Osho Jeevan Kranti Our New website

http://jeevankranti.com hello readers we launched new blog on osho just check it now

उपनिषद--कठोपनिषद--ओशो (पंद्रहवां--प्रवचन) अचाह छलांग है प्रभु में—पंद्रहवां प्रवचन

अचाह छलांग है प्रभु मेंपंद्रहवां प्रवचन



न संदृशे तिष्ठति रूपमस्य न चक्षुषा पश्यति कश्चनैनम्।
हृदा मनीषा मनसाभिम्प्यूप्तो य एतद् विदुरमृतास्ते भवन्ति।।9।।

यदा पंचावतिष्ठन्ते ज्ञानानि मनसा सह।
बुद्धिश्च न विचेष्टति तामाहु: परमां गतिम्।।10।।

तां योगमिति मन्यन्ते स्थिरामिन्द्रियधारणाम्।
अप्रमत्तस्तदा भवति योगो हि प्रभवाध्ययौ।।11।।



इस परमेश्वर का वास्तविक स्वरूप अपने सामने प्रत्यक्ष विषय के रूप में नहीं ठहरता इसको कोई भी चर्मचक्षुओं द्वारा नहीं देख पाता। मन से बारंबार चिंतन करके ध्यान में लाया हुआ (वह परमात्मा) निर्मल और निश्चल हृदय से ( और) विशुद्ध बुद्धि के द्वारा देखने में आता है। जो इसको जानते हैं वे अमृतस्वरूप हो जाते हैं।। 9।।


जब मन के सहित पांचों ज्ञानेद्रियां भलीभांति स्थिर हो जाती हैं और बुद्धि भी किसी प्रकार की चेष्टा नहीं करती उस स्थिति को ( योगी) परमगति कहते हैं।। 10।।



उस इंद्रियों की स्थिर धारणा को ही योग मानते हैं क्योंकि उस समय ( साधक) प्रमादरहित हो जाता है। परंतु योग उदय और अस्त होने वाला है अत: योगयुक्त रहने का दृढ़ अभ्यास करते रहना चाहिए।। 11।।



अचाह छलांग है प्रभु में


स परमेश्वर का वास्तविक स्वरूप अपने सामने प्रत्यक्ष विषय के रूप में नहीं ठहरता इसको कोई भी चर्मचक्षुओं द्वारा नहीं देख पाता मन से बारंबार चिंतन करके ध्यान में लाया हुआ वह परमात्मा निर्मल और निश्चल हृदय से और विशुद्ध बुद्धि के द्वारा देखने में आता है। जो इसको जानते हैं वे अमृतस्वरूप हो जाते हैं।
पहली बातपरमात्मा कोई व्यक्ति नहीं है। लेकिन सभी धर्मों ने जिस भांति की परमात्मा की चर्चा की हैउससे यह भ्रांति बैठ गई है लोक—मन में कि परमात्मा कोई व्यक्ति है। यदि परमात्मा व्यक्ति है तो फिर उसके साक्षात्कार करने की अभिलाषा जगती है कि उसे हम देखेंकि उसे हम जानेंकि उसे हम पहचानेंकि उसकी निकटता उपलब्ध होकि उसका सामीप्य मिले। लेकिन परमात्मा कोई व्यक्ति नहीं है। व्यक्ति की तरह परमात्मा की धारणा केवल काव्य—प्रतीक है।
परमात्मा शक्ति हैव्यक्ति नहीं है। इसलिए कहीं आप उसे खोज न पाएंगे। कोई ऐसा क्षण नहीं होगाजब आप आमने—सामने खड़े हो जाएंगे। इसलिए सूत्र कहता हैपरमात्मा को प्रत्यक्ष करने का कोई उपाय नहीं हैक्योंकि प्रत्यक्ष तो व्यक्तियों का हो सकता हैवस्तुओं का हो सकता है। फिर यह भी समझ लेना जरूरी है कि परमात्मा को जब मैं कह रहा हूं कि शक्ति हैतो शक्ति भी बहुत विशिष्ट ढंग की है। शक्ति तो विद्युत भी है। शक्ति तो कशिश भी है। शक्ति तो चारों तरफ व्याप्त है। परमात्मा शक्ति हैइतना कहने से भी बात पूरी नहीं होती। परमात्मा सब्जेक्टिव एनर्जी हैविषयीगत शक्ति है।
एक तो ऐसी शक्ति है जो देखी जा सकती हैऔर एक ऐसी शक्ति हैजो सदा देखने वाले में होती हैजो दृश्य में नहीं होतीबल्कि द्रष्टा में होती है। एक तो आब्जेक्टिव एनर्जी हैजिसे हम देख सकते हैं—बिजली है। एक सब्जेक्टिव एनर्जी हैएक अंतरात्मा की ऊर्जा हैजिसे हम कभी भी नहीं देख सकते। क्योंकि हम उसी के द्वारा देख रहे हैं। या और भी उचित होगा कहना कि हम स्वयं वह ऊर्जा हैं। और ऐसा नहीं है कि वह ऊर्जा बाहर नहीं है। वह बाहर भी है। लेकिन उसे देखने का ढंग पहले भीतर उसके अनुभव से शुरू होता है।
और जो व्यक्ति उस ऊर्जा को अपने भीतर अनुभव कर लेता हैउसे वह सब जगह प्रत्यक्ष हो जाती है। जो उस ज्योति को भीतर देख लेता हैउसके लिए सारे जगत में उस ज्योति के अतिरिक्त कुछ भी नहीं रह जाता। लेकिन उसका पहला अनुभवपहली दीक्षाउसका पहला संस्पर्श भीतर होगा। वह अंतर्तम ऊर्जा है।
तो परमात्मा की खोज कोई बहिखोंज नहीं है। न तो उसे खोजने के लिए हिमालय जाना जरूरी हैन तिब्बत के पर्वतो में भटकना। न मक्का—मदीना कुछ साथ देंगेन काशी और प्रयागन गिरनारन जेरूसलम। कोई बाहर की खोज परमात्मा नहीं है। इसलिए कोई मंदिरकोई तीर्थ उसकी जगह नहीं है। इससे कठिनाई बहुत बढ़ जाती है।
अगर वह किसी मंदिर में होताकिसी तीर्थ में होतावह चाहे तीर्थ हो एवरेस्ट के शिखर परकैलाश परतो भी कोई अड़चन न थीहम वहा पहुंच ही जाते। वह सरल बात थी। बाहर की यात्रा जरा भी कठिन नहीं है। कितनी भी अड़चन होबाहर की यात्रा कठिन नहीं है। वहा हम पहुंच ही जाते। लेकिन परमात्मा की तरफ पहुंचने की कठिनाई यही है कि वह खोज के अंत में नहीं हैवह खोजी के भीतर प्रारंभ से ही मौजूद है। वह कोई मंजिल नहीं हैवह यात्री का अंतस्तल है।
जो उसे बाहर खोजता हैबाहर खोजने के कारण ही नहीं खोज पाता है। क्योंकि वह गलत जगह खोज रहा है। उसे खोजना हो तो खोजी में ही खोजना होगा। उसे खोजना हो तो सब तीर्थों से मुक्त होकर भीतर आना होगा। उसे पाना हो तो बाहर से सारे इंद्रियों के द्वार बंद ही कर लेने पड़ेंगे। क्योंकि जितना हम उसे खोजने जाते हैंउतना ही उससे दूर निकलते जाते हैं। जितना हम बाहर सोचते हैं कि वह होगाउतना ही यह खयाल मिटने लगता है कि भीतर है।
तो परमात्मा व्यक्ति नहीं हैउसका कोई साक्षात्कार नहीं हो सकता। परमात्मा शक्ति है। लेकिन शक्ति भी पदार्थगत नहीं हैआत्मगत है। इसलिए उसका पहला अनुभव स्वयं में प्रवेश पर ही होता है।
और यह जो स्वयं—प्रवेश हैइसका हमें स्मरण ही नहीं आता। हम सब तरफ भटकते हैंहम सब जगह खोजते हैं। हमारी आंखेहमारे हाथहमारे कान कोई स्थान नहीं छोड़ते जहां हम उसे न खोजते हों। चाहे हमारे नाम अलग हों—सभी लोग परमात्मा को नहीं खोज रहे हैं—कोई आनंद को खोज रहा हैकोई शाति को खोज रहा हैकोई परमात्मा को खोज रहा हैकोई मुक्ति को खोज रहा है। ये सब नाम उस एक ही चीज के हैं। एक बात पक्की है कि सभी खोज रहे हैं। उनकी खोज का नाम कुछ भी हो।
और जो भी उसे खोज रहा हैवह दो ही जगह खोज सकता है या तो बाहर खोजेया भीतर खोजे। दो आयाम हैं। जो बाहर खोज रहा हैवह भटकता रहेगा। उसकी पहली चिनगारी भीतर से शुरू होती है। उसे पहले भीतर ही जानना होगाउसे पहले स्वयं में ही जानना होगा। क्योंकि जो स्वयं के भीतर ही झांकने में असमर्थ हैवह किसी और के भीतर झांकने में कैसे समर्थ हो सकेगाजिसके भीतर का दीया बुझा हैवह कहीं भी खोजता रहेवह जहां भी जाएगावहीं अंधेरा हो जाएगा। उसे प्रकाश नहीं मिल सकता। वह अंधेरे को अपने साथ ही लेकर चल रहा है।
और जिसके भीतर का दीया जला हैवह अंधेरे से अंधेरे में भी जाए तो वहां प्रकाश हो जाएगा। क्योंकि वह अपने भीतर के प्रकाश को लेकर चल रहा है। वह जहां जाता हैउसका प्रकाश उसके साथ चला जाता है।
परमात्मा अंतखोंज है।
यह सूत्र कह रहा है— इस परमेश्वर का वास्तविक स्वरूप अपने सामने प्रत्यक्ष विषय के रूप में नहीं ठहरता। इसको कोई भी चर्मचक्षुओं द्वारा नहीं देख पाता है। मन से बारंबार चिंतन करके.।
इसको थोड़ा एक—एक कदम समझने की कोशिश करें।
मन से बारंबार चिंतन करके ध्यान में लाया हुआ वह परमात्मा निर्मल और निश्चल हृदय से और विशुद्ध बुद्धि के द्वारा देखने में आता है।
पहली बातमन से बारंबार चिंतन करके...।
हमें उसका कोई पता नहींकोई ठिकाना नहीं। हमें उसके नाम का भी कोई पता नहीं। हम यह भी नहीं जानते कि वह है भी या नहीं। तो कहा से शुरू करें! यह अंधेरे की यात्रा कहा से शुरू हो! यह अज्ञात किस जगह से हम उघाड़े! कहां से पर्दे उठाएं! हमें उसका कुछ भी पता होता तो हम शुरू कर सकते थे।
जैसे अंधा आदमी एक अंधेरे में खड़ा हो और दरवाजा उसे पता भी नहीं है कि किस दिशा में है। आरतें होतीं तो देख भी लेता। देख भी नहीं सकता। आंखे भी होतीं तो भी मुश्किल थाक्योंकि घना अंधेरा है। फिर यह भी पक्का नहीं है कि जहां खड़ा हैवहां दरवाजा है भी या नहीं। या सब तरफ कारागृह की दीवाल है। अंधा कहा से शुरू करेगाअंधा टटोलना शुरू करेगा। सब तरफ टटोलेगा। टटोलने में बहुत भूल—चूक होगी। क्योंकि दरवाजे पर हाथ सीधा नहीं पड़ जाएगा। दीवाल पर पड़ेगा। बहुत बार दरवाजा चूक—चूक भी जा सकता है।
चिंतन टटोलना है। चिंतन का अर्थ है. हमें कुछ पता नहींटटोलते हैं। मन से सोचते हैंविचारते हैंप्रश्न उठाते हैंहल खोजने की कोशिश करते हैं। सब टटोलना है। इसमें सौ में निन्यानबे मौके पर तो दीवाल पर हाथ पड़ेगा। एक ही मौके पर दरवाजे पर हाथ पड़ेगा। और डर यह है कि निन्यानबे दफा जब दीवाल पर हाथ पड़ेतो हाथ भी दीवाल का आदी हो जाएगा। हो सकता है कि दरवाजे पर भी जब हाथ पड़ेतब भी आपको भरोसा न आए कि दरवाजा है। निन्यानबे बार दीवाल मिलीशायद यह भी दीवाल ही हो! चिंतन सौ में से निन्यानबे बार नास्तिकता पर पहुंचेगाएक बार ही आस्तिकता पर पहुंचता है। यह थोड़ा समझ लेने जैसा है।
जो लोग भी सोचना शुरू करेंगेपहले नास्तिक हो जाएंगे। दीवाल पहले मिलेगी। दरवाजा तो बहुत छोटी—सी जगह होता हैदीवाल बड़ी है। हाथ दीवाल पर ही पड़ेगा। कभी संयोग की ही बात हैया बहुत जन्मों तक दीवाल टटोलकर जो चले होंउनका हाथ किसी जन्म में सीधा दरवाजे पर पड़ जाए। अन्यथा नास्तिकता ही प्रारंभ होगी। चिंतनशील व्यक्ति पहले नास्तिक हो जाएगा।
और ध्यान रहेजो नास्तिक होने से डरेगावह पहला कदम ही नहीं उठा पाएगा। इसलिए मैं नास्तिकता को आस्तिकता का विरोध नहीं मानता हूं आस्तिकता का प्राथमिक चरण मानता हूं। इसलिए नास्तिक की मेरे मन में जरा भी निंदा नहीं हैपूरी प्रशंसा है। क्योंकि जो नास्तिक ही नहीं हुआउसके आस्तिक होने का कोई भी उपाय नहीं। और अगर आप नास्तिक होने के पहले आस्तिक हो गए हैंतो आपकी आस्तिकता नपुंसक होगीझूठी होगीसिर्फ अंधी होगी। ऐसी आस्तिकता के पास आंखे नहीं हो सकतीं।
क्योंकि जिसने नहीं कहने की हिम्मत नहीं जुटाईउसके ही में कोई बल नहीं होता। उसकी ही निर्बल होती है। और जिसने कभी चिंतन की धारा को निखारा नहींपैना नहीं कियाऔर जिसने चिंतन की तलवार पर धार नहीं रखी,जो इसलिए डरता रहा कि कहीं इनकार न हो जाएउसकी बोथली तलवार—आस्तिकता की भी—किसी काम की नहीं है।
इसलिए दुनिया में बड़ी अजीब घटना घटी है। वह घटना यह है कि कुछ हैं बड़ी संख्या में लोगजो नास्तिक न हो जाएं इसलिए सोचते ही नहीं। सोचने से भयभीत हैंविचार करने से डरे हुए हैं। लेकिन अगर आपकी आस्तिकता विचार करने से डरती हैतो दो कौड़ी की है। जो विचार को भी नहीं सह सकतीवह आस्तिकता कहां ले जाएगी!
विचार बड़ी कमजोर चीज है। जो विचार से ही टूट जाती हैउसका क्या मूल्य है। तर्क कोई बड़ी वजनी बात नहीं हैखेल है शब्दों का। और तर्क से ही जो आस्तिकता भयभीत होती हैउस आस्तिकता के नीचे कोई भूमि नहीं है,वह अधर में लटकी है। वह ताश का घर हैजरा सा तर्क का झोंका उसे गिरा देता है। क्या आप डरते हैंक्या आपकी श्रद्धा कंपती हैतो आप जानना कि आप पहला कदम चूक गए हैं। आपने ठीक चिंतन नहीं किया। 
तो सौ में से निन्यानबे लोग झूठे आस्तिक हैं। सौ में से कभी कोई एक आदमी नास्तिक होने की हिम्मत जुटाता है। नास्तिक होना हिम्मत है। हिम्मत इसलिए है कि आस्तिकता के साथ सारी व्यवस्था हैआस्तिकता का सारा विस्तार हैआस्तिकता के साथ हमारे जीवन के सब मूल्य जुड़े हैं। आस्तिकता के साथ हमारे स्वार्थ संयुक्त हैं। नास्तिकता असुरक्षा में डाल देती है। नास्तिक आदमी कहीं का नहीं रह जाता। उसकी कोई बिलागिग नहीं रह जाती। वह किसका हैकिसका साथीकिसका मित्रकिस समाज का हिस्सेदार?
नास्तिक का कोई समाज नहीं हैन कोई संप्रदाय हैन कोई चर्चन कोई मंदिरन कोई कुरानन कोई बाइबिलनास्तिक बिलकुल शून्य में अटक जाता है। सौ में से कभी एक आदमी नास्तिक होने की हिम्मत करता है;निन्यानबे झूठे आस्तिक बने रहते हैं। और जो नास्तिक होने की हिम्मत करता हैवह फिर नास्तिक ही होकर अटक जाता है। नास्तिकता अंत नहीं हैपहला कदम है। वह जैसे एक आदमी ने पैर उठाया और फिर वहीं पैर उठाए खड़ा रह गयावह पैर पूरा भी नहीं हुआ।
तो नास्तिक बड़ी बेचैनी में पड़ जाता है। उससे तो झूठा आस्तिक कम बेचैनी में होता है। उसके दोनों पैर कम से कम जमीन पर खड़े होते हैं। उसने पैर उठाया ही नहींउसने यात्रा शुरू ही नहीं की। उसनेदूसरों ने जो कहावह मान लिया। पिता नेमां नेशिक्षक नेपरिवार—समाज ने जो कहाउसने आंख बंद करके ही भर दी। उसने कभी सोचा नहींक्योंकि सोचता तो ही भरना मुश्किल होता। इसलिए सारा समाज चिंतन का दुश्मन है।
आपके घर में कोई बेटा विचारशील पैदा हो जाएआप सब उसका विचार नष्ट करने में लग जाएंगे। क्योंकि विचार बगावती हैवह रिबेलियन है। जो भी विचार करेगावह सभी बातो में ही नहीं भरेगा। वह ही भी भरेगा तो बहुत मुश्किल से भरेगा। अधिकांश मौकों पर वह न कहेगा। तो कोई नहीं चाहता कि विचार हो। इसलिए हम बच्चों की विचार की क्षमता को कुचल डालते हैं। हम उसे नष्ट करने का पूरा उपाय करते हैं। और हम सोचते हैं कि शायद इस भांति हम बच्चों को नास्तिक बनाने से रोक लेंगेहम उन्हें आस्तिक बनने से ही रोक रहे हैं। वे झूठे आस्तिक हो जाएंगे।
झूठे आस्तिक से सच्चा नास्तिक बेहतर है। लेकिन नास्तिकता सिर्फ पहला कदम हैवह यात्रा का अंत नहीं है। और जो पहले कदम को उठाकर ही रुक गयावह बड़ी मुश्किल में पड़ जाएगा। इसलिए नास्तिक बड़ा बेचैन होता है,बड़ी चिंता उसे पकड़ती है। और चित्त उसका सदा अशांत होता है। बड़े तनावसंताप उसे जकड़ लेते हैं। जिंदगी अर्थहीन मालूम होती हैबिना परमात्मा के होगी ही मालूम। क्योंकि परमात्मा के अतिरिक्त यह अस्तित्व व्यर्थ है। परमात्मा के साथ ही इस अस्तित्व में कुछ अर्थ हो सकता हैकोई मीनिंग हो सकता है।
अगर परमात्मा नहीं हैतो सब व्यर्थ है। तब हम सिर्फ दुर्घटनाएं हैंहमारा होना मात्र संयोग हैहमारे अस्तित्व में कोई अभिप्राय नहीं है। और हम कहीं जा नहीं रहे हैंव्यर्थ ही भटक रहे हैं। और कहीं हम पहुंच भी नहीं सकते हैं,क्योंकि कोई किनारा फिर है भी नहीं। परमात्मा ही किनारा है।
इसलिए जितना कोई व्यक्ति नास्तिक हो जाएगाउतना ही ज्यादा चित्त तनावग्रस्त हो जाएगामुश्किल में पड़ जाएगा। हर चीज कठिन हो जाएगी। और सब जगह नहीं कहकर जीना बड़ा मुश्किल है। ही के बिना जीवन के लिए कोई आधार नहीं मिलता। नहीं तो अटका देता है शून्य में। नकार किसी भी व्यक्ति को सुखद नहीं हो सकता। नहीं कहने से कोई जीवन की आस्थाजीवन की श्रद्धाजीवन का आनंदजीवन का सौंदर्यकुछ भी निर्मित नहीं होता। नहीं तो सिर्फ निषेध है। नहीं तो मृत्यु का प्रतीक है। ही जीवन का प्रतीक है। तो नास्तिक मुश्किल में होता है।
चिंतन जो भी करेगा ठीक सेवह पहले नास्तिक बनेगा। क्योंक्योंकि जो भी सिखाया गया हैवह सब संदिग्ध मालूम पड़ेगा। पहले सब आस्थाएं टूट जाएंगीएक शून्य निर्मित होगा। और जब शून्य निर्मित हो जाएतब आप समझना कि आप समाज से मुक्त हो गए।
चिंतन समाज से मुक्त होने की प्रक्रिया है। जो—जो सिखाया थावह आप भूल गए। अब आप कोरे कागज हो गए। अब अगर अस्तित्व में कोई अर्थ हैतो इस कोरे कागज पर उतर सकता है। अब इस कागज पर जो भी लिखावट औरों की थीवह सब पोंछ डाली गई। अब यह स्लेट कोरी है।
नास्तिकता कीमती प्रयोग हैअगर वह अंत न हो। तो नास्तिकता की अग्नि से प्रत्येक को गुजरना ही चाहिए। क्योंकि नास्तिकता निखार देती हैकचरे से छुटकारा दिला देती है। दूसरों का जो उधार ज्ञान थाउससे मुक्ति हो जाती है। और अपने ज्ञान के पहले दूसरे के ज्ञान से मुक्त हो जाना अत्यंत अनिवार्य है। स्वयं की प्रज्ञा जगे इसके पहले,दूसरों ने जो हमें सिखाया हैजो हमारी अपनी अनुभूति नहीं हैउससे छुटकारा आवश्यक है। अज्ञान से तो छुटकारा चाहिए हीउधार ज्ञान से भी छुटकारा चाहिए।
गीता आपने पढ़ीकुरान पढ़ाबाइबिल पढ़ा। सुना—जीसस के संबंध मेंकृष्ण के संबंध मेंमुहम्मद के संबंध में। भर लिया मन में। अपनी कोई प्रतीति नहीं हैअपना कोई अनुभव नहीं है। सब बासा और उधार है। सब मुर्दा है।
जीसस के पुरोहित से पूछोवह कहता हैजीसस ऐसा कहते हैं। उससे पूछोतुम क्या कहते होउसके पास कहने को कुछ भी नहीं है। वह सिर्फ बाइबिल को दोहरा सकता है। वह आदमी है या यंत्र! गीता के भक्त से पूछो तो वह कहता हैकृष्ण ऐसा कहते हैं। उससे पूछोतुम क्या कहते होतुम किसलिए होतुम्हें परमात्मा ने सिर्फ कृष्ण का हिज मास्टर्स वाइस रिकार्ड—तुम ग्रामोफोन होतो फिर कृष्ण के बाद किसी के पैदा होने की कोई जरूरत नहीं। तो परमात्मा बिलकुल व्यर्थ ही तुम्हें पैदा किए जा रहा है।
तो ध्यान रहेइस अस्तित्व में कोई पुनरुक्ति नहीं है। परमात्मा दुबारा उसी आदमी कोउसी जैसा आदमी पैदा ही नहीं करता। परमात्मा कोई साधारण स्रष्टा नहीं है। परमात्मा हर व्यक्ति को अनूठा पैदा करता है। उसकी कला का कोई अंत नहीं है। जिनकी कला का अंत हो जाता हैवे पुनरुक्ति करते हैं।
परमात्मा या विराट जगत की जो ऊर्जा हैवह प्रतिपल नई लहर पैदा करती है। वह कृष्ण को दुबारा नहीं दोहराती। इसलिए तो कृष्ण दुबारा पैदा नहीं होतेबुद्ध दुबारा पैदा नहीं होते। नहीं तो परमात्मा सोचता कि बुद्ध और कृष्ण जैसे बढ़िया लोग हो चुकेआपको पैदा करने की क्या जरूरत है! कृष्ण और बुद्ध की कतार लगा दे। जैसे कि कार की फैक्ट्री से कतारबद्ध एक सी कारें निकलती हैंऐसा ही वह कृष्णों की कतार लगा दे। लेकिन वह आपको पसंद किया है पैदा करनाकृष्ण को दुबारा दोहराना पसंद नहीं करता। जरूर आपसे कुछ प्रयोजन है। कोई अभिप्राय आपसे पूरा होना चाहता है। और अगर आप कृष्ण को ही दोहरा रहे हैंतो आप उस अभिप्राय में बाधा बन रहे हैं।
प्रत्येक व्यक्ति अनूठा है। और जैसा वह हो सकता हैइस जगत में न पहले कोई हुआ है और न पीछे कोई होने का उपाय है। इसलिए अगर आप दोहराते हैंतो आप एक महान अवसर खो रहे हैं।
पंडित तोतो की तरह हो जाते हैं। वेदोहराए चले जाते हैंवे रटी हुई बातें कहे चले जाते हैं। उन बातो से उनकी आत्मा का कहीं कोई संबंध नहीं है।
गीता होकुरान होया बाइबिल होमुहम्मदकृष्णमहावीर होंवे प्यारे लोग हैंलेकिन पुनरुक्त करने योग्य नहीं। उन जैसे होने की कोई भी जरूरत नहीं। और उनकी बातें दोहराकर आप उन जैसे हो भी नहीं सकते। महावीर को हुए पच्चीस सौ साल हो रहे हैं। पच्चीस सौ साल में हजारों लोगों ने उनकी बातें तोतो की तरह दोहराई हैंउनमें से एक भी महावीर पैदा नहीं हो सका। कभी हो भी नहीं सकता।
महावीर ने किसी की बात नहीं दोहराईइसलिए वे महावीर हो सके। कृष्ण किसी की बात नहीं दोहरा रहे हैं,इसलिए वे कृष्ण हो सके। जीसस पुराने शास्त्रों से कुछ उल्लेख नहीं कर रहे हैंजो खुद जाना है उसे कह रहे हैं,इसलिए वे जीसस हो सके। और आप उनकी बातें दोहराकर होना चाहते हैं!
जो व्यक्ति जितना दोहराने में पड़ जाएगाउतनी ही चिंतन की क्षमता क्षीण होती है। चिंतन पैदा होता है अपना सत्य खोजने से। जो दूसरों के सत्य मान लेता हैवह खोजता ही नहीं। जो खोजता नहींवह सोचेगा क्योंजो सोचता नहीं हैउसके भीतर सब द्वार बंद हो जाते हैं। वह टटोलता ही नहीं। दीवाल ही रह जाती हैवह कारागृह में बैठा रह जाता है।
यह हो सकता है कि कारागृह में बैठे—बैठे ही आप सोचेंकोई कारागृह नहीं हैसब कारागृह माया है। लेकिन इससे कोई मुक्ति नहीं होती। बैठे आप कारागृह में ही हैं। बाहर की हवाखुला आकाशबाहर का प्रकाशउससे आपका कोई भी संबंध नहीं है। आप आंख बंद किए दोहरा सकते हैं कि यह सब कारागृह माया हैमैं बंधन में हूं ही नहीं। लेकिन सच में ही अगर कारागृह माया है और आप बंधन में नहीं हैंतो यह दोहराने की भी क्या जरूरत हैउठें और चल पड़े। लेकिन हर जगह दीवाल मिलती है। चलने के लिए दरवाजा खोजना जरूरी है।
उपनिषद का यह सूत्र कहता है—मन से बारंबार चिंतन करके.।
जो बारंबार चिंतन करता ही चला जाएगापहले तो उधार विचार गिर जाएंगेशास्त्रगुरु से छुटकारा हो जाएगा;शून्यता आएगीएक नास्तिकता आ जाएगीनहीं ठीक है यह भीनहीं ठीक है वह भी—ऐसा नेति—नेति का भाव पैदा हो जाएगा। उससे जो डर जाएगावह पीछे आस्तिकता को पकड़ लेगा। जो उसी को पकड़ लेगावह दुख में पड़ जाता है।
और थोड़ा आगे बढ़ने की जरूरत है। अगर परमात्मा हैतो हमारे सोचने से नष्ट नहीं हो सकता। अगर परमात्मा हैतो हमारे सोचने से निश्चित ही मिलेगा। अगर नहीं मिल रहा हैतो समझना कि सोचना अभी पूरा नहीं हुआ है। परमात्मा उस दिन मिलता हैजिस दिन चिंतन अपने पूरे शिखर पर पहुंच जाता है। परमात्माचिंतन के पूरे शिखर पर उसकी पहली किरण उतरती है। वह विचार के परम शिखर पर हुई पहली प्रतीति है—कि वह है। उसका होना अंधी श्रद्धा में नहींआंख वाले विचार का परिणाम है।
जो सोचता ही चला जाता हैसोचता ही चला जाता हैनिर्भीक होकरकुछ भी टूटेटूट जाएपरंपरा टूटेटूट जाएशास्त्र गलत दिखेंदिखाई पड़ने देसोचता ही चला जाता हैएक दिन जब सब उधार से मुक्ति हो जाती है,अचानक आंखे साफ हो जाती हैं और जहा नहीं प्रतीत हो रहा थावहां परमात्मा का पहला आभासपहली झलक मिलती है।
आस्तिक परम विचारक है। उन्होंने बहुत सोचा है। उस जगह तक सोचा हैजहां सोचना पीछे पड गया और वे आगे निकल गए। उन्होंने सोचने का पीछा अंत तक किया है। उस जगह तक जहां सोचना ही गिर गया और वे आगे चले गए।
परमात्मा की पहली प्रतीति चिंतन से मिलती हैपहला आभास। लेकिन अनुभव नहींसिर्फ आभास। सिर्फ इस बात की झलक कि वह है। इस झलक पर ही जो रुक जाएगावह भी परमात्मा को नहीं पहुंच पाया। उसने भी अनुभव नहीं किया। यह झलक जरूरी हैपर काफी नहीं है।
चिंतन के बादमन में बारंबार चिंतन करके ध्यान में लाया हुआ परमात्मा।
यह जो पहली झलक मिलेफिर इसको ध्यान में रूपातरित करना है। यह जो पहली झलक अहायह सदा स्मरण रहने लगेयह ध्यान बन जाएइसे भूला ही न जा सके। उठते—बैठतेसोते—जागते वह झलक सम्हालकर रखनी है भीतर। जैसे मा अपने बच्चे को गर्भ में सम्हालकर रखती है। चलती भी है ते। सम्हलकरकाम भी करती है तो सम्हलकर। एक स्मरण बना ही रहता है कि वह गर्भवती है। एक छोटा जीवन अंकुरित हो रहा हैउसे कोई चोट न पहुंच जाए। ठीक जिसे झलक मिल गईउस झलक को वह अपने भीतर सम्हालकर चलता है।
कबीर ने कहा हैजैसे गांव की वधुएं नदी से पानी भरकर सिर पर मटकियां रखकर गांव की तरफ लौटती हैं,तब वे गपशप भी करती हैंबातचीत भी करती हैंहंसती भी हैंराह से चलती भी हैंपर उनका ध्यान सदा गगरी में लगा रहता हैवह गिरती नहीं। सब चलता रहता है—चलनाबात करनाहंसनागीत गाना—लेकिन ध्यान गगरी में लगा रहता है। कोई भीतर की स्मृति ग्यारी को सम्हाले रखती है। इसको कबीर ने सुरति कहा हैनानक ने भी सुरति कहा है।
सुरति बुद्ध के वचन स्मृति का बिगड़ा हुआ रूप है। बुद्धं ने कहा था—माइंडफुलनेसस्मृतिहोश बना रहे निरंतर एक तत्व का। सब कुछ भूल जाए वह न भूले। उसी को कबीरनानकदादू ने सुरति कहा है। सुरति बनी रहे,जगी रहे।
पुराने संतो ने निरंतर एक कहानी का उल्लेख किया है। कहानी अर्थपूर्ण है।
एक खोजी अनेक—अनेक संतो के पास गया। लेकिन कहीं भी उसे कोई सार न मिला। तब उसके आखिरी गुरु ने कहा कि तू अब जनक के पास चला जा। पर उस खोजी ने कहा कि मैं बड़े—बड़े संतो के पास गयाज्ञानियों के पास गयावहा मुझे कुछ न मिलातो इस भोगी सम्राट के पास मुझे क्या मिलेगा! फिर भी गुरु ने कहातू जा। जब संतो के पास तुझे कुछ नहीं मिलातो अब जरा भोगी के पास भी जाकर खोजने की कोशिश करशायद।
जब वह पहुंचा तो देखा कि जनकसंध्या का समय है और अपने मित्रों के साथ बैठे गपशप कर रहे हैं। शराब ढाली जा रही है। आसपास सुंदर युवतियां नाच रही हैं। संगीत चल रहा है।
वह खोजी तो बड़ा दुखी हुआ कि मैं किस गलत जगह आ गया। वह जाने को हुआ। जनक ने कहारुको। इतनी जल्दी मत करो। खोजी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। आ ही गया था और अब वापस लौटनाजंगल मेंरात मुश्किल भी था। तो सोचारात रुक ही जाऊंसुबह उठकर चला जाऊंगा। अब कुछ पूछने की जरूरत नहीं है। इससे क्या मिलने को है! यह आदमी खुद अज्ञान में डूबा हुआ हैयह मुझे क्या जगाएगा? सांझ भोजन के बाद सम्राट उसे उसके कमरे में छोड़ गया और कहा कि आप ठीक से विश्राम करें।
बड़ा सुंदर कमरा थासजा हुआ थाविशेष अतिथियों के लिए बनाया गया था। बहुमूल्य गद्दिया थीं। बड़ा सुखद वातावरण था। सुगंधित था। वह खोजी सोया। लेकिन जैसे ही बिस्तर पर लेटा कि घबड़ाहट हो गई। ऊपर ठीक छत से,जो काफी ऊंची थीएक नंगी तलवार लटक रही थी और एक पतले धागे से बंधी! उसने कहा कि यह भी कग स्वागत की कोई व्यवस्था है! यह आदमी मुझे मारना चाहता है? यह तलवार कभी भी गिर सकती है। एक कच्चा—सा धागा बंधा है। जरा—सा हवा का झोंका.।
तो वह रात—बहुत उसने सोने की कोशिश कीलेकिन सो न सका। करवट बदलेफिर आंख खोलकर देखे कि तलवार अभी लटकी है! फिर करवट बदलेफिर उठकर बैठ जाएफिर देखे—तलवार अभी लटकी है!
सुबह सम्राट आया। उसने पूछा कि रात ठीक से तो सो सकेउसने कहाखाक। यह कोई सोने की व्यवस्था है?यह कोई आतिथ्य हैयह तलवार ऊपर लटकी है पतले धागे सेइसकी स्मृति पीछा करती रही। नींद असंभव थी।
सम्राट ने कहाऐसी ही पतले धागे से लटकी तलवार मेरे ऊपर भी है। तुम्हें नहीं दिखाई पड़तीमुझे दिखाई पड़ती है। वह मौत की तलवार है। और चाहे मैं नाच में बैठा रहूं और चाहे शराब ढलती हो वहां बैठा रहूं चाहे संगीत बजता हो वहां बैठा रहूं उस तलवार की स्मृति मिटती ही नहींवह लटकी है। तुम रातभर नहीं सो सकेमैं भी जिंदगीभर से सोया नहीं हूं। सोना असंभव ही हो गया। जब से यह स्मृति आई है मृत्यु कीतब से सोना असंभव हो गया।
कोई एक चीज भीतर धुन की तरह बजती रहेउसका नाम ध्यान है। कोई एक चीज भीतर चलती ही रहे। झलक मिल जाए चिंतन से कि परमात्मा हैऐसी प्रतीति आ जाए—अस्तित्व हैनकार नहींएक स्वीकार का भाव आ जाए फिर इस भाव को भीतर जो सम्हालता चलता हैउस सम्हालने का नाम ध्यान है।
बारंबार मन से चिंतन करके ध्यान में लाया हुआ परमात्मा निर्मल और निश्चल हृदय से और विशुद्ध बुद्धि के द्वारा देखने में आता है।
ध्यान से जो निरंतर परमात्मा को अपने भीतर गर्भ की भांति सम्हालता रहेगाउसकी सुरति को सम्हाले रखेगा,वैसा व्यक्ति निर्मल और निश्चल हृदय से और विशुद्ध बुद्धि से परमात्मा को देखने में सफल हो जाता है।
यह जो ध्यान हैइसके परिणाम हैं। अगर कोई व्यक्ति परमात्मा के स्मरण को निरंतर सम्हाले रहेया और किसी स्मरण को..। जरूरी नहीं हैस्मरण जरूरी है। सुरति जरूरी है। किसकी—यह बातसवाल नहीं है बड़ा।
एक आदमी चौबीस घंटे श्वास को ही खयाल रखे। श्वास भीतर आईबाहर गई। भीतर आईबाहर गई। बुद्ध ने इसे बड़ा मूल्य दिया है। श्वास को कोई देखता रहेउसे उन्होंने अनापानसती योग कहा हैआती—जाती श्वास की स्मृति का योग। भीतर गईबाहर गई। श्वास भीतर आईबाहर गई। इसे कोई स्मरण रखे।
वे कहते हैंपरमात्मा को न भी स्मरण किया तो कोई हर्ज नहीं। स्मृति आ जाए बसइसके भीतर आते—जाते होश जगता जाएगा। इस होश के दो परिणाम होंगे। इस होश के जगते ही जीवन में जो विकार पकड़ते हैंवासनाएं पकड़ती हैंवे पकड़ना बंद हो जाएंगी।
इसे आप छोटा—सा प्रयोग करके देखेंउससे समझ में आ जाएगा। आपको क्रोध आए तो आप क्रोध के लिए कुछ मत करेंतत्काल गहरी श्वास लें और श्वास को देखें। एक सात बार गहरी श्वास लें। श्वास को देखते हुए भीतर जाएं,फिर बाहर जाती श्वास के साथ बाहर आएं। फिर गहरी श्वास लेंसात बार। फिर आंख खोलकर देखें—क्रोध कहां है?आप अचानक चकित हो जाएंगे कि वह क्रोध गया! सात गहरी श्वास का स्मरण और क्रोध विसर्जित हो गया।
मन में कामवासना उठेआप सात बार गहरी श्वास लेकर देखें। फिर लौटकर देखें—कामवासना  शरीर से विदा हो गई। ये छोटे—छोटे प्रयोग आपको यह स्मरण दिला देंगे कि जितनी ही स्मृति सजग ए सी हैउतनी ही वासनाएं क्षीण हो जाती हैं। जितना होश सघन होता हैउतने ही विकार मन को कम पकड़ ते हैं और हृदय शुद्ध होता चला जाता है। जिस चीज से भी आपको छुटकारा चाहिए होउससे लड़े मत। उसकी जगह श्वास का स्मरण करें।
जापान में छोटे बच्चों को वे सिखाते हैं कि जब भी तुम्हें क्रोध आएतो तुम गहरी श्वास लो। जापान सबसे कम क्रोधी मुल्क है पूरी दुनिया में। और जापान में जैसी मुस्कुराहट दिखाई पड़ती हैवैसी दुनिया के किसी मुल्क में नहीं दिखाई पड़ती। और जापान का आदमी जितना संयत होता है... कि आप गाली देंतो दुनियाभर में जिस गाली से क्रोध आ जाएउसमें भी जापानी आदमी को क्रोध में लाना मुश्किल होगा। अब जापान की वह प्रतिभा खोती जा रही है,क्योंकि वह पश्चिम के प्रभाव में भारी है। लेकिन फिर भी जापानी व्यक्तित्व की कुछ खूबियां हैं।
एक अमेरिकन यात्री ने लिखा है कि वह पहली दफा जापान गया और जब वह टोकियो के एअरपोर्ट के बाहर आया—कोई तीस साल पहले की घटना है—तो उसने देखा कि वहां दो आदमी लड़ रहे हैं। लड़ नहीं रहे हैंसिर्फ एक—दूसरे को गालियां देते हैंघूसे दिखाते हैंमुंह बनाते हैंजैसे जान ले लेंगे। और बड़ी एक भीड़ खड़ी हुई देख रही है। यह बड़ी देर तक चलता रहा। वह भी खड़े होकर देखता रहा। उसे तो कुछ समझ में न आया कि मामला क्या है! जब लड़ाई ही होनी है और इतने जोर—शोर से तैयारी चल रही हैतो होती क्यों नहींवे बिलकुल पास आ जाते हैं एक—दूसरे के और फिर दूर हट जाते हैं।
तो उसने एक आदमी से पूछा कि मामला क्या हैयह इतनी देर से चल रहा है शोरगुल। इतनी भूमिका बांधी जा रही है! इतनी देर में तो कभी का मामला खतम हो जाता। और आप सब लोग खड़े होकर देख क्या रहे हैं?
उस आदमी ने कहाहम यह देख रहे हैं कि इनमें से पहले कौन हारता हैमतलब—इनमें से पहले कौन क्रोधित होता है! ये दोनों एक—दूसरे को क्रोधित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी दोनों क्रोधित नहीं हैं। सिर्फ यह देख रहे हैं। जो क्रोधित हो गयावह हार गया। भीड़ हट जाएगीक्योंकि उसने संयम खो दिया। वह आदमी गयाउसका कोई मूल्य नहीं है। मारपीट की जरूरत नहीं है। क्रोधित कौन पहले होता हैये अभी दोनों संयत हैं और ये सब गालियां वगैरह दूसरे को उकसाने के लिए दी जा रही हैं! जैसे ही एक आदमी इनमें से फूट पड़ेगावस्तुत: क्रोधित हो जाएगाभीड़ विदा हो जाएगी। हार हो चुकी। कौन जीतता हैयह सवाल नहीं हैकौन पहले क्रोध से हार जाता हैयह सवाल है।
जापान ने श्वास के ऊपर बड़े प्रयोग किए हैं। और बड़े से बड़ा प्रयोग यह है कि जब भी कोई वासना मन को पकड़ेतो आप गहरी श्वास लें। सिर्फ गहरी श्वास न लेंश्वास को होशपूर्वक भी लें—श्वास भीतर गईबाहर गई—और उतने में ही आप पाएंगे कि सारी वासना तिरोहित हो गई। उसे दमन भी नहीं करना पड़ा। उससे लड़ना भी नहीं पड़ा। उसे हटाने के लिए भी कोई प्रयास नहीं करना पड़ा। सिर्फ चित्त कहीं और चला गया। और जब चित्त हट जाता हैतो संपर्क टूट जाता है। जब चित्त हट जाता हैतो सहयोग टूट जाता है। जब चित्त हट जाता हैतो जो ऊर्जा आप दे रहे थे वासना कोवह उसे नहीं मिलतीवह मर जाती है।
सब वासनाएं आपके सहयोग से जीती हैं। जो व्यक्ति किसी भी तरह की सुरति को साध लेउस व्यक्ति का हृदय निर्मल हो जाएगा। बुद्धि शुद्ध हो जाएगी। विवेक साफ—सुथरा हो जाएगा। और ऐसे विवेक, ऐसे हृदय और ऐसी सुरति के सध गए चित्त में परमात्मा की प्रतीति होती है।
जो इसको जानते हैं वे अमृतस्वरूप हो जाते हैं।
और जो एक बार जान लेते हैं कि भीतर परमात्मा छिपा हैउनकी फिर कोई मृत्यु नहीं। मृत्यु तो पहले भी नहीं थीलेकिन पहले वे सोचते थे कि मृत्यु होगी। भयभीत थेडरे हुए थे। परमात्मा का अनुभव अमृत का अनुभव है।
जब मन के सहित पांचों ज्ञानेद्रियां भलीभांति स्थिर हो जाती हैं और बुद्धि भी किसी प्रकार की चेष्टा नहीं करती उस स्थिति को योगी परमगति कहते हैं।
ये ध्यान के कीमती सूत्र हैंआखिरी सूत्र हैं।
जब मन के सहित पांचों ज्ञानेंद्रियां भलीभांति स्थिर हो जाती हैं और बुद्धि भी किसी प्रकार की चेष्टा नहीं करती..।
जब आपके भीतर सब क्रिया रुक जाती हैक्रियामात्र रुक जाती हैन शरीर में कोई गति होती हैकिया होती हैन इंद्रियों में कोई हलन—चलन होती हैन मन में कोई थिरकन होती हैसब क्रिया रुक जाती हैआप बिलकुल इनएक्टिविटी मेंअक्रिया में डूब जाते हैं। कुछ भी हो नहीं रहा है—सिर्फ हैं। कुछ कर नहीं रहे हैं—सिर्फ होना मात्र है। ऐसी जो ठहरी हुए चित्त की दशा हैऐसी जो चेतना की लौ रुक जाती है निष्कंपइसे योगियों ने परमगति कहा है।
यह बड़े मजे की बात है! जहां सब गति ठहर जाती हैउसे परमगति कहा है। और हमजिनकी सब गति चल रही हैइसको दुर्गति कहा है।
सब चल रहा हैआंखे चल रही हैंकान चल रहे हैंमन चल रहा हैसब इंद्रियां भाग रही हैंऔर सब अलग—अलग भाग रही हैं। हमारी हालत ऐसी है जैसे एक ही बैलगाड़ी में सब तरफ बैल जूते हों। सब बैल भागे जा रहे हैं। बैलगाड़ी कहीं पहुंचती भी नहीं हैसिर्फ अस्थिपंजर ढीले हो रहे हैं। जो बैल जरा ताकत में आ जाता हैवह खींचकर एक तरफ ले जाता है। थक जाता हैतब तक दूसरा बैल खींचकर दूसरी तरफ ले जाता है। आखिर में हम करीब—करीब वहीं पाए जाते हैंजहां हम पैदा हुए थे। कहीं कोई गति नहीं हो पाती। मरता हुआ आदमी आमतौर से वहीं होता है,उसी दुर्गति मेंजहां वह जन्म के समय था। ये साठसत्तरअस्सी साल सिर्फ खींच—घसीट होती हैइंद्रियां यहां से वहां खींचती रहती हैं। यात्रा लगती है बहुत हो रही हैपहुंचना कहीं भी नहीं होता।
इंद्रियों की यह गतिक्रिया की स्थिति ही हमारे ऊपर अशांति है। शांत लोग होना चाहते हैंआनंदित लोग होना चाहते हैंलेकिन यह राजयह सूक्ष्म सूत्र उन्हें खयाल में नहीं है कि आनंद अक्रिया का स्वभाव हैदुख किया का स्वभाव है। इसलिए जो भी करके मिलेगाउससे दुख मिलेगा। जो भी अनकिए मिल जाएगावही आनंद है। क्योंकि करके जो भी हम पाते हैंवह हमारा स्वभाव नहीं है। जो स्वभाव हैउसे करके पाने की कोई जरूरत ही नहीं है। जो आप हैं हीउसके लिए कुछ भी करने की कोई जरूरत नहीं।
परमात्मा आपका स्वभाव है। वह कोई उपलब्धि नहीं है कि जिसके लिए कुछ करना है। वह आप हैं हीइसे सिर्फ जानना हैइसे सिर्फ उघाड़ना है। एक पर्दा हैजिसे खींच देना है। एक पर्त हैजिसे उघाड़ देना है। कुछ छिपा है,जिसे प्रगट कर देना है। एक झरना हैजिसके ऊपर एक पत्थर रखा हैपत्थर के हटाते ही झरना फूट पड़ेगा। झरने को पाने कहीं भी नहीं जाना हैरुकावट हटा देनी है। मनुष्य के स्वभाव में ही छिपा है सच्चिदानंद। वह किसी क्रिया से लाने की कोई भी जरूरत नहीं है। 
इसलिए जितने दुनिया में परम योगी हुए हैंउन्होंने अक्रिया सिखाई। वे कहते हैं कि तुम ऐसी गलत में आ जाओजहां तुम कुछ भी नहीं कर रहे हो।
मैं आपको जो ध्यान सिखा रहा हूं, वह बड़ी भयंकर क्रिया है। तो आपको सवाल उठेगा कि अगर अक्रिया ही करनी हैतो क्यों गहरी श्वास लेनीक्यों नाचना—कूदनाक्यों चीखना—चिल्लाना? ये तो सब क्रियाएं हैं!
अक्रिया ही ध्यान हैलेकिन मैं आपको क्रिया करने को कह रहा हूं, क्योंकि आप क्रिया से इस बुरी तरह भरे हैं कि जब तक क्रिया आप से उतर न जाएअक्रिया में आपका प्रवेश नहीं हो सकता। आपकी क्रिया को थकाना जरूरी है। जब आप बिलकुल एग्झास्टेड हो जाएं कि जब आप खुद ही कहने लगें कि अब हमें किया करनी ही नहीं है।
मैं आपसे कहूं कि क्रिया मत करिएतो कुछ न होगा। आप बैठकर अगर शरीर को भी किसी तरह रोक लेंगेतो मन क्रिया करता रहेगा। जो शक्ति शरीर से जा रही थीवह मन में चलने लगेगी।
मैं आपसे कहता हूं कि आप एक दफा क्रिया कर ही डालिए और ऐसी जगह आ जाइए जहां कि आपके शरीर का सेल—सेलरोआ —रोआकोष्ठ—कोष्ठ चिल्लाने लगे कि बसठहरो! जहां शरीर ही आपसे कहने लगे कि अब बहुत हो गयाअब रुको। जहां आपका मन ही कहने लगा कि क्या अब तोड़ ही डालोगे? थोड़ा विश्राम। जहां आपका पूरा अस्तित्व विश्राम मागने लगेध्यान तो वहीं शुरू होता है।
इसलिए पहले तीन चरण ध्यान के चरण नहीं हैंसिर्फ ध्यान की तैयारी के चरण हैं। चौथा चरण ही ध्यान है,जब आप बिलकुल अक्रिया में हो जाते हैंजब मैं आपसे कहता हूं कि बिलकुल ठहर जाएं। और मैंने सब तरह के प्रयोग करके देखे हैंअनेक—अनेक तरह के लोगों पर। अगर मैं उनसे सीधा कहता हूं ठहर जाएंतो वे नहीं ठहर पाते। बस शांत हो जाएं। मुश्किल से सौ में से दोतीनचारपांचछहसातज्यादा से ज्यादा सात प्रतिशत लोग मुश्किल से सीधे शांत हो सकते हैं। मैं बहुत कोशिश करके देखा कि कारण क्या हैलोग शांत क्यों नहीं हो पातेवे सब समझ लेते हैंबात उनकी समझ में आ जाती हैलेकिन शरीर में एक मोमेंटम है।
जैसे एक आदमी साइकिल चलाता है। साइकिल जब चलाता है तो पैडल मारता है। पैडल न मारे तो साइकिल न चले। लेकिन एक आदमी दस मील से पैडल मारता हुआ चला आ रहा है। अब वह पैडल मारना बंद भी कर देतो भी आधा मील तक साइकिल चलती हुई चली जाएगी। मोमेंटम है। दस मील से पैडल मारे जा रहे हैंसाइकिल के चक्कों ने गति ले ली हैउनमें ऊर्जा भर गई है। अब आधा मील तक वे बिना मारे भी चले जाएंगे। और अगर उतार पर होतब तो बहुत मुश्किल है।
और अधिक लोग उतार पर हैं। ऊंचाई की तरफ तो कोई जाता नहींसब नीचाई की तरफ जाते हैं। सब पतन की तरफ जाते हैंइसलिए अधिक लोग उतार पर होते हैं। उन्होंने जन्मों—जन्मों में इतना मोमेंटम इकट्ठा कर लिया है कि अगर वे सब तरह से रोककर भी खड़े हो जाएंतो कोई फर्क नहीं पड़तागति जारी रहती है। साइकिल चलती ही चली जाती है। अगर वे जोर से ब्रेक भी लगा देंतो रुकने की संभावना कम है उलटने की संभावना ज्यादा हैक्योंकि मोमेंटम है। आप तेज साइकिल में ब्रेक नहीं लगा सकते। इतनी गतिमें लगाए गए ब्रेक का मतलब होगा कि आप बुरी तरह फेंक दिए जाएंगे। इतनी गति एकदम से नहीं रोकी जा सकती।
तो मैंने निरंतर अनुभव किया कि लोग इतनी गति से भरे हैं कि उनकी गति का निकास और रेचन हो ना एकदम जरूरी है। तो जहां मैं लोगों को शांत ध्यान के लिए समझा रहा थावहां मुश्किल से पांच—सात प्रतिशत लोग उसमें प्रवेश कर पाते थे।
अब मैं आपको पहले अशांत करने की कोशिश करता हूं क्रिया में डालता हूं। अब मैं देखता हूं कि जहां सात प्रतिशत लोग ठहर पाते थेवहां सत्तर प्रतिशत लोग ठहर जाते हैं। और जो बाकी लोग नहीं ठहर पाते हैंतीस प्रतिशत,वह इसीलिए कि वे पूरी क्रिया नहीं कर रहे हैं। वे आधा—आधा कर रहे हैं। वे पूरी तरह गति में नहीं आ रहे हैं। वे पूरी तरह गति में आ जाएं तो जब मैं कहूंगारुक जाओतब उनका पूरा प्राण ही राजी है रुकने को। वे बिलकुल रुक जाएंगे।
और एक क्षण को भी स्टापिंग हो जाए सब चीजें ठहर जाएंसब इंद्रियांसारा शरीरमनतो उस एक क्षण में आपकी टयूनिंग हो जाती हैउस एक क्षण में झरोखा खुल जाता है। एक झलक मिल जाती हैजैसे बिजली कौंध गई अचानक अंधेरे में।
जैसे आप रेडियो को लगाते हैंतो एक टधूनिंग की जरूरत होती है। अगर रेडियो की सुई ढीली होकंपती हो,ठहरती न होतो दो—चार स्टेशन इकट्ठे साथ लग जाते हैं। अधिक लोगों की खोपड़ी में कई स्टेशन एक साथ लगे हुए हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आता भीतर कि क्या चल रहा हैअखबार की खबर चल रही हैसंगीत चल रहा हैकि ड्रामा चल रहा हैकि क्या चल रहा है भीतर?
अगर आपकी खोपड़ी को एंप्लिफायर लगाया जा सके—कि आपके भीतर जो चल रहा हैवह बाहर माइक से सुनाई पड़ने लगे... वैज्ञानिक कहते हैं कि जल्दी ऐसी व्यवस्था खोजी जा सकेगीक्योंकि करीब—करीब काम पूरा होने को है। कुछ वैज्ञानिकों ने जो काम किया है मस्तिष्क के लिएतो अब वै उसके ग्राफ तो बनाने लगे हैं। जैसे कार्डियोग्राम का ग्राफ हो जाता है कि आपके हृदय की धड़कन क्या हैकैसी हैरक्त का संचारशरीर की विद्युत,वैसे मस्तिष्क के ई .ई जी. ग्राफ बन जाते हैं।
मस्तिष्क में इलेक्ट्रोड लगा दिए जाते हैं। इलेक्ट्रोड कागज पर ग्राफ बनाता जाता है कि आपके भीतर कितने जोर से बिजली चल रही है। धीमी चल रही हैतेज चल रही हैकितनी गति से चल रही है। उससे पता चलता है कि खोपड़ी में कितनी बेचैनी हैकितना चैन हैकितनी शातिकितनी अशांतिक्या हो रहा है भीतर! रात आप सोए होंतो रातभर का ग्राफ बन जाता है कि कब आपने सपना देखा और कब नहीं देखा। क्योंकि जब आप सपना देखते हैंतब जोर से सुई चलने लगेगी। जब आप नहीं देखते हैंतब खाली जगह छूट जाएगी।
वैज्ञानिक कहते हैंआज नहीं कल मस्तिष्क को एंप्लिफाई करने का उपाय हो जाएगाकि भीतर जो चल रहा है वह बाहर जोर से सुनाई पड़ने लगे। आप पाएंगेहर आदमी पागल है! वहां कई स्टेशन एक साथ लगे हैं। और तब आप भी पहली दफा चौकेंगे कि यह मेरे भीतर चल रहा हैआप उसके आदी हो गए हैं। और यह पागलपन भीतर उबलता रहता है। यह कभी भी सौ डिग्री पर पहुंच सकता है।
इसलिए पागलों में और गैर—पागलों में कोई गुणात्मक अंतर नहीं होता—सिर्फ मात्रा काडिग्री का। आप अट्ठानबे डिग्री पर खड़े हैंकोई निन्यानबे डिग्री परकोई सौ डिग्री पर। कोई हिम्मतवर एक सौ एक डिग्री पर चला गया हैवह पागलखाने में है। लेकिन बस अंतर थोड़ा—सा है। एक धक्के की जरूरत है कि आप भी छलांग लगा जाएंगे। दीवाला निकल जाएकि पत्नी मर जाएकि कुछ भी हो जाएएक धक्का लग जाएकि एक डिग्री की छलांग हुई कि आप पागलखाने के भीतर! पागलखाने के भीतर और बाहरइंचभर से ज्यादा का फासला नहीं है।
यह जो मनोदशा है कंपती हुईयह जो क्रिया चल रही है भीतर बहुत जोर से—एक—एक स्नायु तना हुआ है मस्तिष्क काएक—एक रग—रेशा खिंचा हुआ है—यह सब ठहर जाएतो परमगति हैयोगी कहते हैं। समाधिस्थ क्षण आ गया। जहा सब रुक गयावहां पहुंचना हो गया।
संसार में जो कुछ भी पाना हैउसके लिए चलकर पाना होता है। दौड़कर जो पा लेवह जल्दी पहुंचकर पा लेता है। जो धीमे— धीमे चलते हैंवे संसार की यात्रा मेंप्रतियोगिता में हारे हुए सिद्ध होते हैंपराजित सिद्ध होते हैं। यहां तो जो तेज चल सकता हैदौड़ सकता हैदूसरों को धक्के दे सकता हैउनके सिरों की सीढ़ियां बना सकता हैवह ही कुछ उपलब्ध कर पाता है।
संसार में दौड़कर उपलब्धि हैपरमात्मा में ठहरकर उपलब्धि है। वहां तो वही पहुंच पाता हैजो रुकने की कला जानता हैजो ठहर गया है।
जब मन के सहित पांचों ज्ञानेद्रियां भलीभांति थिर हो जाती हैं और बुद्धि भी किसी प्रकार की चेष्टा नहीं करती.
कोई प्रयत्न नहीं करतीकोई प्रयास भीतर नहीं होता।
प्रयास को हम समझ लें कि इसका अर्थ क्या होता है। प्रयत्न का अर्थ क्या होता हैआप जब कुछ पाना चाहते हैंतो चेष्टा करते हैं। फिर वह पाना कुछ भी हो। समाधि पाना हैकि मोक्ष पाना हैकि धन पाना हैकि पद पाना है,कुछ भी पाना होजब पाना है तो चेष्टा करनी पड़ेगी। और समस्त जगत के योग कहते हैं कि परमात्मा को पाना है तो वहां कोई चेष्टा न करनी पड़ेगीवहा निश्चेष्ट होकर पड़ रहना होगा।
यह परमात्मा को पाना कुछ ऐसा है जैसे एक आदमी नदी में तैरता है। अगर नदी विराट होसंघर्ष गहन होतो तैरने वाला भी डूब जाएगा। थकेगा और डूबेगा। असल में जितना ज्यादा तैरेगा उतनी ही जल्दी थकेगा और उतनी ही जल्दी डूबेगा। लेकिन एक बड़े मजे की घटना घटती है। तैरने वालालड़ने वालापूरी तरह कोशिश करने वाला डूब जाता है। लेकिन जैसे ही मरा कि ऊपर उठ आता है नदी की छाती पर।
जिंदा आदमी नीचे चला जाता हैमरा हुआ ऊपर आ जाता है! यह नदी भी बड़ी अदभुत है! नदी के नियम भी बड़े अदभुत हैं! जिंदा आदमी को डुबा देती हैमुर्दा आदमी को तैरा देती है। जो तैरना जानता ही नहींजो तैर सकता ही नहीं—मुर्दा तैर जाता हैजिंदा डूब जाता है। जरूर मुर्दे को कोई कला आती हैजो जिंदे को नहीं आती। कुछ राज मुर्दा जानता है। वह राज हैनिश्चेष्ट होने का राज। वह कोई चेष्टा नहीं करता।
यह बड़े समझने की बात है कि हम नदी में नदी के कारण नहीं डूबतेअपनी चेष्टा के कारण डूबते हैं। अगर हम मुर्दे की भांति पड़ जाएंकोई नदी हमें डुबा नहीं सकती। लेकिन हम पड़ नहीं सकतेक्योंकि हम जिंदा आदमी हैं,हम कुछ न कुछ करेंगे ही। एकदम मुर्दे की भांति पड़ जाएं और नदी डुबा ही दे! इस डर से हम कुछ करते हैं। और हम जानते हैं कि मुर्दे को कोई नदी कभी नहीं डुबाती। मुर्दा तो नदी पर तैर जाता है। अपि क्यों डूब जाते हैंआप चेष्टा से ही डूब जाते हैं।
नदी में भंवर पड़ते हैंभंवर में लोग फंस जाते हैं। तो भंवर से बचने की एक ही कला है कि आप निकलने की कोशिश मत करना। जो लोग तैरने का शास्त्र जानते हैंवे कहते हैंभंवर से बचने की एक ही तरकीब है कि जब भंवर पकड़ेतो आप भंवर के साथ हो जाना। वह डुबाए तो आप डूबते चले जाना। क्योंकि भंवर ऊपर बड़ी होती हैजैसे—जैसे नीचेउसके चक्र छोटे होते जाते हैं। बिलकुल नीचे जाकर वह बिलकुल छोटी हो जाती है। वहां वह आपको नहीं पकड़ सकती। अगर आपने लड़ने की कोशिश कीतो आप टूट जाएंगे ऊपर हीनीचे पहुंचते —पहुंचते तक बचने का कोई अर्थ भी नहीं रह जाएगाआप मरे हो चुके होंगे।
तैरने का शास्त्र कहता हैअगर भंवर पकड़ लेतो उससे निकलने की कोशिश ही मत करनाडुबकी लगाकर उसके साथ ही हो जानानीचे चले जाना। नीचे से आप छूट 'जाएंगे। तो जो भंवर से बचने की कोशिश करता हैवह डूब जाता है। और जो भंवर के साथ हो जाता हैवह बच जाता है। नदी में मुर्दा तैर जाता है और जिंदा डूब जाता है।
परमात्मा को जिन्हें पाना हैउन्हें निश्चेष्ट होने की कला सीखनी होगी। वहां कुछ भी करना आवश्यक नहीं है। वहां सिर्फ न—करने में ठहर जाना आवश्यक है। आप जब तक कुछ पाना चाहते हैंकुछ होना चाहते हैंतब तक आप चेष्टा नहीं छोड़ेंगे।
इसलिए धर्म का आपको बुनियादी सूत्र कहता हूं : धर्म अचाह हैवह कोई चाह नहीं है। और जो चाह से धर्म की तरफ जा रहा हैवह धर्म की तरफ जा ही नहीं रहा है। वह अभी फिर संसार में ही घूम रहा है। उसने नाम बदल लिए हैं अपने संसार केउसने मंजिलों पर नए लेबल लगा लिए हैंलेकिन अभी उसकी मांग जारी है। और जो माग रहा है,उसे सब मिल जाएलेकिन परमात्मा नहीं मिल सकता।
निश्चेष्ट। यम कह रहा है नचिकेता कोजहां बुद्धि किसी प्रकार की चेष्टा नहीं करती। चेष्टा तभी जाएगीजब चाह चली जाएगी। लेकिन लोग इतने अदभुत हैं कि लोगों के मन कीउनके गणित की व्यवस्था जानकर बड़ी हैरानी होती है।
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं कि हम शांत कैसे हो जाएंतो मैं उनसे कहता हूं, तुम चाह छोड़ दो तो तुम शांत हो जाओगे। तो वे मेरे पास लौटकर आ जाते हैं। वे पूछते हैंतो हम गैर—चाह कैसे हो जाएंअब उन्होंने गैर—चाह होने की चाह बना ली। अब वे कहते हैं कि इसकी कोई तरकीब बताएं। अब हम यही होना चाहते हैं। अब हमको चाह छोड़नी है! क्योंकि चाह में दुख है और अचाह में सुख हैतो अब हम अचाह को ही चाहते हैं।
वे समझे ही नहीं। बात चूक गई। मुद्दा खो गया।
अचाह होने का मतलब ही यह है कि अब कोई चाह हम नहीं करते। अब हम यह भी नहीं चाहते कि अचाह हो जाएं। डिजायरलेसनेस भी अब हमारी मांग नहीं है। अब हम कुछ भी नहीं मागते। और जो आदमी ऐसे क्षण में आ जाए उसकी टपूनिंग हो जाती है। एक सेकेंड को भी अचाह—एकदम आनंद बरस जाता है। काटा ठीक जभाह पर आकर रेडियो पर लग गया। सब बाकी स्टेशन खो जाते हैं। ठीक काटा जब अचाह पर लग जाता हैपरमात्मा से हमारा संयोग हो जाता है। टयूनिंग! हम जुड़ गए। सुर बंध गए। यह एक बार भी हो जाए तो रास्ता साफ हो जाता हैमार्ग साफ हो जाता है।
लेकिन आप यह मत समझना कि यह एक बार हो गयातो सारी बात समाप्त हो गई। क्योंकि आगे का सूत्र बहुत साफ बात कह रहा है।
इंद्रियों की उस स्थिर धारणा को ही योग मानते हैं क्योकि उस समय साधक प्रमादरहित हो जाता है। और जब हमारी चेतना परमात्मा से जुड़ती हैतो हम मिट जाते हैं। वह जो अहंकार हैजो मद हैवह खो जाता है। परमात्मा हमें आपूरित कर देता हैभर देता है। एकदम सागर बूंद में गिर पड़ता है। बूंद बिलकुल खो जाती हैउसका कोई पता नहीं चलता।
परंतु योग उदय और अस्त होने वाला है अत: योगयुक्त रहने का दृढ़ अभ्यास करते रहना चाहिए। कोई यह न सोचे कि यह घटना एक बार घट गईयह झलक एक बार मिल गईतो अब क्या करना है! यह कांटा कई बार चूक जाएगालग—लगकर चूक जाएगा। यह काटा तब तक चूकता रहेगाजब तक है। यह तो प्राथमिक घटना है।
इसी प्राथमिक घटना कोजापान में झेन फकीर जिसको सतोरी कहते हैंवह यही घटना है। सतोरी समाधि नहीं हैवह समाधि की पहली झलक है। बड़ा आनंद हो जाएगा। जीवन बड़ा रस से भर जाएगा। आप दूसरे आदमी हो जाएंगे। कल तक जो था वह गयाएक नए का जन्म हो जाएगा।
लेकिन यही अंत नहीं है। यह काटा एक दफा लगकर इतना अमृत दे जाता है! यह कांटा जब तक है बुद्धि का,तब तक यह डावाडोल होता ही रहेगा। इसे फिर डांवाडोल होने के उपाय मिल जाएंगे। यह फिर खो—खो देगा। जो संगति मिली हैवह चूक—चूक जाएगी। तो निरंतर उस एकतानता कोवह एकतानता सध सकेइसके लिए बार—बार हमें निश्चेष्ट होनाबार—बार हमें अक्रिया में डूबनाबार—बार ध्यान में लीन होने की प्रक्रिया जारी रखनी पड़ेगी।
एक घड़ी ऐसी आती है जब कि काटा लीन ही हो जाता हैडूब ही जाता हैवह बचता ही नहीं कि डावाडोल हो सके। मन खो जाता है। उसको कबीर ने अ—मनीनो—माइंड की अवस्था कहा है। और जब मन खो जाता हैफिर योग साधने की कोई भी जरूरत नहीं।
कबीर परम अवस्था को पाने के बाद भी कपड़ा बुनते रहेकपड़ा बेचने बाजार जाते रहे। उनके शिष्य उन्हें कहते थेआप यह क्या कर रहे हैंआप तो परम शान को उपलब्ध हो गएआप तो अपना सारा समय अब प्रभु की साधना में लगाइए।
तो कबीर कहतेअब साधने को कोई बचा ही नहीं। जो साधता थावह नहीं बचा। इसलिए कबीर ने कहा है,सहज समाधि भली। अब तो वह घड़ी आ गईजब कि हम कुछ भी करें तो समाधि बनी रहती है। अब तो हम उठें,बैठेंकाम करेंन करेंकुछ भी चलता रहेसमाधि बनी रहती है। समाधि हमारा सहज होना हो गई है।
जब तक सहज न हो जाए समाधितब तकतब तक निरंतरनिरंतर निश्चेष्ट होने कीअक्रिया में डूबने की,ध्यान की लीनता को खोजते ही रहना है।
उस इंद्रियों की स्थिर धारणा को ही योग मानते हैं क्योकि उस समय साधक प्रमादरहित हो जाता है परंतु योग उदय और अस्त होने वाला है अत: योगयुक्त रहने का दृढ़ अभ्यास करते रहना चाहिए।
बहुत लोग बहुत बार ध्यान शुरू करते हैंफिर छोड़—छोड़ देते हैं। यह बार—बार छोड़ देना समय कोशक्ति को खोना और अपव्यय करना है। ध्यान को पकड़ा हो तो फिर पकड़ रखना चाहिएऔर सतत चोट करते जाना चाहिए। यह सतत चोट ही एक दिन उस पत्थर को पूरी तरह तोड़ देगीजो आपके और परम सत्य के बीच में है।
इस घटना के पहले बहुत बार झलकें मिलेंगीलेकिन झलकों से राजी मत हो जाना। झलकों से बहुत से लोग राजी हो जाते हैं। जो झलक से राजी हो जाता हैउसे फिर पूर्ण विराट की उपलब्धि का मार्ग बंद हो जाता है। जल्दी राजी मत हो जाना। उस समय तक राजी मत होना जब तक कि सहज न हो जाएजब तक कि ध्यान श्वास जैसा न हो जाएकि आप सोए भी रहेंतो भी ध्यान चलता रहे। आप कुछ भी करते रहेंतो भी ध्यान चलता रहे। कुछ भी ध्यान को खंडित न कर सके। जब तक ऐसी अवस्था न आ जाएतब तक निरंतरनिरंतर इस तलाश को जारी रखना चाहिए।
बहुत बार लोग छोड़—छोड़कर फिर खोजना शुरू कर देते हैं। इसका परिणाम ऐसा होता है जेस। 
जलालुद्दीन रूमी ने कहा है।
एक दिन अपने शिष्यों को ले गया एक खेत में और उसने कहा कि देखो इस खेत के मालिक की कला! उस खेत में आठ बड़े गड्डे थे और नौवा गड्डा खोदा जा रहा था। शिष्य भी नहीं समझ पाए। पूरा खेत खराब हो गया था। उन्होंने कहायह हो क्या रहा है! मालिक से पूछने पर पता चला कि कुआ खोद रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तो पूरा खेत कुआ ही बना जा रहा है! एक भी गड्डे में पानी नहीं है! मालिक ने कहाआठ हाथ खोदकर देखा कि पानी नहीं आतातो सोचायहां से छोड़ो। फिर दूसरा खोदकर दस हाथ देखावहां भी पानी नहीं आया। वहा से भी छोड़ो। फिर तीसरा खोदावहां भी पानी नहीं आया। ऐसा खोदते—खोदते अब नौवां खोद रहे हैं।
रूमी ने कहाइस आदमी को ठीक से समझ लो। यह आदमी बड़ा प्रतिनिधि है। इसी तरह के लोग हैं जमीन पर। वे एक गड्डा खोदते हैं दस हाथफिर सोचते हैंपानी नहीं आयाछोड़ो। फिर दो—चार साल बाद दूसरा गड्डा खोदते हैं। फिर तीसरा गड्डा खोदते हैं। अगर यह आदमी एक ही जगह खोदता चला जातातो पानी कभी का आ जाता। और जिस ढंग से यह खोद रहा हैपूरा खेत भी खराब हो जाएगा और पानी कभी आने वाला नहीं है।
तो आप जब खोदना शुरू करेंतो खोदते ही चले जाना। बार—बार छोड्कर अलग—अलग जगह खोदने के परिणाम घातक होंगे। सतत लगे ही रहना। पानी तो निश्चित भीतर है। अगर बुद्ध के कुएं में आयाअगर कृष्ण के कुएं में आयातो आपके कुएं में भी आएगा। आप उतना ही सब कुछ लिए हुए पैदा हुए हैंजितना बुद्ध या कृष्ण पैदा होते हैं। फर्क इतना ही है कि आपने ठीक से खोदा नहीं हैया खोदा भी है तो अनेक जगह खोदा है।
सतत खुदाई चाहिएजल के स्रोत भीतर हैं। खोदते ही आप चले जाएं। पहले तो कंकड़—पत्थर ही हाथ लगेंगे। फिर सूखी भूपि ही हाथ लगेगी फिर धीरे— धीरे गीली भूमि आनी शुरू होगी। जब आपके ध्यान में शांति मालूम पड़ने लगेसमझना कि गीली भूमि शुरू हो गई। और अब छोड़ना मतक्योंकि शाति पहली खबर है आनंद की। जमीन गीली होने लगी। पानी पास है।
शांत मन खबर दे रहा है कि बहुत दूर नहीं है आनंद का स्रोत। थोड़ी मेहनतथोड़ा श्रमथोड़ी लगनथोड़ी प्रतीक्षा और थोड़ा धैर्यजलस्रोत निश्चित ही फूट पड़ने को है।
अब ध्यान के लिए तैयार हों।
ध्‍यान योग शिविर
आऊंट आबू, राजस्‍थान

Related Post

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...