता को सुख पहुंचाने की इच्छा से नचिकेता बोला : हे मृत्युदेव! मेरे पिता गौतमवशीय उद्दालक मेरे प्रति शांत संकल्प वाले प्रसन्नचित्त और क्रोध एवं खेद से रहित हो जाएं तथा आप के द्वारा वापस भेजे जाने पर जब मैं उनके पास जाऊं तो वे मुझ पर विश्वास करके पुत्र— भाव रखकर मेरे साथ प्रेमपूर्वक बातचीत करें। यह मैं अपने तीनों वरों में पहला वर मांगता हूं। 10।।

यमराज ने कहा : तुमको मृत्यु के मुख से छूटा हुआ देखकर मुझसे प्रेरित तुम्हारे पिता उद्दालक पहले की भांति ही यह मेरा पुत्र नचिकेता ही है ऐसा समझ करके दुख और क्रोध से रहित हो जाएंगे और वे अपनी आयु की शेष रात्रियों में सुखपूर्वक शयन करेगे।। 11।।

इस वरदान को पाकर नचिकेता बोला हे यमराज! स्वर्गलोक में किंचितमात्र भी भय नहीं हैवहां मृत्युरूप स्वयं आप भी नहीं हैं वहां कोई बुढ़ापे से भी भय नहीं करता। स्वर्गलोक के निवासी भूख और प्यास इन दोनों से पार होकर दुखों से दूर रहकर सुख भोगते हैं।। 12।।

हे मृत्युदेवा आप उपर्युक्त स्वर्ग की प्राप्ति के साधनरूप अग्नि को जानते हैं अत: आप मुझ श्रद्धालु को वह अग्निविद्या भलीभांति समझाकर कहिए जिससे कि स्वर्गलोक के निवासी अमरत्व को प्राप्त होते हैं। यह मैं दूसरे वर के रूप में मांगता हूं।। 13।।

तब यमराज बोलेहे नचिकेता! स्वर्गदायिनी अग्निविद्या को अच्छी तरह जानने वाला मैं तुम्हारे लिए उसे भलीभांति बतलाता हूंतुम उसे मुझसे भलीभांति समझ लो। तुम इस विद्या को स्वर्गरूपी अनंत लोकों की प्राप्ति कराने वाली तथा उसकी आधारस्वरूपा और (बुद्धिरूप) गुफा में छिपी हुई समझो।। १४।।

उस स्वर्गलोक की कारणरूपा अग्निविद्या का उस नचिकेता को उपदेश दिया। उसमें कुंड— निर्माण आदि के लिए जो— जो और जितनी ईटें आदि आवश्यक होती हैं तथा जिस प्रकार उनका चयन किया जाता है वे सब बातें भी बताईं। तथा उस नचिकेता ने भी वह जैसा सुना था ठीक उसी प्रकार समझकर यमराज को पुन: सुना दिया। उसके बाद यमराज उस पर संतुष्ट होकर फिर बोले।। 15।।

(उसकी अलौकिक बुद्धि देखकर) प्रसन्न हो महात्मा यमराज नचिकेता से बोले : अब मैं तुम्हें यहां पुन: यह अतिरिक्त वर देता हूं कि यह अग्निविद्या तुम्हारे ही नाम से प्रसिद्ध होगी तथा इस अनेक रूपों वाली रत्नों की माला को भी तुम स्वीकार करो।। 16।।

(उस अग्निविद्या का फल बतलाते हुए यमराज कहते हैं : )
इस अग्नि का शास्त्रोक्त रीति से तीन बार अनुष्ठान करने वाला तीनों ऋक् साम यजुर्वेद के साथ संबंध जोड़कर यह दान और तपरूप तीनों कर्मों को निष्कामभाव से करने वाला मनुष्य जन्म— मृत्यु से तर जाता है। वह ब्रह्मा से उत्पन्न सृष्टि के जानने वाले स्तवनीय इस अग्निदेव को जानकर तथा इसका निष्कामभाव से विधिपूर्वक चयन करके इस अनंत शांति को पा जाता है, (जो मुझको प्राप्‍त है)।। 17।।         

(ईटों के स्वरूपसंख्या और अग्नि—चयन—विधि) इन तीनों बातो को जानकर तीन बार नाचिकेत अग्नि विद्या का अनुष्ठान करने वाला तथा जो कोई भी इस प्रकार जानने वाला पुरुष इस नाचिकेत अग्नि का चयन करता है वह मृत्यु के पाश को अपने सामने ही (मनुष्य शरीर में ही) काटकर शोक से पार होकर स्वर्ग लोक में आनंद का अनुभव करता है।।18।।

हे नचिकेता यह तुम्हें बतलाई हुई स्वर्ग प्रदान करने वाली अग्नि विद्या है जिसको तुमने दूसरे वर से मांगा है। इस अग्नि को अब से लोग तुम्हारे ही नाम से स्मरण करेंगे। हे नचिकेता अब तुम तीसरा वर मानो।।19।।

पनिषद जीवन के रहस्य के संबंध में इस पृथ्वी पर अनूठे शास्त्र हैं। कठोपनिषद उन सब उपनिषदों में भी अनूठा है। इसके पहले कि हम उपनिषद में प्रवेश करेंइस उपनिषद की अंतर— भूमिका समझ लेनी चाहिए।
पहलवी बातइस जगत में जो व्यक्ति भी जीवन को जानना चाहता हैउसे स्वयं ही मृत्‍यु  से गुजरे बिना और कोई उपाय नहीं है।
जीवन को जानना हो तो मरने की कला सीखनी पड़ती है। जो मृत्‍यु से भयभीत है। वह जीवन से भी अपरिचित रह जाता है। क्योंकि मृत्यु जीवन का गुह्यतमगहन से गहन केंद्र है। केवल वे ही लोग जीवन को जान पाते हैंजो सचेतनहोशपूर्वकस्वागत से भरे हुए मृत्यु में प्रवेश कर सकते हैं।
मरते सभी हैंलेकिन सभी लोग मरने के कारण जीवन को नहीं जान पाते।
हम भी बहुत बार मरे हैं। और डर है कि अभी और बहुत बार मरेंगे। लेकिन मृत्यु होती है एक जबर्दस्ती। हम मरना नहीं चाहतेमरना पड़ता हैइसलिए मृत्यु होती है एक दुखएक पीड़ाएक संताप। और मृत्यु की पीड़ा इतनी गहन है कि उस पीड़ा को झेलने का एक ही उपाय है कि आप मूर्च्छित हो जाएं। इसलिए मरने के पहले ही हम मूर्च्छित हो जाते हैं। सर्जन तो बहुत बाद में खोज पाए कि पीड़ा से बचने का उपाय बेहोशी है। लेकिन प्रकृति को सदा से पता है—मृत्यु के भय के कारणपीड़ा के कारण चेतना मूर्च्छित हो
हमसब मरते हैं मूर्च्छा में। बहुत बार मरे हैं बेहोश। इसलिए हमें कोई स्मरण नहीं है। बहुत बार जन्मे भी हैं,लेकिन बेहोश। हमें उसका भी कोई स्मरण नहीं। अतीत की तो बात छोड़ देंइतना तो निश्चित ही है कि इस बार आप जन्मे हैं। लेकिन इस जन्म का भी कोई स्मरण नहीं है।
जिसकी मृत्यु मूर्च्छा में होती हैउसका जन्म भी मूर्च्छा में होता है। क्योंकि मृत्यु एक पहलू है उसी सिक्के का,जन्म जिसका दूसरा पहलू है। एक छोर पर जो बेहोश हैवह दूसरे छोर पर भी बेहोश ही होगा। जो मरता है बेहोशवह जन्मता है बेहोश। इसलिए हमें जन्म का भी कोई स्मरण नहीं है।
सुना है आपने कि आप जन्मे। माता—पिता कहते हैंपरिवार—समाज कहता है। आप खुद जन्मे हैंलेकिन आपको अपने जन्म की कोई स्मृति नहीं है। मरते सभी हैंलेकिन बेहोश मरते हैं। इसलिए मृत्यु से जो सीखा जा सकता हैउससे वंचित रह जाते हैं।
धर्म होशपूर्वक मरने की कला है।
धर्म जानते हुएसमझपूर्वक मृत्यु में प्रवेश करने का विज्ञान है।
और जो व्यक्ति होशपूर्वक मृत्यु में प्रवेश कर जाता हैउसके लिए मृत्यु सदा के लिए समाप्त हो जाती है। क्योंकि होशपूर्वक मरते हुए वह जानता है कि मैं मर ही नहीं रहा हूं। होशपूर्वक मरते हुए वह जानता है कि जो मर रहा हैवह मेरी देह हैशरीर हैवस्त्रों से ज्यादा नहीं। और जो मेरी अंतर—चेतना हैवह मृत्यु में भी प्रज्वलित है। मृत्यु की आधी भी उसे बुझा नहीं पाती।
मृत्यु में जो जानता है—जागता हैहोश से भरा हैउसके लिए मृत्यु समाप्त हो गई। जो बेहोश मरता हैउसी के लिए मृत्यु है। जो होशपूर्वक मरता है उसके लिए कोई मृत्यु नहीं है। फिर मृत्यु ही उसके लिए अमृत का द्वार हो जाती है।
जो होशपूर्वक मरता है वह होशपूर्वक जन्मता भी है। और जो होशपूर्वक जन्मता हैउसके जीवन का पूरा गुण बदल जाता हैवह होशपूर्वक जीता भी है। उसका रोआं —रोआंउसकी चेतना का कण—कण प्रकाश सेज्ञान सेबुद्धत्व से भर जाता है।
जो व्यक्ति होशपूर्वक जन्मता हैउसकी फिर कोई मृत्यु नहीं होती। फिर उसका कोई जन्म नहीं होता। फिर यह देह छूट जाती हैलेकिन परमब्रह्म में लीनता शेष रहती है। उसे ज्ञानियों ने निर्वाण कहा हैब्रह्म—उपलब्धि कही है,मोक्ष कहा हैकैवल्य कहा है।
जिसने मृत्यु को पहचानकर अमृत को जान लियाशरीर से उसके संबंधों का फिर कोई कारण नहीं रह जाता। शरीर से हम जुड़ते हैंक्योंकि हम बेहोश हैं। बेहोशी हमारा शरीर से जोड़ हैवही सेतु है। होश—जोड़ टूट जाता है। शरीर अलग और हम अलग हो जाते हैं। और जैसे ही इस अलगपन की स्मृति गहन होती हैवैसे ही फिर कोई मृत्यु नहीं है। क्योंकि शरीर ही मरता हैशरीर ही जन्मता है। शरीर के भीतर जो छिपा है—अशरीरी—वह न जन्मता हैवह न मरता है। वह स्वयं जीवन है। जीवन की मृत्यु कैसीऔर जो मरता हैउसका जीवन धोखे का थाउधार था। जो मरता है,उसके जीवन का कोई अर्थ नहीं है।
यह बड़े मजे की बात है। मनुष्य दो का जोड़ है। एक है मरणधर्मा शरीर। वह मरा हुआ ही है। और एक है : अमृत आत्मा। वह स्वयं जीवन है। आत्मा के जीवन की निकटता के कारण ही शरीर जीवित मालूम होता है।
शरीर की जीवंतता करार हैप्रतिफलन है। जैसे दर्पण के सामने आप खड़े होंऔर दर्पण में आप दिखाई पड़े। वह जो दर्पण में दिखाई पड़ रहा हैवह उधार है। वह वास्तविक नहीं है। आप हटे कि वह दर्पण से हट जाएगा। वह प्रतिबिंब हैसचाई नहीं। सचाई की खबर तो उससे मिलती हैसचाई का इशारा भी उससे मिल सकता है। लेकिन जो उसे ही सचाई समझ लेवह भटक जाएगा। उससे सत्य का संबंध सदा के लिए टूट जाएगा।
शरीर सिर्फ खबर देता हैभीतर छिपे जीवन की। शरीर जीवित मालूम होता है सिर्फ निकटता के कारण,सान्निध्य के कारण। आत्मा की जीवंतता इतनी प्रगाढ़ है कि मुर्दा शरीर भी जीवित हुआ मालूम पड़ता है। लेकिन जो इस शरीर के जीवन को ही जीवन समझ लेता हैवह जीवन को जानने से वंचित हो जाता है। मृत्यु में प्रवेश का अर्थ हैदर्पण से हटकर मूल में प्रवेशइस उपनिषद का सारभूत यही है। शेष कथा ले।
लेकिन शेष कथा भी बड़ी मधुर है। और बहुत सी अनूठी बातो की सूचक है।
कठोपनिषद बहुत बार आपने पढ़ा होगा। बहुत बार कठोपनिषद के संबंध में बातें सुनी होंगी। लेकिन कठोपर्निषद जितना सरल मालूम पड़ता हैउतना सरल नहीं है।
इमान रहेजो बातें बहुत कठिन हैंउन्हें ऋषियों ने बहुत सरल ढंग से कहने की कोशिश की है। क्योंकि वे बातें ही इतनी कठिन हैं कि सरल ढंग से कहने पर भी समझ में न आएंगी। अगर सीधी—सीधी कह दी जाएं तो आपसे उनका कोई संबंधकोई संपर्क ही नहीं होगा।
कठोपनिषद एक कथा हैएक कहानी है। लेकिन उस कहानी में वह सब हैजो जीवन में छिपा है। हम इस कहानी की एक—एक पर्त को उघाड़ना शुरू करेंगे।

ओम इस सच्चिदानंदघनरूप परमात्मा के नाम का स्मरण करके उपनिषद का आरंभ करते हैं।
परमात्मा के स्मरण से आरंभ!
जीवन में हम भी बहुत आरंभ करते हैंलेकिन सभी आरंभ अहंकार के स्मरण से होते हैं। हम जो भी करते हैं,उसमें मैं मौजूद होता हूं। असल में हम करते ही इसलिए हैं कि मैं घना होसघन होमजबूत हो। हमारी सारी क्रियाएं मैं को ही मजबूत करने की चेष्टाएं हैं। हमारा सारा कर्तापन अहंकार को भरने की कोशिश है। इसलिए संसार में सभी कुछ प्रारंभ हो सकता है अहंकार सेलेकिन धर्म का प्रारंभ अहंकार से नहीं हो सकता। धर्म का प्रारंभ निरअहंकार से होगा।
परमात्मा का स्मरण इस बात का स्मरण है कि मैं नहीं हूं तू है। मेरा होना न होने के बराबर है। मैं तेरे स्मरण से शुरू करता हूं उसका अर्थ है कि मैं अपने को केंद्र से हटा लेता हूं। तू केंद्र पर है। मैं परिधि बनता हूं। मैं गौण हो जाता हूं तू प्रमुख है।
परमात्मा का स्मरण अगर वास्तविक होतो मात्र स्मरण से ही सब कुछ घट सकता है। शायद आगे उपनिषद में जाने की जरूरत भी न रह जाए। मात्र स्मरण—कि तू ही सब कुछ हैऔर मैं कुछ भी नहीं हूं—अगर यह सचमुच वास्तविक हो जाएजीवंत हो जाए अनुभव बन जाएपूरे प्राण हमारे इसी एक भाव से भर जाएंपूरी श्वास कीहृदय की धड़कन— धड़कन एक ही गंज से उठ जाएप्रभु के स्मरण सेतो शायद आगे जाने की कोई भी जरूरत नहीं है। या आगे जो कहा गया है वह ऐसे लोगों ने कहा हैजो ऐसे स्मरण से भर गए। जिन्होंने इस स्मरण को जानाउनके लिए जीवन के सारे रहस्य खुल गए। उनके लिए कहीं कोई पर्दा न रहा। उनके लिए जीवन एक खुली किताब हो गई।
ऋषि कहता है. प्रभु के स्मरण से हम इस उपनिषद का प्रारंभ करते हैं। आपसे भी मैं कहूंगाइस साधना शिविर का प्रारंभ आप अपने से न करेंप्रभु—स्मरण से करें। जो अपने से करेगावह खाली हाथ लौट जाएगा। जो अपने से करेगावह व्यर्थ ही आया। वह आया ही नहीं। क्योंकि ध्यान वहीं शुरू होता हैजहा आप समाप्त होते हैं। जहां तक आप हैंवहां तक कोई ध्यान नहीं है। आपकी मृत्युआपका मरना ही ध्यान है।
प्रभु के स्मरण का अर्थ है कि मैं मूल्यवान नहीं हूं कि मेरा स्मरण करूं। मैं हट जाता हूंमैं जगह दे देता हूं। और जब आप जगह दे देते हैंजैसे कोई द्वार खोल दे और बाहर का सूरज भीतर प्रवेश कर जाए जैसे ही आप हट जाते हैं कि शाश्वत प्रकाश आपके भीतर भरना शुरू हो जाता है। आपके अतिरिक्त और कोई बाधी नही है।
लोग मेरे पास आते हैं और पूछते हैंक्या है बाधाक्या है अड़चनबड़ी कोशिश करते हैं ध्यान कीनहीं होता। प्रार्थना करते हैंअधूरी रह जाती है। स्मरण करते हैंछूट—छूट जाता है। माला फेरते हैंहाथ में ही रह जाती हैभीतर कुछ और फिरने लगता है। मंदिर में जाते हैंपहुंच नहीं पाते। शास्त्र पढ़ते हैंकहीं भी प्राण उससे स्पंदित नहीं होते हैं। क्या बाधा हैक्या अड़चन है?
कोई और बाधा होती तो मैं भी छीन सकता था। आप ही बाधा हैं। आपके अतिरिक्त इस बाधा को और कोई भी मिटा नहीं सकता।
प्रभु के स्मरण का अर्थ है : मैं अपने को हटाता हूं मैं अपने को भूलता हूं और तुझे स्मरण करता हूं। पर हम बड़े मजेदार लोग हैं। हम प्रभु का स्मरण भी करते हैंतो भी हम ही स्मरण करते हैं। और जहां आप मौजूद हैंवहां प्रभु मौजूद नहीं हो सकता। आपके और उसके मिलने का कोई भी उपाय नहीं है। आपकी उससे कभी कोई मुलाकात न होगी। कभी हुई नहीं किसी की। जब व्यक्ति मिट जाता हैतब उसका प्रगट होना शुरू होता है।
कबीर ने कहा है कि बड़ी उलझन है। पहले मैं खोजता था। खोजते—खोजते खुद खो गया। अब तुम मिले हो,लेकिन तुम मिले हो तब मैं नहीं हूं। जो खोजने निकला थावह अब नहीं है। कबीर ने 'कहा हैजब मैं तुम्हें पुकारता फिरता थाखोजता थातुम्हारा कोई पता न चलता था। और अब तुम मेरे पीछे—पीछे घूमते होकबीर—कबीर बुलाते,और अब मैं नहीं हूं!
आज तक किसी मनुष्य का परमात्मा से मिलन नहीं हुआ। कभी हो भी नहीं सकता। वह मिलन असंभव है। वह वैसे ही असंभव है जैसे प्रकाश और अंधेरे का कोई मिलन नहीं होता। अंधेरा होता है तो प्रकाश नहीं होता। प्रकाश होता है तो अंधेरा नहीं होता।
आप अंधेरा हैं। हम स्मरण भी करते हैं प्रभु कातो इस अंधेरे के भीतर ही वह स्मरण भी है। हम उस स्मरण को भी इस अंधेरे का एक अंग बना लेते हैं। हमारा धर्म भी हमसे छोटा होता हैहमारी प्रार्थना भी हमसे छोटी होती है। और जैसे हम और चीजें सम्हालकर रखते हैंवैसे ही अपनी प्रार्थना को भी सम्हालकर रख लेते हैं। लेकिन मालिक,मालिक अहंकार ही होता है।
प्रभु के स्मरण का अर्थ है कि अब मैं नहीं हूं। और अगर एक बार पूरे हृदय से यह खयाल आ जाए कि मैं नहीं हूं तो आप सब कुछ हो जाते हैं। कुछ और पाने को शेष नहीं रह जाता।
प्रभु —स्मरणस्वयं का विस्मरण है।
स्वयं का स्मरणप्रभु का विस्मरण है।
वह जो हमारे भीतर छिपा हैतब तक छिपा रहेगाजब तक हमारा अहंकारजब तक मैं का भाव मजबूत है। जैसे ही मैं — भाव हटता हैवह जो भीतर छिपा हैप्रकट हो जाता है। वह जो भीतर छिपा हैवह परमात्मा है।
परमात्मा कहीं कोई आकाश में नहीं बैठा है। इसलिए अगर आप आकाश की तरफ अपनी प्रार्थनाएं भेज रहे हैं तो व्यर्थ ही भेज रहे हैं। और परमात्मा किसी मंदिर में भी नहीं छिपा है। अगर आप किसी मंदिर की तलाश कर रहे हैं,आप समय और जीवन नष्ट कर रहे हैं। परमात्मा आपके भीतर छिपा है। लेकिन जब पक आप हैंतब तक जो भीतर छिपा है वह प्रगट न हो सकेगा। ऐसे ही जैसे एक बीज जब टूट जाता है तो अंकुरित होता है और वृक्ष बन जाता है। बीज की खोल ही वृक्ष को छिपाए हुए है।
जब तक आप टूट न जाएंगे और मिट्टी में न मिल जाएंगेजब तक आप खो न जाएंगेमर न जाएंगेतब तक आपके भीतर जो छिपा है वह प्रगट नहीं होगा। आप बाधा हैं। इसलिए उपनिषद शुरू होता है प्रभु के स्‍मरण से।
प्रसिद्ध है कि यज्ञ का फल चाहने वाले वाजश्रवा के पुत्र उद्दालक ने अपना सारा धन विश्वजित यह में ब्रह्मणों को दे दिया। उसका नचिकेता नाम से प्रसिद्ध एक पुत्र था।
इस कहानी की एक—एक पर्त उघाड़नी है।
प्रसिद्ध है कि यह का फल चाहने वाले वाजश्रवा के पुत्र उद्दालक ने विश्वजित यज्ञ में अपना सारा धन
ब्राह्मणों को दे दिया।
इस वचन में इतना कुछ छिपा है।_पहली तो बात कि लोग धर्म के नाम पर भी विश्व को ही जीतने की आकांक्षा रखते हैं। विश्वजित यज्ञ—सारी दुनिया को जीत लूं! सारे संसार का मालिक हो जाऊं! लोग छोड़ते भी हैं तो पाने के लिए! तो छोड़ना व्यर्थ हो जाता है। उस त्याग का दो कौड़ी भी मूल्य नहींजो किसी भोग के लिए किया गया हो। उस त्याग का क्या अर्थ हैजिसके पीछे पाने की कामना और वासना हो! सौदा हुआत्याग न हुआ।
आप भी छोड़ते हैं। ऐसे तो हर आदमी छोड़ता है। बाजार से कुछ खरीदना है तो आपको जेब खाली करनी पड़ती हैलेकिन उस खाली करने को आप त्याग नहीं कहते। आप उसे सौदा कहते हैं। जब आप कुछ पाना चाहते हैं तो आपको कुछ देना पड़ता है। लेकिन उस देने को त्याग कोई भी न कहेगा।
त्याग का अर्थ ही यह है कि जब कोई देऔर पाना न चाहे। जब दान तो होलेकिन मांग न हो। जब कोई सिर्फ दे। और जिसकी लौटने के लिए कोई शर्तबंदी न हो। जो यह न कहे कि इसलिए देता हूं। जो यह न कहे कि मैं यह पाने के लिए देता हूं। उसका देना ही दान है। अन्यथा दान धोखा है।
आप अगर दान करते हैं कि स्वर्ग मिल जाएतो आप सिर्फ दुकान का विस्तार करते हैं। आप सिर्फ इन्वेस्टमेंट करते हैं। आप स्वर्ग को खरीदने की चेष्टा में लगे हैं। और जो भी खरीदा जा सकता हैवह नर्क ही होगा। जो भी खरीदा जा सकता हैवह संसार होगा।
परमात्मा खरीदा नहीं जा सकता। इसलिए परमात्मा को पाने के लिए अगर आप कुछ देते हैं तो आप परमात्मा को न पा सकेंगे। आप सारा संसार भी दे देंलेकिन अगर पाने की कामना भीतर है तो सारा संसार भीतर मौजूद है। वासना संसार है।
बुद्ध ने कहा है वासनातृष्णाकामना संसार है। यह जो संसार दिखाई पड़ता है बाहर फैला हुआयह नहीं। यह तो ऐसे ही फैला रहेगा। आप नहीं थे तब भी थाआप नहीं होंगे तब भी होगा। यह तो तब भी फैला रहता है जब बुद्ध जैसा व्यक्ति अपनी सारी वासना से मुक्त हो जाता है। तब भी यह संसार तो बना ही रहता है। इस संसार से कोई सवाल नहीं है। संसार से उस कामना का सवाल हैजो इस संसार की तरफ आप अपने भीतर से फैलाते हैं। वह जो वासना के हाथ फैलते हैंपंख फैलते हैं और सारे संसार को अपने कब्जे में ले लेना चाहते हैं।
उपनिषद का ऋषि यह कह रहा है कि उद्दालक ने विश्वजित यज्ञ कियुा। सारे संसार का मैं विजेता हो जाऊं।
संसार का जो विजेता होना चाहता है उसका धर्म से क्या संबंध! वह सिकंदर की चाह हैनेपोलियन की चाह है,हिटलर की चाह है। सभी पागलों की इच्छा यही है।
जीसस ने कहा है कि तुम सारा संसार भी पा लो और अगर स्वयं को खो दोतो इस पाने से क्या होगा?उद्दालक सारे संसार को जीतने की आकांक्षा  से भरा है। स्वयं को पाने की कोई आकांक्षा  नहीं दिखाई पड़ती। स्वयं का कोई खयाल भी नहीं है।
उद्दालक का धर्म से कोई भी संबंध नहीं है। उद्दालक कुलीन है। बड़ी प्रसिद्ध उसकी वंश—परंपरा है। समझदार हैबुद्धिमान हैपंडित है। यश कर रहा हैलेकिन संसार को जीतने के लिए! शानी नहीं हैअनुभवी है। उम्र है उसकी। लेकिन फिर भी अनुभव निचुड़कर ज्ञान नहीं बन पाया है। तो वह धर्म के नाम पर जो कुछ भी करेगावह सिर्फ औपचारिक होगाफारमल होगाउसके भीतर अंतरात्मा नहीं होगी। उसने अपना सारा धन ब्राह्मणों को दे दिया। लेकिन वासना है विश्व—विजय की! वासना है ख्याति कीयश की! वासना है अहंकार की!
अहंकार सब कुछ छोड़ सकता हैसिर्फ आप अहंकार को भर मत छोड़े। अहंकार सब छोड़ सकता हैमहलों को लात मार सकता हैसिंहासनों को लात मार सकता हैधन को फेंक सकता हैपत्नी—बच्चों को त्याग सकता है,अहंकार सब छोड़ सकता हैअगर आप अहंकार भर को सम्हालने को राजी हों। अहंकार डरता है सिर्फ एक बात से कि आप उसको न छोड़ दें। आप सब छोड़े। क्योंकि अहंकार बड़ा कुशल है। आप जो भी छोड़ते हैंउसी से अपने को भर लेता है।
अहंकार धन से ही नहीं भरतात्याग से भी अपने को भर लेता है। अहंकार का गणित बहुत साफ है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप महल में रहते हैं कि झोपड़े में। आप महल छोड्कर झोपड़े में रह सकते हैंऔर अहंकार अकड़ा हुआ रहेगा कि मैंने महलों को लात मार दी। क्या रखा है महलों में! मेरे लिए कुछ भी नहीं। अहंकार नग्न खड़ा हो सकता है कि मैंने वस्त्रों को लात मार दी! अहंकार किसी भी चीज से रस ले सकता है।
तो दान तो किया है उद्दालक नेदान में कोई कमी नहीं है। इसलिए आप अपने छोटे—मोटे दान से बहुत ज्यादा परेशान मत हो जाना। उद्दालक ने सब छोड़ दियासब दे दिया। सब दे दियाफिर भी उसकी बुद्धि एक छोटे बच्चे कें मुकाबले भी शुद्ध नहीं है। उसका ही बेटा नचिकेताजो अभी कुछ भी नहीं जानताज्यादा शुद्ध हैज्यादा निर्दोष हैइनोसेंट है। उसे भी दिखाई पड़ जाता है कि यह बाप बड़ी गलती कर रहा है।
इसे भी थोड़ा समझ लें।
बहुत बार जो बाप को नहीं दिखाई पड़तावह बेटे को दिखाई पड़ जाता है। क्योंकि बाप की बुद्धि अक्सर धूल से भर जाती है। समयजीवन के कडुवे—मीठे अनुभव बुद्धि को निखारते नहींकुंद कर जाते हैंजंग खा जाती है बुद्धि। तो आप यह मत सोचना कि उम्र बढ़ जाने से आप बुद्धिमान हो जाते हैं। के हो जाते हैंबुद्धिमान नहीं होते।
सच तो यह है कि बच्चे के पास ज्यादा साफ—सुथरी बुद्धि होती है। बच्चे के पास ज्यादा निर्दोष आंख होती है। वह चीजों को सीधा—सीधा देख पाता है। उसके पास ईमानदार हृदय होता है। इसलिए नहीं कि उसने ईमानदारी साध ली हैइसलिए कि अभी उसे बेईमानी का कोई पता नहीं। जल्दी ही वह भी बेईमान हो जाएगाक्योंकि आप सब उसे सिखाने में लगे हैं। मां—बाप हैंपरिवार हैसमाज हैविश्वविद्यालय हैंगरु हैंये सब सिखाने में लगे हैं। इसके पहले कि वह अपनी निर्दोषता को सम्हाल पाए हम सारे विकार उसमें डाल देंगे। वह हमारे काम का तभी हैजब विकारग्रस्त हो जाए जब बीमार हो जाए।
हमारी सारी शिक्षा की व्यवस्थाएं उस निर्दोष बुद्धि को नष्ट करने का उपाय करती हैंजिसको प्रत्येक व्‍यक्ति जन्म से लेकर पैदा होता है—एक कोरा हृदयजिस पर अभी कोई दाग नहीं पड़े। लेकिन दाग पड़ेंगे। यह कोरा ह्दय कोई उपलब्धि नहीं है। यह कोरा हृदय बहुत जल्दी गंदा हो जाएगा। इसे भी संसार में जाना पड़ेग।। इसके बाप के पास भी किसी दिन ऐसा ही कोरा हृदय था।
इसलिए बचपन प्राकृतिक घटना है। उसमें कोई गौरव नहीं है। लेकिन कोई का होकर फिर जब बच्चे की आंख पा लेता हैतब गौरव की बात है। जब कोई बूढ़ा होकर भी हृदय को का नहीं होने देताताजा और निर्दोष रख लेता है,तब गौरव की बात है।
इसलिए जीसस ने कहा है कि मेरे प्रभु के राज्य में वे ही प्रवेश कर सकेंगेजो छोटे बच्चों की तरह हैं।
छोटे बच्चों की भांति! काशजीसस को नचिकेता का पता होतातो जीसस ने नचिकेता का नाम जरूर लिया होता। क्योंकि पूरे इतिहास में नचिकेता जैसा शुद्ध हृदय खोजना मुश्किल है। सभी बच्चों के पास होता है।
और आप यह मत सोचना कि आपके बच्चे के पास नहीं है। उद्दालक को भी समझ में नहीं आया थाआपको भी समझ में नहीं आएगा। आप जरा अपने बेटे कीअपनी बेटी की बात गौर से सुनना। उद्दालक ने भी नहीं सुनी थी,आप भी नहीं सुनेंगे। क्योंकि आप समझते हैं कि बेटे नासमझ हैंआप समझदार हैं। उम्र को लोग समझदारी का पर्यायवाची समझ लेते हैं!
काशहम बच्चों की बातें गौर से सुन सकें। काशहम अपनी बुद्धिमत्ता को एक तरफ हटाकर उनकी बातें सुन सकेंतो कठोपनिषद जैसे लाखों उपनिषद पैदा हो जाएं। यह तो कोई ऋषि पकड़ पाया इस कथा कोउद्दालक नहीं समझ पाया।
हुआ क्याहोता क्या है रोजरोज यही होता है। आप अपने बचपन को खो दिएआपने बेच दिया। आपने संसार की कुछ चीजें खरीद लीं। उन्हें खरीदने में आपको अनिवार्यरूप से अपनी निर्दोषता बेचनी पड़ी। आपने कुछ तिजोड़ी बड़ी कर लीकोई मकान बना लियाकोई जमीन खरीद ली। आपने बचपन खो दिया। और जब कोई बना आपसे कुछ कहता हैतो एक तो आपको एक—दूसरे की भाषा समझ में नहीं आती। क्योंकि बच्चा किसी और ही दुनिया से बोलता है। बच्चे के लिए कुछ और चीजें मूल्यवान हैं। आप किसी और दुनिया से बोलते हैं। आप दोनों के बीच बड़ा फासला है। आपने बचपन खो दिया है। आप दोनों के बीच एक खाई है।
और जब बच्चा बोलता है तो आपकी समझ में नहीं आता है। और जब आप बोलते हैं तो बच्चे की समझ में आने का कोई उपाय नहीं। अगर बच्चा तितलियों के पीछे भागता है तो आप समझते हैंपागल है। और आप जब रुपए गिनते हैं रोज रात को बैठकरदरवाजे बंद करकेतो बच्चे की समझ में नहीं आता है कि इतनी खूबसूरत तितलियां दुनिया में हैं और इस के बाप को क्या हुआ कि रही गंदे कागजों को गिनता है! ये कागज बच्चा फेंक देगाफाड़ देगा। और बच्चा अगर आपका नोट फाड़ देतो आपकी आत्मा फटती है। और आप सोच भी नहीं सकते कि बच्चे के लिए नोट में कोई भी मूल्य नहीं है। नोट में मूल्य होने के लिए आप जैसी विकृत बुद्धि चाहिए। तब उसमें मूल्य होता है। क्योंकि वह मूल्य डाला हुआ है।
मैं देखता हूं—कभी किसी घर में ठहरा हुआ था—बाप बेटे पर नाराज हो रहा है और उसको कह रहा है कि मैंने पच्चीस बार तुम्हें कह दिया कि अपने छोटे भाई को मत मारो। फिर तुमने मारा! और इतनी बार समझा दिया कि अपने से छोटे को मारना बुरा है! और बाप उसको एक चांटा मारता है। और वह लड़का चौंककर देखता है और कहता है,मैं भी छोटा हूं और आप बड़े हैं! लेकिन बाप की बिलकुल समझ में नहीं आता कि इसमें कुछ भूल हो रही है।
बेटे को दिखाई पड़ रहा है कि मैं अपने से छोटे को मारता हूं तो गलती है। मुझसे बड़ा मुझे मार रहा है—और इसीलिए मार रहा है कि छोटे को मारना बुरा है—तो कोई गलती नहीं है! और बच्चा इससे क्या सीख रहा हैबच्चा इससे सिर्फ इतना ही सीख रहा है कि छोटे को मारना बुरा नहीं हैठीक से बड़ा होना जरूरी है। यह बच्चा कल बड़ा हो जाएगा। और बाप कल धीरे— धीरे छोटा हो जाएगाका हो जाएगा। तब बहुत—बहुत तरकीबों से यह बच्चा भी बाप को मारेगा।
सब बच्चे बाप को मारते हैं। तरकीबें बदल जाती हैं। और बाप तब पीड़ित होते हैं और दुखी होते हैं।
और उन्हें पता नहीं है कि यह केवल उन्होंने ही जो आवाज दी थीवही वापस लौट रही है। उन्होंने जो बीज बोए थेवे ही काटे जा रहे हैं। अब फसल काटने का वक्त आ गया है।
हर बाप अपने बेटे के साथ जो करता है बचपन मेंबेटा बाप के बूढ़े होने पर वही करेगा। क्योंकि बाप बूढ़ा होकर फिर कमजोर हो गयादीन हो गया।
बच्चों की भाषा कोई समझ लेतो संतो की भाषा समझनी बहुत आसान हो जाए। संत अक्सर बच्चों जैसे हो जाते हैं। ठीक बच्चे नहीं हो जातेबच्चों जैसे। जीवन का सारा अनुभव उनके साथ होता है। वे उस जगह से गुजर गए,जहां कालिख लग सकती थी। और कालिख से अपने को बचाकर गुजर गए।
कबीर ने कहा हैज्यों की त्यों धरि दीन्हीं चदरिया। वह जो चादर तुमने मुझे दी थीवह मैंनै वैसी की वैसी रख दी है बचाकरउसमें जरा भी दाग नहीं लगने दिया। इसका अर्थ है कि मैंने बचपन को वापस लौटा दिया है तुम्हारे हाथों। वे परमात्मा से यह कह रहे हैं कि जैसा बच्चा तुमने मुझे भेजा थावैसा ही बच्चा मैं मरकर वापस लौटा हूं। अगर कोई मरते वक्त भी बच्चे की तरह भोला और सरल होतो उसके मोक्ष में कोई भी बाधा नहीं है। उसका नचिकेता नाम का एक पुत्र था... जिस समय ब्राह्मणों को दक्षिणा के रूप में देने के लिए गौवें लाई गई —यह बच्चे को दिखाई पड़ाबाप को दिखाई नहीं पड़ रहा है— ये गौवें अपना आखिरी पानी पी चुकी अपना आखिरी चारा चर चुकी इनका आखिरी दूध दुह लिया गया। नचिकेता को विचार उठने लगा मन में कि इन गौवों को दान देने का क्या अर्थ है?
लेकिन गौवें लोग दान ही तब देते हैं जब उनका आखिरी दूध निकाल लिया जा चुका हो। गौवों का ही नहीं,सभी चीजों का आप तभी दान करते हैं जब आखिरी दूध निकाल लिया गया हो।
क्वेकरईसाइयों का एक छोटा—सा अनूठा संप्रदाय है। क्वेकर संप्रदाय का एक नियम है कि हर सप्ताह एक चीज दान करें। लेकिन वह चीज वही होजो आपको सबसे ज्यादा प्रिय है। जिसको आप बिलकुल दान न करना चाहेंगे,वही दान करेंनहीं तो दान का कोई अर्थ नहीं है।
आप भी दान करते हैं। घर में जो कूड़ा—करकट इकट्ठा हो जाता हैजिसकी आपको कोई जरूरत नहीं रह जाती,उसका आप दान करते हैं।
आप सोचते होंगे कि बहुत धनपति इतना दान करते हैं। उनके लिए धन की कोई जरूरत नहीं रह गईदूध दुह लिया गया। धन की एक सीमा हैउसके बाद उसमें से दूध नहीं निकाला जा सकता। अब समझें कि एंड्रू कारनेगी या फोर्ड या रॉकफेलर या बिरला—अब ये धन से क्या खरीद सकते हैं जो इनके पास नहीं है! अब धन से जो भी खरीदा जा सकता हैवह ये खरीद चुके हैं। अब धन फिजूल है। अब इस धन का क्‍या करेंअब इससे स्वर्ग खरीदने की कोशिश शुरू होती है। तो बिरला—मंदिर खड़े होने लगते हैं! यह गाय का दूध दूह लिया गया है। इस धन से अब कुछ मिलने वाला नहीं था—जो मिल सकता था वह मिल चूका—और यह धन फिजूल था। फिजूल धन को लोग परमात्मा की तरफ लगाते हैं। हृदय को नहींकूडे—कचरे को लगाते हैं।
नचिकेता को दिखाई पड़ने लगा। उपनिषद का ऋषि कहता हैनचिकेता में श्रद्धा का आवेश हो गया।
असल में भोलापन श्रद्धा है। सरलता श्रद्धा है।
नचिकेता कोई तर्क नहीं कर सकतालेकिन तर्क की कोई जरूरत नहीं है। एक छोटे बच्चे को भी यह दिखागई पड़ रहा है कि इस गाय में से दूध तो निकलता नहीं हैइसे दान क्यों किया जा रहा है?
बाप नाराज होगा ही। क्योंकि यह बात चुभने वाली है। यह घाव को छूना है। बेटे अक्सर घाव को छू देते हैं। यह बाप को चुभने वाली बात है। यह तो बाप भी जानता है कि ये दूध नहीं देतींइसीलिए तो दान दे रहा है। अगर दूध अभी बाकी होता तो बाप ने दान दिया ही नहीं होता। बाप इतना नासमझ नहीं हैजितना नचिकेता है।
शुद्ध आंख के लिए एक तरह की नासमझी चाहिए। समझदारी चालाक हो जाती है। इसलिए दुनिया जितनी समझदार होती जाती हैउतनी चालाक होती जाती है।
लोग मुझसे कहते हैं कि विश्वविद्यालयों से इतने लोग निकलते हैं पढ़—लिखकर तो दुनिया में चालाकी घटनी चाहिएवह बढ़ रही है! मैं कहता हूं वह बढ़ेगी ही। क्योंकि समझदारी से चालाकी बढ़ती हैघटती नहीं। जब एक आदमी गणित ठीक—ठीक करने लगता हैतर्क ठीक—ठीक बिठाने लगता हैतो चालाकी बढ़ेगीघटेगी नहीं। दुनिया जितनी सार्वभौम रूप से शिक्षित होगीउतनी सार्वभौम रूप से चालाक और कनिंग हो जाएगी। हो ही गई है।
किसी भी व्यक्ति को शिक्षित कर दें और फिर अगर वह भोला रह जाए तो समझें कि संत है। शिक्षित होते से ही भोलापन खो जाता है।
यह बाप भी जानता हैबाप होशियार है। गणित जानता है। वह जानता है कि गाय को दान ही तब देनाजब दूध समाप्त हो जाए। तो गाय के खोने से कुछ खोता भी नहीं और दान देने से कुछ मिलता है। दान दियायह वह परमात्मा के सामने खड़े होकर कहेगा कि हजार गौवें दान कर दीं।
लेकिन तुम एक छोटे बच्चे को धोखा नहीं दे पा रहे होतुम परमात्मा को धोखा दे पाओगेनचिकेता को लगा कि यह क्या हो रहा हैइन जराजीर्ण गायों को देखकर उसमें आस्तिकता का उदय हुआभोलेपन का उदय हुआ,सरलता का उदय हुआचालाकी का नहीं।
मेरे हिसाब में भी नास्तिकता एक गणित है और आस्तिकता एक भोलापन है। नास्तिक कहता है कि मैं सिद्ध कर सकता हूं कि ईश्वर नहीं है। उसके पास गणित और तर्क है। और जब कोई आस्तिक भी कहता है कि मैं सिद्ध कर सकता हूं कि ईश्वर हैतो समझना कि वह आस्तिक नहीं है। वह भी नास्तिक ही है। आस्तिक तो कहता है कि मैं सिद्ध तो नहीं कर सकतालेकिन ईश्वर है। आस्तिक कहता हैतुम सिद्ध भी कर दो कि ईश्वर नहीं है तो भी मैं कहता हूं कि ईश्वर है। क्योंकि ईश्वर का होना गणित और तर्क और बुद्धि की बात नहीं हैमेरे हृदय का गहन अनुभव है। आस्तिक कहता है कि तुम कितनी ही कोशिश करोतुम कितना ही सिद्ध करोतुम्हारे सब सिद्ध करने से इतना ही सिद्ध होता है कि तुम होशियार होकुशल होगणितज्ञ होतर्कवान होईश्वर असिद्ध नहीं होता।
रामकृष्ण के पास केशवचंद्र ने आकर सिद्ध करने की कोशिश की थी कि ईश्वर नहीं है। और आशा रखी थी कि रामकृका जवाब देंगे। और जब केशवचंद्र तर्क करने लगेतो रामकृष्ण हर तर्क पर उठ—उठकर केशवचंद्र को गले लगा लेते थे। केशवचंद्र बड़ी मुश्किल में पड़े! वह ईश्वर को असिद्ध कर रहे थे। और यह नासमझसमझ नहीं रहा है या क्या मामला है। क्योंकि आस्तिक को तो नाराज हो जाना चाहिए। उसको जवाब देना चाहिए प्रत्युत्तर देना चाहिए। और जब प्रत्युत्तर न मिले तो केशव भी हतप्रभ हुए और उनके साथ आए हुए लोग भी बड़ी मुश्किल में पड़े। क्योंकि सोचा था कि आज बड़ा आनंद होगाऔर सोचा था कि यह नासमझ रामकृष्णगंवारबेपढा—लिखाआज बड़ी मुश्किल में पड़ेगा। इसकी फजीहत देखने काफी लोग इकट्ठे हो गए थे। लेकिन फजीहत रामकृष्ण की करनी मुश्किल है। नासमझ की फजीहत कैसे करिएगासमझदार भर की की जा सकती है!
जब केशवचंद्र थक गए और उदास हो गए और उन्होंने पूछा कि आप कोई जवाब न देंगेरामकृष्ण ने कहा,जवाब क्या दूंतुम्हें देखकर मुझे और पक्का भरोसा आ गया कि ईश्वर है। केशवचंद्र ने कहामुझे देखकररामकृष्ण ने कहातुम्हें देखकरक्योंकि ऐसी प्रतिभा बिना ईश्वर के जगत में हो नहीं सकती। रामकृष्ण ने कहाईश्वर के अतिरिक्त और कौन ईश्वर को गलत सिद्ध कर सकता है?
यह आस्तिक है।
तो उपनिषद का ऋषि कहता है कि नचिकेता को श्रद्धा का जन्म हुआऔर उसे लगा कि इन जराजीर्ण गायों को देकर पिता क्या कर रहे हैं!
जो अंतिम बार जल पी चुकी जिनका घास खाना समाप्त हो चुका जिनका अंतिम दूध दुह लिया गया जिनकी इंद्रियां नष्ट हो गई हैं— ऐसी निरर्थक मरणासन्न गायों को देने वाला दाता तो नीच योनियों में नरकादि लोकों में जहां सब सुख समाप्त हैं जहां सब सुख शून्य हैं उनको प्राप्त होता है। अत: पिता जी को सावधान करना चाहिए
उसे लगा कि यह तो धोखा हैबेईमानी है। और साधारण धोखा नहीं हैपरमात्मा से धोखा है।
अगर आपकी कोई जेब काट ले तो आपको धोखा दे रहा है। एक आदमी एक आदमी को धोखा दे रहा हैसमझ में आता है। लेकिन जब कोई आदमी परमसत्ता को धोखा देने चल पड़ता हैतब स्वभावत: इसका परिणाम महादुख होगा। क्योंकि परमसत्ता को धोखा देने का क्या उपाय है?
परमसत्ता वही है जो हमारे हृदय के अंतसतम में बैठी है। इसे तो उद्दालक भी जानता होगा। जिसे नचिकेता कह रहा हैउद्दालक के भीतर भी छिपा हुआ बचपन हैवह जानता है। वह भी जानता है। बेईमान से बेईमान आदमी भी भीतर जानता है कि बेईमानी हैचोर जानता है कि चोरी हैधोखा देने वाला जानता है कि धोखा है। उस भीतर के बच्चे कोउस निर्दोष तत्व को नष्ट तो किया नहीं जा सकता। वह भीतर छिपा कितने ही गहरे में होउसे हमने दबाया कितना ही होलेकिन वह मौजूद हैसजीव हैऔर वहा से धक्के दे रहा है। नचिकेता की बात को सुनकर पिता को क्रोध आयाक्योंकि खुद का नचिकेता भी भीतर जग गया होगाचोट खाकर। उसे भीतर भी लगा होगा कि बात तो सच है।
आप ध्यान रखेंजब कोई झूठ कहता है तो क्रोध नहीं आता है। जब कोई सच कहता है तो क्रोध आता  'है। अगर आप चोर नहीं हैंऔर कोई कहता हैआप चोर हैंतो आप हंस सकते हैंक्रोध करने का कोई कारण नहीं है। लेकिन आप चोर हैंऔर कोई कहता हैआप चोर हैंआप आग से भर जाते हैंक्योंकि उसने कोई घाव छू दिया। उसने कोई बात जो आपने छिपाकर रखी थीबाहर ला दी। उसने कोई नस छू दीजहा से मवाद बहने लगी। तो जब भी आप क्रोधित होंतो समझना कि कोई सच आपके आसपास आ गया। क्रोध बताता है कि घाव छू दिया गया।
बुद्ध और महावीर क्रोधित नहीं होतेक्योंकि कोई घाव नहीं हैजिसको आप छू सकें। कुछ छिपाया नहीं है,जिसे आप उघाड़ सकें। सब उघड़ा हुआ है। अगर संतो को हम गाली देते हैं और वे हंसते हैंतो उसका यह कारण नहीं है कि आपकी गालियों से उन्हें बड़ा मजा आ रहा है। उसका कुल कारण इतना है कि आप हंसी योग्य बात ही कर रहे हैं—हास्यास्पद। आप अपना ही मजाक उड़वा रहे हैं। क्योंकि आपकी गाली बिलकुल ही निरर्थक हैवह कहीं भी छूती नहींउससे कहीं कोई तालमेल नहीं है।
आपको जब कोई गाली देता हैतो आप फौरन खड़े हो जाते हैं रक्षा के लिए। किसकी रक्षा कर रहे हैंभीतर कुछ छिपा हैजो गाली तोड़ देगी। भीतर कुछ छिपा हैजो गाली प्रगट कर देगी। भीतर कुछ छिपा हैजो गाली आपको भी जागरूक कर देगी।
पिता नाराज हो गए। क्योंकि बेटे ने दिखता है ठीक घाव छू दिया। ठीक स्थान पर उसने हाथ रख दिया। सोचा बेटे नेनचिकेता ने कि पिता को सावधान करूं। लेकिन बड़ा मुश्किल है। बेटा जब भी पिता को सावधान करेपिता को बुरा लगेगा। क्योंकि यह पिता मान ही नहीं सकता कि तुम और मुझसे ज्यादा समझदार! यह असंभव है।
जीसस के पिता नहीं मान सकते कि जीसस समझदार है। न बुद्ध के पिता मानते हैं कि बुद्ध समझदार हैं। बुद्ध के पिता ने बुद्ध से कहा है—बुद्ध हो जाने के बाद—कि तू अपनी नासमझी छोड़घर वापिस आ। बहुत हो चुका। और मैं तेरा पिता हूं मैं तुझे अभी भी माफ कर सकता हूं। मेरे भीतर पिता का हृदय है। और यह आवारागर्दी बंद कर। और मेरे कुल में कभी किसी ने भिक्षा नहीं मांगीतू भिखारी होकर मेरी ही राजधानी में भीख माग रहा है! मेरी नाक को मत डुबा। मेरी इज्जत को मत मिटा।
सोचेंबुद्ध का पिता कोई गैर पढ़ा—लिखा आदमी नहीं थासम्राट था। सुशिक्षित थासुसंस्कृत था। शास्त्र पढ़े थेज्ञानियों के वचन सुने थे। घर में महापंडित आते थेविद्वत—समूह था आसपास। लेकिन बुद्ध को पहचानना मुश्किल है।
बाप का जो अहंकार हैवह यह मान नही सकता कि मुझसे पहले और मेरा बेटा शान को उपलब्ध हो गया! बुद्ध ने कहा विनम्रता से कि आप ठीक कहते हैं कि आपके कुल में किसी ने भीख नहीं मांगी। लेकिन जहा तक मैं जानता हूं मैं पुराना भिखारी हूं। मैं पहले भी भीख मांग चुका हूं। तो पिता ने कहाक्या तू अपने आपको मुझसे ज्यादा जानता है! मेरा खून तेरे खून में बह रहा है। और मेरी हड्डियां तेरी हड्डियों में हैं। मैंने तुझे पैदा किया। मैं तुझे भलीभांति जानता हूं। बुद्ध ने कहाआप थोड़ी सी भूल कर रहे हैं। मैं आपसे पैदा हुआआपके द्वारा पैदा नहीं हुआ। आप एक मार्ग थेजिससे मैं आया। लेकिन आप मेरे स्रष्टा नहीं हैं। स्वभावत:जब कोई बेटा किसी बाप से कहे कि आप मेरे स्रष्टा नहीं हैंतो पीड़ा होगीअहंकार को चोट लगेगी। बुद्ध ने कहा कि आप एक चौराहा थेजिससे मैं गुजरा। लेकिन मेरी यात्रा बहुत पुरानी है। मैं पहले भी था। आपसे पैदा होने के पहले भी था।
जीसस से किसी ने कहा है—जीसस एक भीड़ में खड़े हैं और किसी ने कहा कि तुम्हारे माता और पिता तुमसे मिलने आए है—तो जीसस ने कहा कि मेरे कौन माता और कौन पिता! बड़ी अजीब बात कही। क्योंकि मैं उनके भी पहले था। अब्राहम पैदा हुआ उसके पहले भी मैं था।
ज्ञान पिता के अहंकार को कष्ट देगा। इसलिए कोई बेटा अगर पिता को सावधान करना चाहे तो बहुत सावधानी पूर्वक सावधान करे। खतरा है। किसी और को सावधान करना ठीक हैपिता को सावधान करना खतरा है। क्योंकि वहां अहंकार को गहन चोट लग जाएगी। मेरा बेटामुझे सावधान करे! जो मुझसे पीछे आयाजो मुझसे जन्मावह मुझे सावधान करे!
नचिकेता ने वही भूल की। निर्दोष चित्त से कई बार भूलें होती हैं। होंगी ही। उसे लगा कि पिता भूल में पड़ रहे हैं। यह दान झूठा हैयह बेईमानी हैयह धोखा है और इसका परिणाम महादुख होगा।
यह सोचकर वह अपने पिता से बोला आप मुझे किसको देने?
क्योंकि पिता ने कहा थामेरा सब कुछ मैं दान कर दूंगा। तो नचिकेता को लगा कि मैं भी तो उन्हीं का हूं और जब सब कुछ ही दान हो रहा हैतो जरूर मेरा भी दान होगा।
पिता बेटों को भी अपनी संपत्ति ही मानते हैंपति पत्नियों को अपनी संपत्ति मानते हैं। हम व्यक्तियों को भी संपत्ति बना लेते हैं—कहते हैंमेरी!
वस्तुएं तक जिस जगत में मेरी नहीं हैंवहां कोई व्यक्ति मेरा नहीं हो सकता। व्यक्ति पर कब्जा करने की कोशिश पागलपन है। लेकिन बाप को लगता हैबेटा मेरा है।
तो नचिकेता को लगा कि पिता मेरे कहते हैं कि नचिकेता तू मेरा है और कहते हैं कि सब मैं दान कर दूंगातो सीधी बात है कि अब मेरा भी दान होगा। तो पूछ लूं कि मुझे किसको दान करेंगे। यह सरल हृदय में उठा हुआ सवाल है। कि अगर सब कुछ ही दान कर रहे होतो ममत्व का भी दान करोगे या नहींतो ममता का भी दान करोगे या नहींतो मोह का भी दान करोगे या नहींतो यह मेरा बेटा जो हैइसका भी मैं दान करूंगा या नहीं?
नचिकेता ने सवाल तो ठीक पूछा है। सच तो यह है कि ममत्व ही छोड़ना चाहिएवस्तुएं और व्यक्तियों को छोड़ने का कोई अर्थ नहीं है। मेरेपन का भाव छोड़ना चाहिए। तो गाएं की तुम दान कर रहे होठीक। मुझे किसको दान करोगेमैं किसके पास जाने वाला हूं?
इससे तो बात और भी गहन चोट की हो गई। पिता को लगा कि यह लड़का तो सीमा से ज्यादा बढ़ा जा रहा है! यह पिता ने भी नहीं सोचा था कि जब मैं कहा हूं कि मैं सब कुछ दान कर दूंगातो मेरा बेटा भी दान में दिया जाएगा। यह उसने सोचा नहीं था। यह सोचने का कोई कारण भी नहीं था। धन ही छोड़ रहा थामोह और ममता तो नहीं। लेकिन बेटे ने चिढ़ा दिया। चोट गहरी पड़ी होगी। आप मुझे किसको देंगेपिता चुप रह गया।
चुप रह जाने से पता नहीं चलता कि आदमी क्रोधित नहीं है। अक्सर तो आदमी क्रोध में चुप रह जाता है। अगर बेटा चालाक होता तो वह भी चुप रह जातावह पिता का क्रोध समझता। लेकिन वह सीधा—सादा बच्चा है —उसने फिर से पूछादुबारा पूछातिबारा पूछा कि मुझे किसको देंगेपिता क्रुद्ध हो गया। और जैसा कि कोई भी पिता कहता,बिलकुल स्वाभाविक हैपिता ने कहामैं तुझे मृत्यु को दे देता हूं। अक्सर बाप जब नाराज हो जाता है तो कहता हैतू पैदा ही न हुआ होता तो अच्छा था। मा नाराज हो जाती है तो कहती हैमर जाओहटो सामने सेमिट जाओ।
उद्दालक ने कहा कि मैं तुझे मृत्यु को दे देता हूं।
यह बड़ी स्वाभाविक बात है। जिसने जन्म दिया हैवह अगर पूरी तरह क्रुद्ध हो जाए तो मृत्यु दे सकता है। असल में बाप अगर नाराज हो तो बेटे को मार डालना चाहेगा। जिसको मैंने बनायाउसको मैं मिटा दूंगा। इसके पीछे बड़ा मनोविज्ञान छिपा है।
बाप के मन में जन्म देने का खयाल हैतो साथ ही मृत्यु देने का खयाल भी छिपा हुआ है। दोनों साथ — साथ हैं। इसलिए कोई भी बेटा अपने बाप को कभी माफ नहीं कर पाता। बड़ा कठिन है। और जब कोई बेटा अपने बाप को माफ कर देता है तो साधुता का परम फूल खिलता है। बेटे बाप के खिलाफ बने रहते हैं।
तुर्गनेव ने एक बहुत अदभुत किताब लिखी है—फादर्स एंड संसबाप—बेटे। जिसमें तुर्गनेव ने एक मौलिक विचार,सारभूत और आधारभूत विचार पर पूरी कथा निर्मित की है। तुर्गनेव का खयाल है कि बाप और बेटे का संघर्ष पुरातन हैसनातन हैसदा से चलता रहा है। बाप बेटे से लड़ रहा हैबेटा बाप से लड़ रहा है। अगर यही संघर्ष व्यापक होकर पीढ़ियों का संघर्ष बन जाता है। जेनरेशन्स आपस में लड़ने लगती हैं। आज सारी दुनिया में झगड़ा है। बेटों की पीढ़ी कुछ और कर रही हैबाप की पीढ़ी कुछ और कह रही है। दोनों के बीच खाई है। कोई बीच में संवाद भी नहीं रहा है।
और जितना संपन्न होगा देशबाप और बेटे की खाई उतनी ही बढ़ जाएगी। जितना गरीब होगा देशउतनी कम होगी। क्योंकि जितना संपन्न देश होगाउतना ही बेटे ज्यादा सुशिक्षित होंगे और ज्यादा देर तक जवान रहेंगे। गरीब मुल्क में बारह सालदस साल का बच्चा भी काम में लग जाता हैजुट जाता है। फिर बाल—विवाह हो जाता है उसका,वह खुद ही बाप बन जाता है। इसके पहले कि ठीक से बेटा बन पाता और बाप से लड़तावह खुद बाप बन जाता है। यह बाल—विवाह बापों की बड़ी पुरानी ईजाद हो सकती है। इससे पहले कि बेटा उपद्रव खड़ा करेउसे बाप बना देना जरूरी है। जैसे ही वह बाप बनता हैवह बाप की पीढ़ी का हिस्सेदार हो जाता हैभागीदार हो जाता है।
आप जानकर हैरान होंगे कि जब तक आप बाप नहीं बनतेतब तक आप जवान बने रहते हैं। जिस दिन आप बाप बनते हैंउसी दिन आप बूढ़े हो जाते हैं। एक बड़ा गहरा रूपांतरण मन में हो जाता है। जब तक एक आदमी की शादी नहीं होतीउसका बच्चा नहीं होतातब तक उसके ढंग और होते हैं। तब तक वह एक खानाबदोश हो सकता है। तब तक वह फिकर नहीं करता सुरक्षा की। तब तक धन को लात मार सकता हैतब तक समाज से लड़ सकता हैतब तक बगावती हो सकता हैविद्रोही हो सकता है। शादी होते ही जैसे खूंटे से कहीं बंध जाता है। घर चारों तरफ से घेर लेता है। लेकिन बेटा होते ही वह का हो जाता है। वह खुद बाप की तरह सोचने लगता है। उसे अपने बाप की बात तक ठीक मालूम पड़ने लगती है।
यह बड़े मजे की बात है। यह जब तक आप बाप नहीं बन जातेतब तक आपको अपने बाप की बात ठीक नहीं मालूम पड़ेगी। तब तक लगेगा कि का सनक गया है। इसका दिमाग खराब है। किस पुराने जमाने की पिटी—पिटाई बातें कर रहे हो! आप भी बाप होते ही ठीक वे ही पिटी—पिटाईपुराने जमाने की बातें शुरू कर देंगे।
अमरीका में नए जवान लड़के हिप्पी हैंबड़ी तादाद में। लेकिन जैसे ही वे शादी कर लेते हैं और उनको एक बच्चा हुआ कि हिप्पी विदा हो जाता है। वापस समाज में वे भी लौट आते हैं। उनको अपने बाप की बातें ठीक मालूम होने लगती हैं कि पिता ठीक कहते थे। असल में अनुभव के अतिरिक्त कोई उपाय भी तो नहीं है। जब तक आप पिता न बनेंतब तक पिता की बात का आपको खयाल नहीं हो सकता।
यह जो बच्चों केजवानों के और को के बीच एक संघर्ष है सततउस संघर्ष का कारण वही है कि बाप ने जन्म दिया हैवह पूरा मालिक होना चाहता है। वह जरा—सी भी बगावत पसंद नहीं करेगा। वह चाहता है कि बेटा उसकी प्रतिछवि होउसकी प्रतिध्वनि होउसकी आवाज हो। वह कहे रात तो रातवह कहे दिन तो दिन।
लेकिन मुश्किल है। क्योंकि बेटे का अपना अहंकार है। जैसे—जैसे बेटा बड़ा हो रहा हैउसका अपना अहंकार मजबूत हो रहा है। और बेटा स्वतंत्र होना चाहता है। और कई मौकों पर तो दिन भी हो और बाप अगर कहे कि दिन है,तो बेटा कहेगारात है। क्योंकि सिवाय बाप से बगावत किएउसके अपने अहंकार के खड़े होने का कोई उपाय नहीं है। बाप से लड़कर ही अहंकार निर्मित होता है। जैसे—जैसे बेटा बाप से लड़ता हैवैसे—वैसे बाप दबाने की कोशिश करता है। और बाप के मन मेंक्योंकि उसने जन्म दिया हैछिपा रहता है कि वह चाहे तो मृत्यु भी दे सकता है।
नचिकेता के पिता ने कहा कि मैं तुझे मृत्यु को दे दूंगा। नचिकेता ने सही मान लिया। बेटे इतनी छोटी उम्र में तर्क नहीं कर सकते। आस्था तर्क नहीं करती। निर्दोषता तर्क नहीं करती। उसने मान लिया कि निश्चित
ही मैं मृत्यु को दे दिया जाऊंगा। उसने स्वीकार कर लिया।
यह स्वीकृति का भाव बड़ा क्रांतिकारी है। और यह कोई छोटी स्वीकृति न थी! उसने यह न पूछा कि क्यों देंगे मृत्यु को? उसने यह न कहा कि क्या आप विक्षिप्त हो गए हैं कि मुझे मृत्यु को देंगेकि मैंने ऐसा क्या बुरा किया है कि आप मुझे मृत्यु को देंगेन उसने कोई तर्क कियान उसने यह माना कि मृत्यु को दिए जाने में कुछ बुरा है। उसने सोचा कि पिता मृत्यु को देते हैंतो ठीक ही देते होंगे। पिता मृत्यु को देते हैंतो मृत्यु के देवता को जरूर मेरी कोई जरूरत होगी। उसने इसे स्वीकार कर लिया। यह स्वीकृति ही इस पूरे शास्त्र का आधार है। जो व्यक्ति मृत्यु को भी स्वीकार कर लेवह मृत्यु के पार आ जाएगाअमृत होकर।
इस पिता के वचन का एक और गढ़ रहस्य भी है। एक इसका और इसोटेरिकएक और छिपा हुआ अर्थ भी है। पुराने शास्त्रों ने कहा है कि मृत्यु गुरु हैं। और पुराने शास्त्रों ने यह भी कहा है कि गुरु मृत्यु—रूप है। क्योंकि गुरु के पास जब शिष्य जाता है तो गुरु उसे काटता हैमिटाता है। उसे इतना मिटा देता है कि वह बचता ही नहीं है। उसके भीतर एक खालिस शुन्य पैदा हो जाता है। समाधि निर्मित हो जाती है। उस समाधि में ही परम से साक्षात्कार होता है।
शिक्षक और गुरु में फर्क है। शिक्षक आपको कुछ देता हैगुरु आपसे कुछ छीनता है। शिक्षक आपको भरता है,गुरु आपको खाली करता है। शिक्षक आपको सूचनाएं देता हैगुरुआपके पास जो अहंकार हैउस अहंकार का जो ज्ञान है तथाकथितउसको छीन लेता है। शिक्षक आपको आजीविका देता है, 'गुरु आपको जीवन।
आजीविका देनी हो तो आपको कुछ सिखाना पड़ता है। गणित हैभूगोल हैइतिहास हैसाइंस हैकेमेस्ट्री है,फिजिक्स हैयह कुछ सिखाना होता है। और अगर ज्ञान देना होतो आपने जो भी सीखा है उसे अनसिखाना होता है,उसे अनलर्न करवाना होता है। उसे मिटाना होता है।
स्कूल मेंकालेज में,  विश्वविद्यालय में जो हैवह शिक्षक है। गुरु खो गया है इस सदी में। गुरु वह था,जिसके पास आप तब जाते थे जब आप सीखने से ऊब जाते थे और बोझ उतारना चाहते थे।
इसलिए शास्त्रों ने कहा है कि गुरु मृत्यु—रूप हैवह मार डालता है। वह आपको मिटा देता है। और जब आप वापस लौटते हैं तो आपका पुनर्जन्म हो गया होता हैआप नए होकरद्विज होकरट्वाइस बॉर्नफिर से जन्म लेकर वापस लौटते हैं। तो एक गर्भ तो मां का है और एक गर्भ गुरु का भी है।
मृत्यु गुरु है। यह भी इस छिपे हुएइस कथा का छिपा हुआ सूत्र है। और नचिकेता के लिए मृत्यु गुरु सिद्ध हुई। और आपके लिए भी सिद्ध होगी।
अगर आप मरना सीख जाएंतो आप सब पा जाएंगे जो पाने योग्य है। फिर पाने को कुछ शेष न रह जाएगा।
यहां मैंने आपको बुलाया है कि आप भी नचिकेता बन सकें। यहां मैं आपको भी मृत्यु के हाथ में दे देना चाहूंगा। और चाहूंगा कि सब तरफ से मृत्यु आपको घेर लेऔर आपके भीतर जो भी मर सकता है वह मर ही जाए। और जो नहीं मर सकताजिसको मारने का मृत्यु के पास कोई उपाय नहीं हैवही केवल आपके भीतर जगमगाता हुआ बच रहे। जो कूड़ा—करकट है वह जल जाए जो स्वर्ण है वह निखर आए। इस अग्नि से आपको भी गुजरना होगा।
आगे मृत्यु नचिकेता को कहती है कि वह अग्नि तेरेही नाम से जानी जाएगीवह अग्नि जिससे गुजरकर आदमी नया होता हैअमरत्व को उपलब्ध होता है।
यह सुनकर नचिकेता मन ही मन विचार करने लगा कि मैं प्रथम श्रेणी के आचरण पर चलता चला आया हूं। जिसे भी शुभ कहा जाता है वह मैने किया है। कभी— कभी कठिनाई अगर होती है और प्रथम कोटि का आचरण नहीं पालन कर पाता तो भी मैं मध्यम श्रेणी का आचरण तो निश्चित ही पालन करता रहा हूं। और कभी भी मैने निम्न श्रेणी का आचरण नहीं अपनाया फिर भी पिताजी ने ऐसा क्यों कहा! जरूर ही यम का कोई कार्य होगा। लेकिन यम का कौन—सा कार्य हो सकता है जो मेरे द्वारा पूरा हो! मैं मृत्यु के किस काम आ सकता हूंइसे सोचें।
स्वभावत:जब कोई आपको कहे कि मृत्यु को दे दूंगातो पहला खयाल यह उठता है कि मेरी कोई भूलमेरा कोई दोषमेरी कोई गलती होगीजिससे मुझे दंड दिया जा रहा है। लेकिन नचिकेता ने सोचा कि मैंने ऐसी कोई भूल नहीं की है। जिसे शुभ कहते हैंवह मैं करता हूं। और अगर कभी चूकता भी हूं तो भी निम्न तक नहीं गिर पाता हूं मध्य में तो रह ही जाता हूं। तब मेरे दोष का तो कोई कारण नहीं है। तब एक ही बात हो सकती है कि मृत्यु को कोई काम होजो मेरे द्वारा पूरा हो सके। निश्चित ही पिताजी इसीलिए मुझे मृत्यु को देते होंगे।
यह बहुत सोचने जैसा है कि इसमें भी नचिकेता ऐसा नहीं सोचता कि पिता क्रोध के कारण देते होंगे। यह धार्मिक चित्त का लक्षण है। अपना दोष सोचता है कि शायद मेरी कोई भूल हो। वह भूल नहीं पाता। तो सोचता है कि यम को कोई काम होगा जो मुझसे पूरा हो सके। लेकिन उसकी समझ में नहीं आता कि यम का क्या कार्य हो सकता है जो मैं कर सकूंगा। लेकिन भूलकर भी उसे यह खयाल नहीं आता कि पिता क्रुद्ध हैं। पिता नाराज हैंपिता दोषी हैं,ऐसा उसे खयाल नहीं आता।
जब कोई व्यक्ति अपने दोष देखता हैतो जीवन में धर्म का प्रारंभ होता है। हम सारे लोग सदा दूसरे का दोष देखने में संलग्न होते हैं। अगर कोई गाली दे आपकोतो गाली देने वाले ने ही कुछ उपद्रव किया है। आप गाली के योग्य हो सकते हैंयह तो सोचने में भी नहीं आता। कि गाली बिलकुल मौजू हो सकती हैआपको बिलकुल लगती है,बिलकुल आपके लायक थीयह तो खयाल में भी नहीं आता। या गाली का कोई प्रयोजन हो सकता हैजो देने वाले ने इसलिए दी है कि कुछ कार्य पूरा होवह भी खयाल में नहीं आता। खयाल आता है कि यह आदमी दुष्ट है। यह आदमी शैतान है। धार्मिक और अधार्मिक चित्त का यही भेद है।
नचिकेताऋषि कहता हैसोचने लगा। लेकिन उसे यह खयाल नहीं आया जरा भी—मजा यह है। और पिता ने क्रोध के कारण ही ऐसा कहा था।
तो यह सवाल नहीं है कि दूसरे ने गाली दी हैतो उसने अपने पागलपन के कारण न दी हो। यह सवाल नहीं है। उसने भला विक्षिप्तता के कारण दी होउसके भीतर आग जल रही होवह शैतान हो। यह सवाल नहीं है। सवाल यह है कि आप कैसा सोचते हैं। अगर आप सोचते हैं कि मेरी ही किसी भूल के कारण दी हैतो आप अपने जीवन को बदलने में लग जाएंगे। और अगर आप सोचते हैंउसका ही कसूर हैतो आप अपनी तरफ तो ध्यान भी नहीं देंगे।
और अगर जिंदगी में हमारा यह ढंग हो जाए सोचने का—जैसा कि हो गया है—कि हमेशा दोष दूसरे में दिखाई पड़ता हैतो फिर जिंदगी अपरिवर्तित रह जाती है। फिर कोई रूपांतरणफिर कोई क्रांति कैसे हो सकती है! दूसरे सही हैं या गलतयह सवाल नहीं है। लेकिन मेरा ध्यान मुझ पर ही लगा रहेतो मैं धीरे—धीरे 
अपने को बदल लूंगा। और मेरे भीतर एक नए जीवन का सूत्रपात हो सकता है।
उसने अपने पिता से कहा आपके पूर्वज जिस प्रकार का सदा आचरण करते आए हैं उस पर विचार कीजिए। और वर्तमान में भी दूसरे श्रेष्ठ लोग जैसा आचरण कर रहे हैं उस पर भी दृष्टिपात कीजिए फिर आप अपने कर्तव्य का निश्चय कर डालिए। यह मरणधर्मा मनुष्य अनाज की तरह पकता है अर्थात जराजीर्ण होकर मर जाता है तथा अनाज की भांति ही फिर उत्पन्न होता है।
छोटे बच्चे की यह उपमा सोचने जैसी है। असल में जितनी कौमें अभी भी निर्दोष बच्चों की तरह जी रही हैं—जंगलों में आदिवासी हैं—उनके सोचने का ढंग और चितना यही है।
इसलिए नचिकेता की यह बात सुनकर आप ऐसा मत समझना कि एक छोटा—सा बच्चा ऐसी बुद्धिमानी की बात कैसे कर रहा है—कि जैसे अनाज पकता है और गिर जाता हैफिर अंकुरित होता हैफिर पकता है और फिर गिर जाता हैऐसा ही जन्म और जीवन का आवर्तन है। यह तो बड़े ज्ञान की बात हैनचिकेता जैसा छोटा बच्चा कैसे कर सकता है! लेकिन आप समझें। जो कौमें भी अभी भी आदिम हैंजो अभी भी बहुत पुराने ढंग से जी रही हैंप्रकृति के निकट हैंऔर जिन्होंने वैज्ञानिक सभ्यता का कोई निर्माण नहीं किया हैउनके सोचने का यही ढंग है।
जीवन को अगर हम देखें तो वह वर्तुलाकार है। सुबह सूरज उगता हैसांझ डूब जाता है। फिर सुबह उगता है,फिर सांझ डूब जाता है। एक वर्तुल निर्मित होता हैएक सर्किल बनता है। गर्मी आती हैवर्षा आती हैशीत आती है;फिर गर्मी आ जाती हैफिर वर्षा आती हैफिर शीत आ जाती है। एक वर्तुल निर्मित होता है। मौसम गोलाकार घूमते चले जाते हैं। फसल उगती हैबीज पकते हैंफिर बीज गिरते हैंफिर अंकुर होते हैंफिर फसल पकती हैफिर बीज गिरते हैं—एक वर्तुल है।
तो सभी भोले मन से सोचने वाले समाजों ने मनुष्य को भी कुछ अपवाद नहीं माना। और उन्होंने कहाजैसे बीज गिरता हैपकता हैफिर गिरता हैफिर पकता हैऐसा ही जन्म और मृत्यु है। आदमी मरता हैफिर जन्मता है,फिर मरता हैफिर जन्मता है। सारा जीवन वर्तुलाकार है। चांद—तारे गोल घूम रहे हैं। मौसम गोल घूम रहा है। मनुष्य का जीवन भी ऐसा ही वर्तुलाकार है। छोटे बच्चे इस उपमा को समझ सकते हैं। कि जब सभी चीजें वर्तुलाकार हैंतो मनुष्य रेखाबद्ध नहीं हो सकता। मनुष्य भी वर्तुलाकार ही होगा।
पश्चिम और पूरब के विचार में बड़ा फर्क है इस संबंध में। पश्चिम सोचता है : जीवन रेखाबद्ध है। एक सीधी रेखा में चला जा रहा हैजैसे रेल की पटरियां जाती हैं। पूरब सोचता है कि ऐसा नहीं हैजीवन की सारी की सारी गति वर्तुल में है। बचपनजवानीबुढ़ापाफिर बचपन। वहींजहां से प्रारंभ होता है, —वहीं अंत होता है। फिर प्रारंभफिर अंत। इसलिए हमने जीवन—मरण के वर्तुल का खयाल किया है।
संसार का अर्थ है व्हीलएक घूमता हुआ चाक। वह जो भारत के राष्ट्रीय पताका पर जो हमने चक्र निर्मित किया हैवह चक्र बहुत पुराना है। वह अशोक ने अपने स्तंभों में खुदवाया था।. और खुदवाया था बुद्ध— विचार के अनुसार। क्योंकि बुद्ध कहते हैंजीवन एक चक्र की भांति घूमता है। सीधा नहीं है जीवन एक रेखा में।
तो वह छोटा बच्चा कहने लगा कि इसमें कोई चिंता की बात नहीं है कि मुझे आप मृत्यु को दे देंक्योंकि आदमी मरता हैफिर जन्मता है। कोई मृत्यु अंतिम नहीं है। फिर—फिर जन्म होगा। यह बात महत्वपूर्ण नहीं है कि आप मुझे मृत्यु को दे देंलेकिन इतना ही मैं निवेदन करता हूं कि आप थोड़ा सोचकर कहेंकहीं ऐसा तो नहीं कि आप क्रोध में कह रहे हों। 
यह थोड़ा समझने जैसा है।
यहां वह यह नहीं कह रहा है कि मुझे मृत्यु को मत देंया मृत्यु को देना बुरा है। यहां वह यह कह रहा है कि अगर आप क्रोध में दे रहे हैं तो आप अकारण ही उस क्रोध के कारण दुख पाएंगे।
आप मुझे मृत्यु को दे दें। क्योंकि कोई मरता नहीं। सब चीजें वापस लौट आती हैं अपने मूल स्रोत पर। गंगोत्री से गंगा बहती हैगिरती है सागर मेंफिर भाप बनकर आकाश में उठती हैफिर बदलिया गंगोत्री पर बरसती हैंफिर गंगा बहने लगती है। तो फसल की तरह वापस लौट आऊंगा। मृत्यु को देने में कोई हर्जा नहीं है। लेकिन आप किसी भीतरी पीड़ाक्रोधदुखसंताप के कारण तो ऐसा नहीं कह रहे हैंइसे थोड़ा विचार करें।
ध्यान रहेअगर आप क्षणभर भी विचार करें तो क्रोध विलीन हो जाता है। क्षणभर भी होशपूर्वक जगें तो क्रोध विलीन हो जाता है। क्रोध का एक ही उपाय हैएक ही औषधि हैएंटीडोट है कि आप होश से भर जाएं। क्रोध आए,आंख बंद कर लें और सजग हो जाएं। और आप पाएंगेयहां सजगता बढ़ने लगीवहां क्रोध नीचे गिरने लगा। क्रोध की ऊर्जा हीक्रोध की शक्ति ही सजगता बन जाती हैअवेयरनेस बन जाती है।
बुद्ध ने कहा है कि क्रोध मत करोऐसा मैं नहीं कहता। होशपूर्वक क्रोध करो। होशपूर्वक क्रोध कभी कोई कर ही नहीं सकता। बुद्ध ने कहा हैचोरी मत करोऐसा मैं नहीं कहता। होशपूर्वक करो। होशपूर्वक कोई चोरी कर ही नहीं सकता।
जीवन में जो भी बुरा होता हैबेहोशी में होता है। जीवन में जो भी शुभ होता है वह होश में होता है। अगर होश पूरा हैतो जो भी होगा शुभ होगा। अगर बेहोशी गहन हैतो जो भी होगा वह अशुभ होगा। कृत्य न शुभ होते हैं न अशुभ होते हैं। करने वाले के होश पर सब निर्भर होता है। ऐसा हो सकता है कि आप बेहोशी में अच्छा भी काम कर रहे होंआपको लगे कि अच्छा कर रहे हैंउसका परिणाम बुरा ही होगा। और ऐसा भी हो सकता है कि होशपूर्वक कोई आदमी कोई काम कर रहा हो और आपको लगे कि बुरा हो रहा हैतो भी अच्छा ही होगा। अंतिम निर्णायक बात यह है कि भीतर कितना गहन होश हैकितना जागा हुआ है आदमी! सोया हुआ नहीं। सोना पाप है और जागना पुण्य है।
नचिकेता अपने पिता से कहने लगाआप जो भी करें थोड़ा सोच लेंथोड़ा विवेक से भर जाएं।
इस अनित्य जीवन के लिए मनुष्य को कभी कर्तव्य का त्याग करके मिथ्या आचरण नहीं करना चाहिए। आप शोक का त्याग कीजिए और अपने सत्य का पालन कर मुझे मृत्यु के पास जाने की अनुमति दीजिए। निश्चित ही नचिकेता की ये बातें सुनकर पिता को शोक हुआ होगा। होश आया होगाथोड़ी—सी चोट पड़ी होगी। और उसे लगा होगा कि उसने क्या कह दिया! उसने कैसी बात कह दी! बाप अपने बेटे से कह भी दे कि जाओ मर जाओतो ऐसा कोई मतलब नहीं होता। क्षणभर बाद सोचता हैयह मैंने क्या कह दिया! क्षणभर बाद मोह वापस लौट आया होगा। और इस बेटे ने जो बातें कही हैं वे इतनी कीमती हैंसारे जीवन का सार—निचोड़ उनमें हैकि बाप को भी लगा होगा—बाप को भी लगा होगाबाप को लगना बहुत मुश्किल है—उसको भी लगा होगा कि बेटा कह तो ठीक ही रहा है और उसे शोक'हुआ होगा।
नचिकेता ने उसकी आंखों मेंउसके चेहरे पर उदासी देखी होगी। तो वह यह कह रहा है कि आप शोक का त्याग करें और जो वचन आपने दे दिया कि मैं मृत्यु को दूंगाउसे आप पूरा करें। जो कह दिया उसे पूरा करेंअब उसे असत्य न होने दें।
पुत्र के वचन सुनकर उद्दालक को दुख हुआ। लेकिन अब कोई उपाय न था। और नचिकेता की सत्यपरायणता देखकर उसे यमराज के पास भेज दिया। नचिकेता को यमसदन पहुंचने पर पता लगा कि यमराज कहीं बाहर हैं। अतएव नचिकेता तीन दिनों तक अन्न— जल ग्रहण किए बिना यमराज की प्रतीक्षा करता रहा। कोई उपाय न था। वचन दे दिया गया था। और नचिकेता जोर डाल रहा है कि अब आप शोक न करेंजो हो गया हो गया। और जो किया जा चुकाउसे अनकिया नहीं किया जा सकताऔर वचन दे दिया है अब मुझे भेज दें। तो मृत्यु के पास भेज दिया यह कथा हैयह प्रतीक है। यहां कहीं कोई यमराज बैठे हुए नहीं हैंजिनके पास आपको भेजा जा सके। लेकिन कथा बड़ी मधुर है। और कई इशारे करती है।
नचिकेता यम के द्वार पर पहुंच गया। उसने मृत्यु का दरवाजा खटखटाया। लेकिन मृत्यु बाहर थी। इसमें दो बातें समझ लें। एकनचिकेता के अतिरिक्त और किसी ने कभी मृत्यु का द्वार नहीं खटखटाया। हमेशा मृत्यु आपका द्वार खटखटाती है। और आप हमेशा घर में मिलते हैंकभी बाहर नहीं होते! आप होंगे भी कहांबाहर होने का कोई उपाय नहीं है।
शरीर घर है। और जब भी मृत्यु खटखटाती हैआपको वहा पाती है। नचिकेता गया मृत्यु के द्वार परघटना सब उलटी हो गई। क्योंकि हमेशा मृत्यु आती है आदमी के पासआदमी नहीं जाता। और जब आदमी जाता है मृत्यु के पासतो सब उलटा हो जाता है। उस उलटे के प्रतीक हैं ये। नचिकेता गयामृत्यु को घर पर नहीं पाया।
सारी प्रक्रिया उलटी हो जाती है। जैसे ही व्यक्ति स्वयं मरने की तैयारी करता हैसब उलटा हो जाता है। जहा जीवन दिखाई पड़ता थावहा मृत्यु दिखाई पड़ने लगती है। और जहां मृत्यु दिखाई पड़ती थीवहा जीवन दिखाई पड़ने लगता है। और जहा सब सार—सर्वस्व मालूम होता थावहां कचरा हो जाता है। और जहां कभी खयाल भी नहीं किया थावहा जीवन के सारे खजाने खुल जाते हैं। यह प्रतीक है सिर्फ कि सब उलटा हो जाता है।
जब आदमी खुद हिम्मत करके मृत्यु के द्वार पर दस्तक देता हैतो पाता है कि वहां मृत्यु नहीं है। जब आप मृत्यु के पास जाएंगेतो पाएंगे कि मृत्यु नहीं है। मृत्यु है ही नहीं। उससे दूर भागने में ही उसका होना है। जितना हम भागते हैंउतनी ही ज्यादा वह है। जितना हम बचते हैंउतनी ही वह है। जितना हम चाहते हैं कि हमें मृत्यु न आए,हम न मरेंउतने ही हम मरते हैं।
हिम्मतवर आदमी एक बार मरता हैलोग कहते हैंकायर हजार बार मरता है। आखिर हिम्मतवर और कायर में फर्क क्या हैहिम्मतवर और कायर में इतना ही फर्क है कि कायर निरंतर कोशिश करता है बचने की मृत्यु सेइसलिए रोज मरता है। हिम्मतवर कहता हैजब आनी होगी तो आ जाएगीइसलिए एक बार मरता है।
लेकिन नचिकेता जैसा व्यक्तिजो मृत्यु के द्वार पर दस्तक देता हैवह पाता है कि मृत्यु वहा है ही नहीं। वह घर पर मौजूद नहीं है। जिन्होंने भी मृत्यु के दरवाजे पर कभी दस्तक दी हैउन्होंने उसे वहां नहीं पाया। वह एक भ्रम है। एक इल्यूजन है। भ्रम की एक खूबी हैआप दूर हटें तो वह बढ़ता है। आप पास जाएं तो कमता है।
एक रस्सी पड़ी है। अंधेरे में पड़ी है। और आप रास्ते से गुजरे हैं और सांप का भ्रम पैदा हो गया है। भागे,पसीना आने लगा —क्योंकि पसीने को कोई मतलब नहीं है कि सांप असली था कि नकली—छाती जोर से धड़कने लगी,रक्तचाप बढ़ गयासिर की नसें तन गईंपैर भागे जा रहे हैं। और जितना आप भाग रहे हैंआपके भागने से घबड़ाहट और बढ़ रही है।
पश्चिम का एक मनोवैज्ञानिक विलियम जेम्स तो कहता था कि लोग घबड़ाकर नहीं भागतेभागने की वजह से घबड़ा जाते हैं। भय के कारण नहीं भागतेभागते हैं इसलिए भयभीत हो जाते हैं। उसकी बात में थोड़ी सचाई है। आप जितना ही भागेंगेउतनी ही घबड़ाहट बढ़ती जाएगी। आपका भागना आपकी घबड़ाहट के लिए जीवन दे रहा है। और जितने आप दूर होते जा रहे हैं उस रस्सी सेउतना ही सांप पक्का होता चला जा रहा है। अब सांप रस्सी हैयह जानने का कोई उपाय न रहा। इसको जानने का तो एक ही उपाय था कि आप और पास गए होते। आपने दिया जलाया होता और आप रस्सी के बिलकुल पास बैठ गए होते और आपने देख लिया होतातो आप पाते कि वहा सौप नहीं है।
इल्यूजन का अर्थ है—दूर जाने से जो बढ़ता हैपास जाने से जो घटता है। अब यह बड़ा मजा हैअगर हम इस परिभाषा को समझ लेंतो हमारी जिंदगी में चुकता भ्रमों के सिवाय कुछ भी नहीं है।
एक स्त्री बहुत सुंदर मालूम पड़ती है। बस आपको उससे मिलने न दिया जाएवह सदा सुंदर रहेगी। मिलने दिया जाए सब गड़बड़ हो जाएगा। अगर आपका विवाह करवा दिया जाए तो वह स्त्री सुंदर नहीं रह जाएगी। जिसको देखकर आप दीवाने हो जाते थेनाच उठते थेउसको देखकर आपके भीतर धड़कन भी पैदा नहीं होगीकुछ भी नहीं होगा।
सच तो यह है कि पत्नियों को लोग देखना ही बंद कर देते हैं। देखते ही नहीं। आंख भी पड़ती हैतो पत्नी दिखाई नहीं पड़ती। सिर्फ दूसरों की पत्नियां दिखाई पड़ सकती हैंअपनी पत्नी दिखाई पड़ ही नहीं सकती। बहुत मुश्किल है। क्योंकि भ्रम तो कुछ बचता नहीं है। सब टूट जाता हैसब उघड़ जाता है।
जो आपके पास नहीं हैवह बड़ा मूल्यवान मालूम पड़ता है। और पास आते ही मूल्य खो जाता है। इसलिए शंकर जैसे ज्ञानियों ने संसार को मिथ्या कहा हैझूठ कहा हैअसत्य कहा हैमाया कहा है। उसका कुल मतलब इतना है कि माया की परिभाषा यही है कि जिसके पास जाने से जो मिट जाए और दूर जाने से बढ़े।
आप सोचते हैं कि धनपति अपने महलमें बड़े आनंद में हैं। यह आप ही सोचते हैं। कोई धनपति आनंद में नहीं है। मगर यह आपको पता तब तक नहीं चलेगाजब तक आप धनपति न हो जाएं और महल में न पहुंच जाएं। महल में पहुंचते—पहुंचते आपको पता चलेगा कि मैं कहौ आ गयायहां कुछ भी नहीं है! लेकिन यह आपको पता चलेगा। आपके मकान के करीब से जो लोग गुजर रहे हैंवे सोच रहे हैं कि आप बड़े आनंद में हैं।
आप देखते हैं—जैनों के चौबीस तीर्थंकर राजाओं के पुत्र हैं। बुद्ध राजा के पुत्र हैं। हिंदुओं के सब अवतार राजाओं के पुत्र हैं। कारणअसल में राजा हुए बिना संसार का पूरा भ्रम नहीं टूटता। राजा का मतलबजिसके पास सब कुछ है। जब सब कुछ हैतो दिखाई पड़ जाता है कि सब बेकार है।
तीर्थंकर राजपुत्र ही हो सकता है। दरिद्र का बेटा तीर्थंकर होबड़ा मुश्किल है। मुश्किल इसलिए कि भ्रम टूटेंगे कैसेजिनसे दूरी हैवे भ्रम नहीं टूटते। जिनसे निकटता हैवे भ्रम टूट जाते हैं।
पश्चिम में स्त्री—पुरुष के बीच सारे बंधन हटा दिए गए हैंकरीब—करीब। और एक पुरुष सैकड़ों स्त्रियों से संबंध निर्मित कर लेता हैएक स्त्री सैकड़ों पुरुषों से संबंध निर्मित कर लेती है। अब यह बड़े मजे की बात है कि सारे इतिहास में जो भ्रम कभी नहीं टूटा थावह अमरीका में टूट रहा है। अमरीका में लोग पूछ रहे हैं कि इसमें कुछ भी तो नहीं है। इस कामवासना में कुछ भी नहीं है। इससे ज्यादा कुछ चाहिए। तो एल एस डीमेक्लीनमारीजुआनाइनकी आशा में हैं कि कुछ ड्रगकोई इंजेक्यान शरीर में डालने से शायद थोड़ा—बहुत सुख मिले।
पुराने लोग बड़े होशियार थे। उन्होंने स्त्री—पुरुष के बीच इतनी बाधाएं खड़ी की थीं कि स्त्री—पुरुष का आकर्षण कभी नहीं टूटा। इस मुल्क में अपनी पत्नी से भी आकर्षण कभी नहीं टूटता थाक्योंकि दिन में पति भी नहीं देख सकता था उसको। रात में पति—पत्नी भी करीब—करीब चोरी से मिलते थे। संयुक्त परिवारबड़े परिवारसबके सामने पति—पत्नी भी नहीं मिल सकते थे। रस जीवनभर कायम रहता था। बड़े होशियार लोग थे। तलाक का कोई सवाल ही नहीं थामिलना ही नहीं हो पाता था पूरा! तलाक तो पूरे मिलने का परिणाम है।
जिंदगी को जितना आप जानेंगेउतना जिंदगी व्यर्थ होती चली जाएगी। जानने से जो व्यर्थ हो जाएवह भ्रम है। जानने से जो और भी सार्थक होने लगेवह सत्य है।
इसलिए जिसके पास जा—जाकर आपको लगे कि और भी सत्य हैऔर भी सत्य हैसमझना कि वह माया का जो जाल थाउसके बाहर है। परमात्मा मैं उसे कहता हूं जिसके पास जितना ज्यादा आप जाएं वह उतना सत्यतर होने लगेऔर ससार उसे कहता हू जिसके पास जितना ज्यादा आप जाएं वह उतना असत्यतर होने लगे।
यह बड़ी मीठी बात है कि नचिकेता ने मृत्यु के द्वार पर दस्तक दी और पाया कि मृत्यु घर में नहीं है। आप भी दस्तक दें! इन आने वाले दिनों में मेरी यही चेष्टा होगी कि आप भी उस जगह पर खड़े होकर एक बार खटखटाए। और मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि आप भी पाएंगे कि मृत्यु वहां नहीं है।
मृत्यु है ही नहीं। मृत्यु सरासर झूठ है। बड़े से बड़ा झूठ जो इस जगत में हो सकता हैवह मृत्यु है। पर उस झूठ से हम इतने भयभीत हैं और इतने डरे हुए हैं और इतने भागे हुए हैं कि वह सत्य बना हुआ है। नचिकेता तीन दिन तक उपवास किए बैठा रहा। उसने कहाबिना मृत्यु से मिले मैं भोजन न कर सकूंगा। मृत्यु नहीं है वहां। घर पर मौजूद नहीं हैकहानी की भाषा में। नचिकेता तीन दिन उपवास किया। इसे थोड़ा समझें।
असल में जिसको हम जीवन कहते हैंवह भोजन से चलता है। जिसको हम जीवन कहते हैंवह भोजन से चलता है। तो अगर मृत्यु का अनुभव करना होतो इस भोजन को रोक देना जरूरी है। इसलिए उपवास एक महान प्रक्रिया बन गई। उपवास का अर्थ है कि जीवन जिससे चलता हैउसे हम थोड़ी देर के लिए रोक देते हैंताकि मौत चलने लगे। ताकि जीवन की गति बंद हो जाएऔर हम पहचान सकें कि जीवन की गति जब बंद हो जाती है तब भी हम मरते हैं या नहीं मरते।
महावीर ने उपवास के इस विज्ञान को उसकी चरम कोटि तक पहुंचाया। कहते हैंमहावीर ने बारह वर्षों में केवल तीन सौ पैंसठ दिन भोजन लियाबारह वर्ष की साधना में। कभी महीनेकभी दो महीनेकभी तीन महीने वे बिना भोजन के रहे। यह चेष्टा इस बात की थी कि जब भोजन बिलकुल नहीं मिलता और ध्यान रहेनब्बे दिन आखिरी सीमा है। आप अगर बिना भोजन के रहें और पूरे स्वस्थ होंतो आप नब्बे दिन तक बिना भोजन के रह सकते हैं। नब्बे दिन के बाद वह घड़ी आएगी जहा शरीर अटक जाएगाचल नहीं सकेगाजहा शरीर का जीवन शून्य हो जाएगा। उसी घड़ी में देखना पड़ेगा कि मैं जिंदा हूं या नहीं। जब शरीर मृतवत हो जाता है और तब भी मैं पाता हूं कि मैं जीवित हूं, तो उपवास का काम पूरा हो गया। उपवास के माध्यम से अमृत का अनुभव हुआ।
नचिकेता तीन दिन बिना खाए—पीए बैठा रहा। उसने कहाजब तक मैं मृत्यु के दर्शन न कर लूं तब तक मैं खाऊंगा नहीं। यह उपवास का विज्ञान है। जब तक मृत्यु का दर्शन न हो जाएतब तक भोजन बंद रखूंगा। यह एक प्रक्रिया है। बहुतहजारों प्रक्रियाओं में एक।
लेकिन जो उपवास करते हैंउन्हें भी पता नहीं कि वे क्या कर रहे हैं। इसके भीतर बड़ी सूक्ष्म प्रक्रिया है। यहां शरीर का जीवन क्षीण होने लगेवहा भीतर होश बढ़ना चाहिए। अगर शरीर के जीवन के क्षीण होने के साथ भीतर भी शिथिलता और उदासी आने लगेतो सब व्यर्थ हो गया। वहां होश बढ़ना चाहिएवहां जीवंतता बढ़नी चाहिए। और एक घड़ी आती है जब शरीर बिलकुल मृतवत हैऔर फिर भी आप पूर्ण जीवित हैं। तो आप जान लिए कि भोजन जीवन नहीं देताकेवल शरीर का ईंधन है। भोजन से जीवन पैदा नहीं होतासिर्फ चलता है शरीर। अगर भोजन बिलकुल समाप्त हो जाए तो शरीर समाप्त हो जाएगाक्योंकि शरीर भोजन से निर्मित है। लेकिन आप समाप्त नहीं होंगे।
यह कथा में तो प्रतीक है। तीन दिन नचिकेता उपवासा बैठा रहा।
यमराज के लौटने पर यमराज की पत्नी ने कहा ब्राह्मण अतिथि रूप में जब घर में प्रवेश करते हैं तो समझो कि देवता ही प्रवेश करते हैं। उनके शयन की भोजन की सुविधा जुटाना कर्तव्य है। यह ब्राह्मण— पुत्र घर में आकर बैठा है तीन दिन से इसने भोजन नहीं लिया है। आप जाएं उनका सम्मान करें।
जो व्यक्ति उपवास की प्रक्रिया से साधना के जगत में प्रवेश करता हैवह घड़ी जल्दी ही आ जाती है जब मृत्यु प्रगट होती है। क्योंकि शरीर तो भोजन से ही चलता है। भोजन के बिना शरीर ज्यादा दिन नहीं चल सकता। मैंने कहा,नब्बे दिन चल सकता हैअगर पूर्ण स्वस्थ हो। क्योंकि शरीर इकट्ठा करता है भोजनरिजर्वायर इकट्ठा करता है। आपके पास जो मांस—मज्जा हैवह इकट्ठा भोजन है। जरूरत के वक्त के लिए आप इकट्ठा करते हैं। वह इकट्ठा है। तीन महीने तक आप इसी का भोजन कर लेंगे।
शरीर के भीतर दोहरी प्रक्रिया है। अगर आप बाहर से भोजन लेना बंद कर देंतो तीनचारपांच दिन आपको तकलीफ होगी। पांचवें दिन के बाद तकलीफ बंद हो जाएगी। भूख नहीं लगेगी। क्योंकि शरीर अपना ही मांस पचाना शुरू कर देगा। इसलिए रोज उपवास में एक पौंडडेढ़ पौंडदो पौंड वजन गिरने लगेगा। वह दो पौंड वजन आपका कहां जा रहा हैआप पचा रहे हैं। आप भोजन कर रहे हैं अपना ही। शरीर में दोहरी प्रक्रिया है।
सुरक्षित भोजन है आपके शरीर मेंउसको आप पचा रहे हैं। तीन महीने में चुक जाएगा सबसिर्फ हड्डियां रह जाएंगीजिनके पास भोजन बिलकुल नहीं बचा। मृत्यु घटित हो जाएगी। मृत्यु उपस्थिति हो जाएगी।
यह तीन दिवस प्रतीक हैं। और शायद नचिकेता जैसी सरलता से भरा हुआ हृदय होतो तीन दिन में भी मृत्यु का देवता उपस्थित हो जाएगा। शरीर मरा हुआ दिखाई पड़ेगा। सिर्फ स्वयं की चेतना ही जीवित रह जाएगी।
पत्नी के वचन सुनकर यमराज नचिकेता के पास गए। बोले हे ब्राह्मण! आप नमस्कार करने योग्य अतिथि हैं —अतिथि का अर्थ होता हैजो बिना तिथि बताए घर आ जाएबिना कोई खबर किए 1इबना एक पोस्टकार्ड डाले कि आ रहा हूं— आप अतिथि हैं ब्राह्मण हैं। आपने तीन रात्रियों तक मेरे घर बिना भोजन के निवास किया। इसलिए आप मुझसे प्रत्येक रात्रि के बदले एक— एक वरदान मांग लीजिए
यह कहानी है। कहानी का प्रतीक समझ लें। जो व्यक्ति भी ठीक से उपवास करेगामृत्यु घटने के पूर्व उसके पास अनेक शक्तियां आ जाएंगीजो उसके भीतर छिपी पड़ी हैं। जिनको हम सिद्धियां कहते हैं। जो व्यक्ति भी लंबे उपवास करेगाठीक मृत्यु की घटना के पूर्व उसके पास बहुत—सी सिद्धियां आ जाएंगी। और बहुत संभावना तो यह है कि वह यह भूल ही जाएगा कि मैं किस खोज में निकला था और उन सिद्धियों में उलझ जाएगा। वे वरदान अभिशाप सिद्ध होते हैं। आखिरी समय के पहले जब कि मौत आपको आत्मा का ज्ञान दे सकती हैआखिरी प्रलोभन मन के पकड़ते हैं।
पतंजलि ने जिन सिद्धियों का उल्लेख किया हैवे सारी सिद्धियां लंबे उपवासी में पैदा होना शुरू हो जाती हैं। यह यम का कहना नचिकेता को कि मैं तुझे तीन रात्रि तक उपवासा रहने के लिएहर रात्रि के लिए एक वरदान देता हूं तू वरदान मांग ले—यह घटना घटती है हर एक व्यक्ति को। जो जल्दी से साधारण वरदानों से संतुष्ट हो जाता हैवह परम वरदान से वंचित रह जाता है।
लेकिन नचिकेता साधारण वरदानों से संतुष्ट होने वाला नहीं था। नचिकेता पूछे ही चला जाता है और आगेऔर आगेऔर परम गुह्य रहस्य को खोल लेना चाहता है।
नचिकेता ने कहा हे मृत्युदेव! जिस प्रकार मेरे पिता गौतमवंशीय उद्दालक मेरे प्रति शांत संकल्प वाले प्रसन्नचित्त हों और क्रोध एवं खेद से रहित हो जाए तथा आपके द्वारा वापस भेजे जाने पर जब मैं उनके पास जाऊं तो वे मुझ पर विश्वास करके पुत्र— भाव रखकर मेरे साथ प्रेमपूर्वक बातचीत करें यह मैं अपने तीनों वरों में पहला वर मांगता हूं।
पहला वर पिता के लिए है। उसके लिए जिसने नचिकेता को मृत्यु में भेजा। पहला वर उसके लिए जिसके लिए हमने पहला अभिशाप मलना चाहा होता। जो हमें मृत्यु देउसको हम दोहरी मृत्यु देना चाहेंगे। आप होते तो आप कहतेपहला तो काम यह करो कि पिता जहा होंवहींइसी वक्त समाप्त कर दो। शत्रु के लिए—और मृत्यु जो दे वह शत्रु ही मालूम पड़ेगा—शत्रु के लिए पहला वरदान कि मेरे पिता शांतचित्त हो जाएं। उनका क्रोध विलीन हो जाए। और जब मैं घर लौटूं तो वे मुझे प्रेम से पुत्र— भाव से स्वीकार कर सकें। इसमें कई बातें हैं। एक तो जिसने बुरा किया है र उसके लिए शुभ की मांग है।
बुद्ध ने कहा हैतुम्हारी प्रार्थनाएं अगर तुम्हारे शत्रुओं के लिए न होंतो व्यर्थ हैं। और जीसस ने कहा हैअगर तुम्हारा एक भी शत्रु हैतो तुम वापस जाओउससे क्षमा मांगोउसे मित्र बनाओतभी मंदिर में लौटकर आना। क्योंकि उसके पहले कोई भी प्रार्थना पूरी नहीं हो सकती। अगर कहीं भी कोई तुम्हारे चित्त में खटका है काटे की तरहतो उस काटे को तुम मिटा दोअन्यथा जीवन के फूल नहीं खिल सकते।
नचिकेता ने कहामेरे पिता शांत हो जाएं। और जब मैं लौटूं तो मुझे पुत्र— भाव से प्रेमपूर्वक स्वीकार करें।
यह बड़ी कठिन है दूसरी बात। क्योंकि नचिकेता लौटेगा मृत्यु को जानकर। बड़ा मुश्किल होगा। इस ज्ञानी पुत्र को पुत्र की तरह स्वीकार करना। बड़ा कठिन होगा।
यमराज ने कहा तुमको मृत्यु के मुख से छूटा हुआ देखकर मुझसे प्रेरित तुम्हारे पिता उद्दालक पहले की भांति ही यह मेरा पुत्र नचिकेता ही है ऐसा समझकर दुख और क्रोध से रहित हो जाएंगे। और वे अपने आयु की शेष रात्रियों में सुखपूर्वक शयन करेंगे।
इस वरदान को पाकर नचिकेता बोला हे यमराज! स्वर्गलोक में किंचितमात्र भी भय नहीं हैवहां मृत्युरूप स्वयं आप भी नहीं हैं। वहां कोई बुढापे से भी भय नहीं करता स्वर्गलोक के निवासी भूख और प्यास इन दोनों के पार होकर दुखों से दूर रहकर सुख भोगते हैं।
हे मृत्युदेव! आप उपर्युक्त स्वर्ग की प्राप्ति के साधन— रूप अग्नि को जानते हैं। अत: आप मुझ श्रद्धालु को वह अग्निविद्या भलीभांति समझाकर कहिए जिससेकि स्वर्गलोक के निवासी अमरत्व को प्राप्त होते हैं। यह मैं दूसरा वर—रूप मांगता हूं।
नचिकेता कह रहा हैमैं दूसरी बात मांगता हूं जिससे मैं मृत्यु के पार हो जाऊंजिससे मैं अमृत को उपलब्ध हो जाऊं। यह वरदान मृत्यु से ही पाया जा सकता है। जिन्हें जानना है कि मृत्यु के पार क्या हैकैसा जीवनवे मृत्यु से गुजरकर ही जान सकते हैं।
तब यमराज बोले हे नचिकेता! स्वर्गदायिनी अग्निविद्या को अच्छी तरह जानने वाला मैं तुम्हारे लिए उसे भलीभांति बतलाता हूं। तुम उसे मुझसे भलीभांति समझ लो। तुम इस विद्या को स्वर्गरूपी अनंत लोकों को प्राप्त कराने वाली तथा उसकी आधारस्वरूपा बुद्धिरूपी गुहा में छिपी हुई समझो।
तुम्हारे भीतर ही छिपी है वह अग्नि जिसके माध्यम से तुम अमृत को उपलब्ध हो जाओगे। तुम उस महासुख को उपलब्ध होओगेजहां कोई दुख नहींउस परम स्वतंत्रता कोजो मुक्ति है। लेकिन वह अग्नि तुम्हारे ही हृदय की गुफा में छिपी है। उस अग्नि को खोजने तुम्हें कहीं जाना नहीं है। उस अग्नि को कहीं और प्रज्वलित नहीं करना है। वह प्रज्वलित है ही। तुम उसके मालिक हो हीतुम अमृत हो ही। लेकिन तुम्हें इसका बोध और पता नहीं है।
उस स्वर्गलोक की कारणरूपा अग्निविद्या का उस नचिकेता को उपदेश दिया। उसमें जो— जो प्रक्रियाएं हैं उन सबको विस्तार से समझाया। उसकी अलौकिक बुद्धि को देखकर प्रसत्र हो यमराज ने कहा अब मैं तुमको यहां पुन: यह अतिरिक्त वर देता हूं कि यह अग्निविद्या तुम्हारे ही नाम से प्रसिद्ध होगी। और इस अनेक रूपों वाली रत्नों की माला को भी तुम स्वीकार करो।
यह जो अग्नि हैजो हृदय में छिपी हैइसे कैसे प्रज्वलित करनाइसकी पूरी प्रक्रिया है। कैसे यह यज्ञकुण्ड बनेकैसे अरणियों से रगड़कर यह अग्नि पैदा की जाएकिन ईंटों से यह निर्माण होगा यज्ञकुण्ड काकैसे तुम इसके भीतर जलोगे और तुम्हारा कचरा समाप्त होगा और तुम शुद्ध कुंदन बनोगेयह सब विस्तार से यम ने कहा।
उसका कोई विस्तार यहां नहीं दिया है। लेकिन इन आठ दिनों में मैं पूरी प्रक्रिया आपको दूंगा। वह नहीं दी है जानकर। उपनिषदों में वे बातें छिपा ली गई हैंजो गुरु स्वयं ही सीधा देगा। लिख दिए जाने पर खतरा है। भूल—चूक हो सकती है। शब्द को पढ़कर कोई करेअनर्थ भी हो सकता है। और आग से खेलनाभीतर की आग से खेलनाबाहर की आग से खेलने से बहुत ज्यादा खतरनाक है।
जिन ध्यान की प्रक्रियाओं से हम यहां गुजरेंगेवे भीतर की अग्नि को जलाने की प्रक्रियाएं हैं। और इन आठ दिनों मेंतुम्हें खयाल में साफ हो जाएगा कि हृदय कैसे प्रज्वलित अग्निकुण्ड बन जाता हैऔर कैसे मृत्यु समाप्त हो जाती है और अमृत का अनुभव होता है। यह अनुभव से ही होगा। और मेरी चेष्टा होगी कि तुम्हें प्रक्रिया से गुजार चलूं। शब्दों में न कहूं बल्कि यह तुम्हारा कृत्य बन जाए ऐसी आयोजना हम यहां करेंगे।
नचिकेता को यम ने कहा कि यह अग्नि तेरे ही नाम से जानी जाएगी इस अग्नि का शास्त्रोक्त रीति से तीन बार अनुष्ठान करने वाला ऋक् साम और यजुर्वेद आदि तीनों वेदों के साथ संबंध जोड़कर यह दान तप रूप तीनों कर्मों को निष्कामभाव से करने वाला मनुष्य जन्म— मृत्यु से तर जाता है। वह ब्रह्मा से उत्पन्न सृष्टि को जानने वाले स्तवनीय इस अग्निदेव को जानकर तथा इसका निष्कामभाव से विधिपूर्वक चयन करके अनंत शांति को पा जाता है जो मुझको प्राप्त है।
जो मृत्यु को प्राप्त हैवह आपको भी प्राप्त हो सकता है। मृत्यु को अमृत प्राप्त हैक्योंकि मृत्यु की कोई मृत्यु नहीं होती। आप मरेंगेमृत्यु नहीं मर सकती। मृत्यु कैसे मरेगीमृत्यु अमरत्व का सूत्र है। अगर आप मरना सीख जाएंतो आप भी अमरत्व को उपलब्ध हो जाते हैं।
यम ने कहा जो भी इस अग्नि का आयोजन कर लेता है वह मृत्यु के पाश को अपने सामने ही मनुष्य शरीर में ही काटकर शोक के पार होकर स्वर्गलोक में आनंद का अनुभव करता है।
हे नचिकेता यह तुम्हें बतलाई हुई स्वर्ग प्रदान करने वाली अग्निविद्या है जिसको तुमने दूसरे वर में मांगा है। इस अग्नि को अब से लोग तुम्हारे ही नाम से स्मरण करेंगे। अब तुम तीसरा वर मांगो।
हम इस अग्नि से गुजरेंगे। बजाय इसके कि मैं आपसे कुछ कहूं र उचित होगा कि आपको उस अग्नि में ले चलूं। पहुंचाऊं आपको उस जगह जहां आप भी यम के द्वार पर दस्तक दे सकें। इस प्रक्रिया को ठीक से अभी समझ लेंक्योंकि कल सुबह से हम प्रारंभ करेंगे।
रात्रि आज सोने के पूर्व दस मिनट बिस्तर पर लेट जाएंकमरे में अंधेरा कर लें। आंख बंद कर लेंऔर जोर से श्वास मुंह से बाहर निकालें। निकालने से शुरू करेंएक्सेलेशन से। लेने से नहींनिकालने से। जोर से मुंह से श्वास बाहर निकालें। और निकालते समय ओम... की ध्वनि करें। जैसे—जैसे ध्वनि साफ होने लगेगीओम अपने आप ही निर्मित हो जाएगा। आप सिर्फ ओम... का उच्चारण करें। ओम का आखिरी हिस्सा अपने आपजैसे ध्वनि व्यवस्थित होगीआने लगेगा। आपको ओम नहीं कहना हैआपको सिर्फ ओ कहना हैम को आने देना है। पूरी श्वास को बाहर फेंक दें। फिर ओंठ बंद कर लें और शरीर को श्वास लेने देंआप मत लें। निकालना आपको हैलेना शरीर को है।
आमतौर से लेते हम हैंनिकालता शरीर है। और उसका कारण है। जाती हुई श्वास जीवन से जुड़ी है— भीतर जाती हुई श्वास। बाहर जाती हुई श्वास मृत्यु से जुड़ी है। बच्चा जब जन्मता है तो पहला काम करेगाश्वास भीतर लेगा। बाहर निकालने को तो उसके पास कोई श्वास होती भी नहीं। भीतर लेगा। श्वास का भीतर जानाजीवन का पहला स्पंदन है। मरता हुआ आदमी जो आखिरी काम करेगाश्वास को बाहर निकालेगा। क्योंकि भीतर श्वास रह जाए तो मृत्यु हो ही नहीं सकती।
मृत्यु है श्वास का बाहर जाना। जीवन है श्वास का भीतर आना।
प्रतिपलआप जब श्वास भीतर लेते हैंतो जन्मते हैं। और जब श्वास बाहर जाती हैतो मरतेहैं। यहां हम नचिकेता बनने की तैयारी में हैं। इसलिए जोर श्वास छोड़ने पर रहेगा. इस पूरे शिविर में। लेने की आप बात ही मत करें। घबडाएं नहीं कि मर जाएंगेलेने का काम शरीर कर लेगा कोई श्वास रोकनी नहीं है। लेते समय आपको कुछ भी नहीं करना हैन लेना है न रोकना हैछोड़ना है। रात दस मिनट सोने के पहले। क्योंकि सोना भी मृत्यु का हिस्सा है। नींद छोटी मौत है। और अगर आप छोड़ती हुई श्वास के साथ सो जाएंतो आपकी पूरी नींद गहरी मृत्यु बन जाएगी।
दस मिनट ओ की आवाज के साथ श्वास को छोड़े मुंह से। फिर नाक से श्वास लें। फिर मुंह से छोड़े फिर नाक से लें। और ऐसे ओम..... की आवाज करते—करते—करते—करते सो जाएं। यह रात्रि के लिए। फिर सुबह का प्रयोग है। वह मैं आपको सुबह समझा दूंगा।

ध्‍यान योग शिविर
माउंट आबू।

No comments:

Post a Comment

Must Comment

Related Post

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...