उपनिषद--कठोपनिषद--ओशो ( नौवां--प्रवचन) आत्‍म ज्ञान ही प्रत्‍यक्ष ज्ञान—नौवां प्रवचन


द्वितीय अध्‍याय—

प्रथम वल्‍ली :

परांचि खानि व्‍यतृणत् स्‍वभंभूस्‍तस्‍मात्‍परांपश्‍यति नान्‍तरात्‍मन्।
कस्विद्धीर: प्रत्यगात्मानमैक्षदावृत्तचक्षुरमृतत्वमिच्छन्।। 1।।

पराच: कामाननुयन्ति बालास्ते मृत्योर्यन्ति विततस्य याशम्।
अथ धीरा अमृतत्व विदित्वा ध्रुवमधुवेष्विह न प्रार्थयन्ते।। 2।।

येन स्वयं रसं गन्धं शब्दान्स्पर्शान्‍श्‍च मैथुनान्।
एतेनैव विजानाति किमत्र परिशिष्यते।। एतद्वै तत्।।3।।

स्वप्नान्तं जागरितान्तं चोभौ येनानुपश्यति।
महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति।।4।।

य इमं मध्वदं वेद आत्मानं जीवमन्तिकात्।
ईशानं भूतभव्यस्य न ततो विजुगुप्सते।। एतद्वै तत्।। 5।।

यः पूर्व तपसो जातमद्भ्य: पूर्वमजायत।
गुहां प्रविश्यतिष्ठन्तयो भूतेभिर्व्यपश्यत।। एतद्वै तत्।। 6।।

या प्राणेन सम्मवत्यदितिदेंवतामयी।
गुहा प्रविश्य तिष्ठन्तीं या भूतेभिर्व्यजायत।। एतद्वै तत्।। 7।।

अरण्योर्निहितो जातवेदा गर्भ इव सुमृतो गर्भिणीभि:।
दिवे दिव ईड्यो जागृवद्भिर्हविष्मद्भिर्मनुष्येभिरग्नि:।। एतद्वै तत्।। 8।।

यतश्चोदेति सूयोंऽस्तं यत्र च गच्छति।
तं देवा: सर्वे अर्पितास्तदु नात्येति कश्चन।। 9।।

यदेवेह तदमुत्र यदमुत्र तदन्विह।
मृत्यो: स मृत्युमाप्नोति य इह नानेव पश्यति।। १०।।


स्वयं प्रगट होने वाले परमेश्वर ने समस्त इंद्रियों के द्वार बाहर की ओर जाने वाले ही बनाए हैं इसलिए (मनुष्य इंद्रियों के द्वारा प्राय: ) बाहर की वस्तुओं को ही देखता है अंतरात्मा को नहीं। किसी ( भाग्यशाली) बुद्धिमान मनुष्य ने ही अमरपद को पाने की इच्छा करके चक्षु आदि इंद्रियों को बाह्य विषयों की ओर से लौटाकर अंतरात्मा को देखा है ।।1।।

जो बाल— बुद्धि वाले बाह्य भोगों का अनुसरण करते हैं वे सर्वत्र फैले हुए मृत्यु के बंधन में पड़ते हैं किंतु बुद्धिमान मनुष्य नित्य अमरपद को विवेक द्वारा जानकर इस जगत में अनित्य भोगों में से किसी को ( भी ) नहीं चाहते।।2।।


जिसके अनुग्रह से ( मनुष्य) शब्दों को स्पर्शों को रूप— समुदाय को रस को गंध को और स्त्री— प्रसंग आदि के सुखों को अनुभव करता है उसी के अनुग्रह से ( यह भी जानता है कि) यहां क्या शेष रह जाता है अर्थात कुछ भी नहीं। यही है वह ( परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था)।।3 ।।

स्वप्न के दृश्यों को और जाग्रत—अवस्था के दृश्यों को इन दोनों अवस्थाओं के दृश्यों को ( मनुष्य) जिससे बार—बार देखता है उस सर्वश्रेष्ठ सर्वव्यापी सबके आत्मा को जानकर बुद्धिमान शोक नहीं करता।। 4।।

जो मनुष्य कर्मफलदाता सबको जीवन प्रदान करने वाले (तथा) भूत (वर्तमान) और भविष्य का शासन करने वाले इस परमात्मा को (अपने) लिए समीप जानता है उसके बाद वह (कभी) किसी की निंदा नहीं करता। यही है वह ( परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था)।। 5।।

जो जल आदि पांच तत्वों से पहले ही अजन्मा था उस सबसे पहले तप से उत्पन्न हृदय— गुहा में प्रवेश करके जीवात्माओं के साथ स्थित रहने वाले परमेश्वर को जो पुरुष देखता है ( वही ठीक देखता है)। यही है वह ( परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था)।। 6।।
जो देवी अदिति प्राणों के सहित उत्पन्न होती है जो प्राणियों के सहित उत्पत्र हुई है ( तथा जो) हृदयरूपी गुहा में प्रवेश करके वहीं रहने वाली है उसे ( जो पुरुष देखता है वही यथार्थ देखता है)। यही है वह ( परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था)।। 7।।

जो सर्वज्ञ अग्निदेवता गर्भिणी स्त्रियों द्वारा भली प्रकार धारण किए हुए गर्भ की भांति दो अरणियों में सुरक्षित है छिपा है ( तथा जो) जाग्रत है (और) हवन करने योग्य सामग्रियों से युक्त मनुष्यों द्वारा प्रतिदिन स्तुति करने योग्य ( है)यही है वह ( परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था)।। 8।।


जहां से सूर्यदेव उदय होते हैं और जहां अस्त होते हैं सभी देवता उसी में समर्पित हैं। उस परमेश्वर को कोई (कभी भी) नहीं लांघ सकता। यही है वह ( परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था)।। 9।।

जो परब्रह्म यहां ( है)वही वहां (परलोक में भी है)। जो वहां ( है)वही यहां (इस लोक में) भी है। वह मनुष्य मृत्यु से मृत्यु को (अर्थात बारंबार जन्म— मरण को) प्राप्त होता है जो इस जगत में (उस परमात्मा को) अनेक की भांति देखता है।। 10।।




अत्मिज्ञान ही प्रत्यक्ष ज्ञान—


नुष्य की इंद्रियां केवल बाहर की ओर उगख होती हैं और हो सकती हैं। भीतर की ओर उन्यूख होने का कोई प्रयोजन नहीं है।
जैसे कोई वैज्ञानिक दूर के तारों की खोज के लिए दूरबीन बनाता है। तो उस दूरबीन से दूर के तारे तो दिखाई पड़ जाते है, लेकिन दूरबीन के पीछे छिपा हुआ वैज्ञानिक उस दूरबीन से दिखाई नहीं पड़ता, जो बिलकुल पास ही खड़ा है। दूरबीन से जो आंखें सटाकर खड़ा है। दूरबीन उस वैज्ञानिक को नहीं पकड़ती;दूर, करोड़ो मील दूर के तारों को पकड़ लेती है। दूरबीन बनी ही है दूर को देखने के लिए। वह जो देखने वाला हैउसे देखने के लिए तो किसी भी दूरबीन की कोई जरूरत नहीं है।
इंद्रियां हैं पदार्थ को देखने के लिए। स्वयं को देखने के लिए इंद्रियों की कोई भी जरूरत नहीं है। स्वयं को तो बिना इंद्रियों के ही देखा जा सकता है। इसलिए इंद्रियां भीतर की तरफ नहीं जातींबाहर की तरफ जाती हैं। पर इससे बड़ी उलझन खड़ी होती है। इससे उलझन यह खड़ी होती है कि दूर तारों को देखने वाला वैज्ञानिक धीरे— धीरे यह भूल भी जा सकता है कि वह भी है। तारे ही सब कुछ हो जा सकते हैं। दूरबीन को थामे — थामे वह जो पीछे देखने वाला हैवह विस्मरण हो जा सकता हैक्योंकि निरंतर वही दिखाई पड़ेगा जो बाहर हैसतत वही दिखाई पड़ेगा जो बाहर है। और जो भीतर छिपा हैवह दिखाई न पड़ने से स्मृति से खो सकता है।
यही हुआ है। हमारी सारी इंद्रियां बाहर की तरफ जाती हैं। मैं हाथ से आपको छू सकता हूं। मैं हाथ से अपनी देह को भी छू सकता हूं क्योंकि वह भी पराई है और बाहर है। हाथ से मैं अपने को नहीं छू सकता जो देह में छिपा है। हाथ से मैं छूने वाले को नहीं छू सकता।
जब मैं अपना हाथ आपकी तरफ बढ़ाता हूं तो सिर्फ हाथ ही नहीं बढ़ताहाथ में छिपा हुआ मैं भी बढ़ता हूं। मैं बढ़ना चाहता हूं आपको छूना चाहता हूं इसीलिए हाथ बढ़ता है। हाथ तो छाया की तरह मेरे पीछे आता है। मैं चाहता हूं आपको छुऊंतो मेरा हाथ अनुसरण करता हैमेरी आज्ञा का पालन करता है। लेकिन जब मैं आपको छूता हूं तब दो घटनाएं घट रही हैं—एक तो आप हैं जिसको मैंने छुआऔर एक मैं हूं जिसने छुआऔर एक हाथ है जिसके द्वारा छुआऔर एक आपका शरीर है जिसके द्वारा आपको छुआ गया।
आँख बहर की तरफ देखती हैउसे सब दिखाई पड़ जाता है। सिर्फ मैं जो भीतर छिपा हूं वह उसे दिखाई नहीं पड़ेगा। कान बाहर की तरफ सुनते हैं। स्वादरस,गंधसब बाहर से संबंधित हैं।
इंद्रियों का निर्माण ही इसलिए हुआ है कि हम जगत से परिचित हो सकें। दूसरे सेअन्य से परिचित हो ने की व्यवस्था है। लेकिन वह जो भीतर छुपा हैवह इस परिचय में अपरिचित हो जाता है। जो हमारा अपनागाना होना है,वह आच्छादित होता चला जाता है। हम वस्तुओं को जानते—जानते उसे भूल ही जाते हैं जो जानने वाला है। यह बात इस सूत्र की पहली बात है।
स्वयं प्रगट होने वाले परमेश्वर ने समस्त इंद्रियों के द्वार बाहर की ओर जाने वाले ही बनाए हैं। इसलिए मनुष्य इंद्रियों के द्वारा प्राय: बाहर की वस्तुओं को ही देखता है अंतरात्मा को नहीं। किसी भाग्यशाली बुद्धिमान मनुष्य ने ही अमरपद को पाने की इच्छा करके चक्षु आदि इंद्रियों को बाह्य विषयों की ओर से लौटाकर अंतरात्मा को देखा है।
इसमें एक बात खयाल में ले लेने जैसी हैक्योंकि उससे बहुत भ्रांति साधकों के जगत में है। आंख को भीतर लौटाने का क्या अर्थ हैक्या आंख भीतर लौटाई जा सकती हैआंख भीतर लौटाई ही नहीं जा सकती। आंख बाहर ही देख सकती है। आंख के भीतर देखने का कोई उपाय नहीं। देखने वाले को आंख से देखने का कोई उपाय नहीं। लेकिन संतो ने कहा हैयोगियों ने कहा हैलौटा लो आंख कोउलटी कर लो धारा।
लौटाने का कुल मतलब इतना है कि बाहर की तरफ मत जाओ। जो ऊर्जा आंख से बाहर जाती हैउसे बाहर मत जाने दो। बाहर की तरफ जाने वाला द्वार बंद हो जाएतो जो देखने वाला बाहर की तरफ जाता हैबाहर न जाकर वह देखने वाला अपनी तरफ लौट आएगा। वहां कोई आंख न होगीलेकिन स्वयं को देखने के लिए आंख की कोई जरूरत ही नहीं है। स्वयं का देखना बिना आंख के हो जाता है। वह चक्षुरहित दर्शन है।
स्वयं को सुनने के लिए कोई कानों को भीतर लौटाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ कान बाहर न सुनें। बाहर की ध्वनि—तरंगों का जाल कान से छूट जाए। कान बाहर के प्रति उपेक्षा से भर जाएं। तो जो ऊर्जा कान से बाहर की तरफ जाती है बाहर न जाएतो वह ऊर्जा भीतर की ध्वनि को अपने आप सुन लेती है। उस ध्वनि को सुनने के लिए कान की कोई भी जरूरत नहीं है।
इंद्रियां भीतर लौट आएंइसका केवल इतना ही अर्थ है कि बाहर न जाएंबाहर की तरफ प्रवाह न हो। तो जैसे कोई झरना बहता है और अवरुद्ध हो जाए और कहीं जाने का माग न मिलेतो झरना अपनी तरफ लौट आएगाझरने का बहना बंद हो जाएगा और एक झील बन जाएगी। ऐसे ही चेतना बाहर जा रही है पांचों इंद्रियों से। वह बाहर न जाए तो चैतन्य की झील भीतर निर्मित हो जाती है। वह झील स्वयं—बोध—संपन्न है। वह झील स्वयं को देखनेस्वयं को सुननेस्पर्श करने में संपन्न है। लेकिन वे सारे अनुभव अतींद्रिय हैं। उनका इंद्रियों से कोई भी लेना—देना नहीं है।
एक सूफी फकीर हुआ बायजीद। वह निरंतर कहा करता था कि मेरे गुरु ने तीन युवकों को एक—एक कबूतर दे दिया और कहा कि ऐसी जगह जाकर कबूतर को मार डालना जहा कोई देखने वाला न हो। एक युवक तो पांच मिनट बाद कबूतर को मारकर वापस आ गया। वह बगल की गली में गया। वहा कोई भी नहीं था। उसने गरदन मरोड़ी। वापस आ गया। दूसरा युवक तीन दिन बाद कबूतर को मारकर लौटा। उसने बड़ी खोजबीन कीकहीं भी भूल—चूक से कोई देख न ले। तो वह एक गहरी गुफा में गया। उसने गुफा के द्वार पर पत्थर लगा दियां। किसी के आने का कोई उपाय न रहा। गहन अंधकार था। वहां कोई देख भी नहीं सकता थाआ भी जाए तो भी। उसने गरदन मरोड़ दी।
तीसरा युवक तीन महीने के बाद कबूतर को लिए वापस लौटा। गुरु ने कहा कि क्या तीन महीने में तुम ऐसी कोई जगह न खोज पाएजहा कोई भी न होउसने कहा कि तीन जन्मों में भी खोजना संभव नहीं है। तीन महीने बहुत मेहनत कर ली। गहन गुफा में गयाअंधकार थालेकिन मैं तो देख ही रहा थाकबूतर तो देख ही रहा था। दो तो मौजूद थे। कबूतर की भी आंखे बंद कर दू तो भी मैं मारने वाला तो देखता ही रहूंगा—कितना ही गहन अंधकार हो!
बायजीद के गुरु ने कहा कि तू ही कैवल स्वयं को खोजने में सफल हो पाएगा। बाकी दो की कोई आंतरिक खोज नहीं है। दो को विदा कर दियाउस एक को रोक लिया। क्योंकि तुझे इतना स्मरण है कि इंद्रियां भी जहा नहीं देख पातींप्रकाश जहां मौजूद नहींवहां भी तू तो देख ही रहा है। तेरे देखने के लिए इंद्रियों की कोई भी जरूरत नहीं है।
कितना ही गहन अंधकार हो कमरे मेंआपको कुछ भी न दिखाई पड़ता होलेकिन आप हैंइतना तो पता चलता ही रहता है। दीवाल न दिखती होसामान न दिखता होकक्ष में बैठे और लोग न दिखते होंलेकिन आप हैं,यह तो कोई भी अंधकार मिटा न सकेगा। यह तो कोई भी स्थिति में आप रहेंगे ही और आपको पता चलता ही रहेगा कि मैं हूं। यह होना स्वयंसिद्ध है। यह किसी माध्यम से नहीं है। इसलिए आत्मज्ञानियों ने कहा है कि जगत के सारे अनुभव परोक्ष हैंसिर्फ आत्म—अनुभव प्रत्यक्ष है।
यह बड़ी उलटी बात है। क्योंकि आमतौर से हम सोचते हैं कि सब चीजें प्रत्यक्ष हैं। वृक्ष दिखाई पड़ रहा है। आप दिखाई पड़ रहे हैं। सब चीजें प्रत्यक्ष हैंआंख के सामने हैं। लेकिन आत्मज्ञानी कहते हैं कि जगत के सभी अनुभव परोक्ष हैं। क्योंकि बीच में आंख माध्यम का काम कर रही है। तुम पीछे छिपे हो। ज्ञेय वस्तु बाहर हैबीच में माध्यम,दलाल आंख है। आंख धोखा दे सकती है।
शान सीधा नहीं हैइमीजिएट नहीं है। शान के बीच में एक माध्यम है। तो पीलिया हो किसी को तो पीला रंग दिखाई पड़े। किसी की आंख खराब होकलर ब्लाइंड हो कोईतो उसे कोई रंग दिखाई न पड़े। आंख का भरोसा क्या?आंख ठीक कह रही है—इसका सबूत क्याआंख का भरोसा करना पड़ता है। अब यह बड़े मजे की बात है कि लोग दुनिया में सभी से प्रमाण पूछते हैंलेकिन कभी अपनी इंद्रियों से कोई प्रमाण नहीं पूछते कि तुम्हारा भरोसा क्या?आपकी आंख ठीक देख रही हैइसका प्रमाण क्या हैचार्वाकों नेनास्तिकों ने एक ही प्रमाण माना है—प्रत्यक्षकि जो आंख के सामने हैउसे ही मानेंगे।
लेकिन उन चार्वाक विचारकों ने यह कभी नहीं पूछा कि इस आंख के भरोसे का इतना क्या कारण है रा आंख सदा ठीक ही देखती है क्याक्योंकि रात सपने भी देखती है आंख। वे प्रत्यक्ष होते हैंलेकिन सत्य नहीं होते। कभी राह पर पड़ी रस्सी सांप दिखाई पड़ जाती है। और जब आंख सांप देखती है रस्सी मेंतो सांप बिलकुल दिखाई पड़ता है। लेकिन बाद में रोशनी आने पर पता चलता हैवहा कोई सांप नहीं। मरुस्थल में मृग—मरीचिका दिखाई पड़ जाती है।
पहली दफा जब थी—डायमेंशनल फिल्म बनीतीन—आयामी फिल्म बनीतो जो लोग उन्हें देखने जाते थेवे भयभीत हो जाते थे। जो पहली फिल्म लंदन में दिखाई गईउसमें एक घुड़सवार भाला फेंकता है। पूरे हाल के लोग अपनी गरदन झुका लेते हैं। क्योंकि थी—डायमेंशनल फिल्म में वह असली भाले जैसा भाला मालूम पड़ता है। और एक क्षण को भाला पास से गुजर रहा हैऐसा एहसास होता है। पूरा हाल दो।हस्सों में झुक जाता। परदे पर कुछ भी नहीं है। न कोई भाला हैन कुछ आने कोन कुछ जाने को। सिर्फ छाया और प्रकाश का खेल है। लेकिन आंख धोखा खा जाती है।
आंख का भरोसा क्या? इंद्रियों का इतना भरोसा क्या हैआत्मज्ञानी पुरुष कहते हैं कि सिर्फ आत्मज्ञान ही प्रत्यक्ष हैबाकी सब ज्ञान परोक्ष है। क्योंकि बीच में कोई मध्यस्थ है। मध्यस्थ का कोई भरोसा नहीं। सीधा देखा है,वही देखा हैजिसको बीच में लेकर देखा हैउसकी कोई बात नहीं। आप आकर मुझे कहते हैं कि बाहर रोशनी है। आप पर मुझे भरोसा करना पड़ेगा। आप सच बोल सकते हैंआप झूठ बोल सकते हैंआप खुद धोखे में हो सकते हैं। लेकिन आपका भरोसा क्या हैजब तक मैं ही बाहर जाकर न देख लू?
लेकिन पदार्थ का ज्ञान तो परोक्ष ही होगासिर्फ आत्मा का ज्ञान प्रत्यक्ष हो सकता है। क्योंकि वहां बीच में कोई भी नहीं है। मैं ही हूं अकेला मैं ही हूं। कोई धोखा देने वाला तत्वकोई विकृत करने वाला तत्व बीच में नहीं है। इसलिए सामान्य अनुभव में जो प्रत्यक्ष हैआत्मज्ञानी के लिए परोक्ष है। और सामान्य अनुभव में जिसको हम बिलकुल नहीं देखतेवह आत्मज्ञानी के लिए प्रत्यक्ष है।
आत्मा स्वयं प्रकाशित है। उसे देखने के लिए इंद्रियों के प्रकाश की कोई भी जरूरत नहीं है। अंधा भी उसे देखने में इतना ही समर्थ हैजितना आंख वाला। बहरा भी उसे देखने में इतना ही समर्थ हैजितना कान वाला। लकवे से लगा हुआपड़ा हुआ मनुष्य भी उसे देखने में उतना ही समर्थ हैजितना कोई एवरेस्ट पर चढ़ जाए इतनी सामर्थ्य वाला। उससे कोईशरीर की सामर्थ्य से कोई भेद नहीं पड़ता।
आत्मा को जानने में शरीर का उपयोग ही नहीं होता। शरीर हो दुर्बल कि सबलस्वस्थ कि अस्वस्थसुंदर कि कुरूपकाला कि गोराकोई अंतर नहीं पड़ता। शरीर की कोई उपयोगिता आत्मज्ञान के लिए नहीं है। लेकिन शरीर की उपयोगिता पर—ज्ञान के लिए है। दूसरे को जानना हो तो शरीर की उपयोगिता है। आंखे स्वस्थ होनी चाहिए कान स्वस्थ होने चाहिए। शरीर शक्तिशाली होना चाहिए तो ही दूसरे से संबंध जुड़ेगा। अपने से संबंध तो बना ही हुआ हैउसे जोड़ने का कोई प्रयोजन नहीं है।
इसलिए यह सूत्र कहता हैपरमेश्वर नेस्वयं प्रगट होने वाले परमेश्वर ने...। इसलिए परमेश्वर को जानने के लिए तो इंद्रियों की जरूरत नहीं हैवह तो स्वयं ही प्रगट हो जाता है। वह प्रगट है ही। लेकिन संसार स्वयं प्रगट नहीं होतासंसार को जानने के लिए इंद्रियों की जरूरत है। इसलिए जितनी ज्यादा इंद्रियां होंउतना ज्यादा संसार प्रगट होता है।
जगत में बहुत इंद्रियों वाले प्राणी हैं। मनुष्य के पास पांच इंद्रियां हैं। अमीबा है छोटा—सा जीवकोष्ठउसके पास एक ही इंद्रिय हैकेवल शरीर है। स्पर्श का भर उसे अनुभव होता हैऔर कोई इंद्रिय नहीं है। तो अमीबा सबसे कम विकसित प्राणी है—आत्मा की दृष्टि से नहींजगत को जानने की दृष्टि से। उसकी जानकारी सिर्फ स्पर्श पर निर्भर है। बस उतना ही उसका ज्ञान है। फिर दो इंद्रियों वालेतीन इंद्रियों वालेचार इंद्रियों वाले प्राणी हैं। जितनी ज्यादा इंद्रिया होती जाती हैंजगत की जानकारी उतनी बढ़ती चली जाती है।
कोई आश्चर्य न होगा कि किसी चांद—तारे पर पांच इंद्रियों से ज्यादा इंद्रियों वाले प्राणी हों,. तो मनुष्य का ज्ञान उनके सामने बिलकुल फीका हो जाए। दस इंद्रिया हो सकती हैंकोई बाधा नहीं हैकोई कारण नहीं है। हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि छठवीं इंद्रिय क्या होगीक्योंकि पांच का हमारा ज्ञान हैपांच की हमारी कल्पना है। जिन पशुओं के पास चार इंद्रिया हैंवे कल्पना भी नहीं कर सकते कि पाचवी इंद्रिय क्या होगीउनके पास चार ही इंद्रियां हैंचार का उन्हें ज्ञान है।
पशुओं को छोड़ देंएक अंधा आदमी हैवह सोच भी नहीं सकता कि प्रकाश क्या होगा। वह यह भी कल्पना नहीं कर सकता कि आंख जैसी चीज किस ढंग की होती होगीजिससे प्रकाश दिखाई पड़ता है। क्योंकि न प्रकाश का उसे कोई अनुभव हैन आंख का उसे कोई अनुभव है। उसके पास चार ही इंद्रियां हैंतो उसका ज्ञान सीमित हो जाता है।
आप जानकर हैरान होंगे कि आपके ज्ञान का अस्सी प्रतिशत आंख से आता हैबाकी चार इंद्रियों से तो केवल बीस प्रतिशत आता है। इसलिए अंधे पर हमें बहुत दया आती है। लूले पर उतनी दया नहीं आतीबहरे पर उतनी दया नहीं आतीअंधे पर बहुत दया आती है। दया का कारण है कि उसका अस्सी प्रतिशत जीवन अंधेरे में है। अस्सी प्रतिशत ज्ञान की उसे कोई संभावना नहीं है। वह बहुत दयनीय है।
लेकिन ये पाचों इंद्रिया जो ज्ञान देती हैंवह बाहर का है। भीतर के ज्ञान के लिए कोई इंद्रिय आवश्यक नहीं है। वहा तो सारी इंद्रियों को छोड्कर ही कोई प्रवेश करता है। वहां इंद्रियों का त्याग ही उपाय है।
स्वयं प्रगट होने वाले परमेश्वर ने समस्त इंद्रियों के द्वार बाहर की ओर बनाए हैं इसलिए अधिक मनुष्य प्राय: बाहर की वस्तुओं को देखने में ही जीवन व्यतीत कर देते हैं अंतरात्मा को नहीं किसी भाग्यशाली बुद्धिमान मनुष्य ने ही अमरत्व को पाने की आकांक्षा से चक्षु आदि इंद्रियों को बाह्य— विषयों की ओर से हटाकर अंतरात्मा को देखा है
सारे ध्यान के प्रयोगअलग—अलग विधियों वाले प्रयोगएक चीज को मौलिक रूप से स्वीकार करते हैं कि आपकी सारी इंद्रियां शांत हो जाएं। किस ढंग से शांत होइसमें भेद हैलेकिन शांत हो जाएंइसमें कोई विवाद नहीं है। सब इंद्रिया शांत हो जाएं और आप भीतर रह जाएं। जगत बाहर रह जाए आप भीतर रह जाएं और बीच में कोई सेतु न रहेकोई जोड़ न रहे। उस क्षण में अंतरात्मा आविर्भूत होती हैप्रगट हो जाती है।
यहां हम जो प्रयोग कर रहे हैंतीन चरणों में आपकी पूरी इंद्रियों का उपयोग किया जाता है। जितनी ज्यादा तेजी से आप कर सकेंउपयोग कर लेंथका दें। ताकि दस मिनट के लिए इंद्रियां थककर भी शांत हो जाएंतो भी भीतर की झलक आ जाए।
सूफी फकीर एक नृत्य करते हैं—दरवेश—नृत्यबड़ा कीमती है। जरा आपकी हिम्मत थोड़ी बढ़ती जाएगी तो जल्दी हम दरवेश—नृत्य में प्रवेश करने लगेंगे। लेकिन दरवेश—नृत्य काफी लंबा चलता हैकोई पांच घंटे। धीरे—धीरे आप कर लेंगे। पांच घंटे फकीर नाचता ही रहता है। सब थक जाता है। जब तक अपने आप शरीर गिर नहीं जातातब तक नृत्य जारी रहता है। अपनी तरफ से नहीं रोकना हैअपनी तरफ से कुछ करना ही नहीं है। नाचते ही जाना हैनाचते ही जाना है। जब तक आखिरी बूंद भी शेष रह जाए शक्ति कीतब तक नाचते ही जाना है।
बेईमानी जरा भी नहीं चलेगी कि आदमी सोचे कि अब थक गए बैठ जाएं। नहींजब तक आपको लग रहा है कि आप बैठ सकते हैंअभी कम से कम बैठने की ताकत बची हैइसको भी नाचने में लगा देना है। जब तक कि शरीर को आप देखें न कि गिर रहा है...।
बड़ा अनूठा अनुभव है। जब आपकी सारी शक्ति शरीर की चुक जाती है और आप देखते हैं कि शरीर गिर रहा है—आप कुछ भी नहीं कर सकतेन रोक सकतेन नाच सकतेन आप सम्हाल सकते—बस शरीर गिर रहा है। उस क्षण साक्षी का भाव अचानक जग जाता है। और जब शरीर बिलकुल थक जाता हैतो कोई भी इंद्रिय सक्रिय नहीं रह जाती,द्वार बंद हो जाते हैंसेतु टूट जाते हैं। सूफी भीतर प्रवेश कर जाता है।
हम जो कीर्तन का प्रयोग कर रहे हैंवह सूफी—नृत्य का ही हिस्सा है। बहुत लोग मुझसे आकर पूछते है कि भारत में ऐसा तो कीर्तन होता नहीं! इसका भारतीय कीर्तन से कोई सीधा संबंध है भी नहीं। यह कोई —पाठ नहीं है। इसका कोई संबंध कृष्णगोपाल से नहीं है। वह तो केवल बहाना है। वह तो केवल ग्दुंटी है। उस बहाने आपको थकाने की चेष्टा है। इसलिए जो अपने को बचाएगावह मूल मुद्दा ही चूक गया। थका डालना है। इतने जोर से शक्ति का उपयोग करना है कि आप बिलकुल थक जाएंशरीर मुर्दा हो जाए। जैसे सारा प्राण सूख गया। उस क्षण में इंद्रियां बंद हो जाती हैं। अंतरात्मा की झलक..।
और एक बार झलक मिलने लगेफिर कठिनाई नहीं है। एक दफे रास्ता साफ हो जाएफिर जरूरत नहीं है कि आप थकाएं। फिर तो आंख भी बंद करेंआप भीतर जा सकते हैं। एक दफे वह रास्ता साफ हो जाएपहचान में आ जाएपगडंडी कौन—सी है। जैसे अंधेरी रात में बिजली चमक जाए और रास्ता दिख जाए एक क्षण को। फिर बिजली खो भी जाए तो भी फिर आप अंधेरे में आश्वस्त चल सकते हैं। आप जानते हैंरास्ता है। एक दफे देखा है। अब आप खोज सकते हैं।
ये सारे ध्यान के प्रयोग मौलिक रूप से थकाने के प्रयोग हैंताकि इंद्रियां थककर बैठ जाएं। एक रास्ता है जबरदस्ती बिठाने का। मैं उसके पक्ष में नहीं हूं क्योंकि जबरदस्ती कोई भी इंद्रियों को बैठा नहीं सकता। हालत वैसी हो जाती हैजैसे छोटे बच्चे को कह दो कि बैठो शाति से। तो वह बैठ जाता हैलेकिन उसकी सारी ताकत शांति से बैठने में लग रही है। एक—एक चीज को खींचे हुए है। तना हुआ है। शिथिल भी नहीं हो पाता। विश्राम भी नहीं कर पाता। तनावग्रस्त है।
उस बच्चे को कहो कि दौड़ोएक पच्चीस चक्कर लगाओ। फिर कहने की जरूरत नहीं कि शांत बैठ जाओ। पच्चीस चक्कर के बाद वह खुद ही शांत बैठ जाएगा। वह शांति बड़ी अलग होगी। उस शाति में कोई तनाव नहीं होगा,कोई बेचैनी नहीं होगी। बल्कि शांति में एक सुख होगाएक राहत होगीएक झलक होगी विश्राम की।
इंद्रियों को थका डालेंइतना स्फा डालें कि क्षणभर को भी अगर वे विश्राम में पहुंच जाएंतो उतने क्षणभर को आपका प्रवेश भीतर हो जाए।
जो बाल— बुद्धि वाले बाह्य भोगों का अनुसरण करते हैं वे सर्वत्र फैले हुए मृत्यु के बंधन में पड़ते हैं। किंतु बुद्धिमान मनुष्य नित्य अमरपद को विवेक द्वारा जानकर इस जगत में अनित्य भोगों में से किसी को भी नहीं चाहते
विवेक का अर्थ इतना ही है कि जो निरर्थक हैवह हमें निरर्थक दिखाई पड़ जाएजो सार्थक हैवह सार्थक दिखाई पड़ जाए। जगत में हम कुछ भी चाहेंपहली तो बातअगर न मिले तो दुखऔर मिल जाए तो भी सुख नहीं। एक आदमी धन चाहता है। जब तक नहीं मिलतातब तक दुखी है। और जब मिल जाता हैतब वह पाता है कि क्या मिलाधन के ढेर लग गएअब क्या?
जो भी आपने चाहा है अपने अतीत मेंअगर न मिला तो आपने दुख पाया हैअगर मिल गया तो कौन—सा सुख पाया हैबस जब तक नहीं मिलतातभी तक सुख का आभास होता है। इस जगत में दुख वास्तविक हैसुख सिर्फ आभास है। जो चीज नहीं मिलतीबस उसमें सुख है। और जो मिल जाती हैउसमें सब सुख खो जाता है। इसलिए कोई भी आदमी कहीं भी सुखी नहीं है।
मेरे एक मित्र हैं। वे पहले एम. एल. ए. थेतो वे मुझसे कहते थेआशीर्वाद दें—बस और कुछ चाहिए नहीं—कि कम से कम डिप्टी—मिनिस्टर तो मुझे बनवा ही दें। मैं उनको कहता कि बन ही जाएंगेक्योंकि जैसा पागलपन आपमें हैआप बिना बने बच नहीं सकते। लेकिन आप अगर सोचते हों कि बड़ा आनंद घटित हो जाएगातो आप गलती में हैं।
फिर वे डिप्टी—मिनिस्टर भी हो गए। तो वे आए मेरे पास और कहने लगे कि बसअब एक आकांक्षा है कि मिनिस्टर हो जाऊं। मैंने उनको कहा कि आपको सुख डिप्टी—मिनिस्टर होने से मिल गयाजिसको आप वर्षों से सोचते थेउन्होंने कहाडिप्टी—मिनिस्टर में कुछ भी नहीं रखा हैमिनिस्टर होने से ही कुछ हो सकता है। फिर अब वे मिनिस्टर भी हो गए। तो अब वे कहते हैं कि चीफ—मिनिस्टर हो जाएं। मैंने उनको पूछा कि तुम कहां रुकोगेपिछले अनुभव से कुछ सीखो।
आदमी जहां हैवहीं दुखी है। सुखी आदमी खोजना कठिन है। आपने कभी कोई सुखी आदमी देखा? सुखी आदमी वही हो सकता हैजो जहा है वहीं सुखी है। लेकिन जो आदमी भी कहीं और सोचता है कि सुख होगावह दुखी होगा। जो जहां है वहीं सुखी हैऐसे आदमी का नाम ही संन्यासी है।
और जो जहा है वहीं दुखी हैऐसे आदमी का नाम ही गृहस्थ है। वह हमेशा भविष्य में ही जी रहा है। कल उसका सुख है। स्वर्ग कल हैआज कुछ भी नहीं। आज को समर्पित करेगा कल के लिए। आज को लगाएगा कल के लिए। आज को जलाएगा कल के लिएताकि कल का स्वर्ग मिल जाए। कल कभी आता नहीं। कल जब आएगावह आज ही होगा। वह उस आज को फिर कल के लिए लगाएगा। ऐसे वह लगाता जाता है। और एक दिन सिवाय मृत्यु के हाथ में कुछ भी नहीं आता।
उपनिषद कह रहा हैबाल—बुद्धि वाले लोगबचकानी बुद्धि वाले लोगअप्रौढ़केवल बाहर की वस्तुओं का अनुसरण करने में जीवन को गंवा देते हैं। बुद्धिमानविवेकशील वह है जो इस सत्य को जानकर कि बाहर कभी किसी को न कोई आनंद मिला है और न मिल सकता हैअपने ही अनुभव सेअपने ही जीवन के प्रयोगों से इस रहस्य को समझकरजो बाहर के अनित्य भोगों की आकांक्षा छोड़ देता हैवही विवेकशील है।
बाहर की वस्तुओं की आकांक्षा छोड़ देता है। कुछ नासमझ बाहर की वस्तुओं को छोड़ने में लग जाते हैं। बाहर की वस्तुओं की आकांक्षा  छोड़ना बिलकुल और बात है। बाहर की वस्तुओं को छोड़ने में लग जाना बिलकुल और बात है। और ही नहींभिन्न ही नहींविपरीत है। बाहर की वस्तु को तो वही छोड़ने में लगता हैजो बाहर की वस्तु को पकड़ने में लगा था पहले। अब वह छोड़ने में लगता है। लेकिन उसकी नजर बाहर की वस्तु पर ही लगी रहती है। कुछ लोग हैंजो धन के लिए पागल हैं। और कुछ पागल हैंजो धन न छू जाएइससे डरे हुए हैं।
एक संन्यासी को मैं जानता हूं। वे बड़े संन्यासी हैं। बहुत उनके अनुयायी हैं। वे पैसा नहीं छूते। अगर आप पैसा उन्हें छुला देंतो वे बिलकुल पागल हो जाते हैं। इतने नाराज हो जाते हैंजिसका कोई हिसाब नहीं। वे स्नान करते हैं,अगर पैसा छूना हो जाए। लोग उनको मानते हैं इसीलिए—कि यह है त्याग!
यह है पागलपनयह है विक्षिप्तता। यह रोग पुराना हैनया नहीं है। पहले पैसे को पकड़ने में बहुत रस आता रहा होगा। और इससे आप समझ सकते हैंकि जब इतना दुख हो रहा है छूंने मेंतो रस कितना आता रहा होगा! यह माप है। वह रस अब भी नहीं खो गया हैवह उलटा हो गया है। रस अब भी हैलेकिन अब विपरीत भाव पैदा हो गया है।
मुक्त नहीं हुए पैसे सेबंधे हैं अब भी। कल मित्र की तरह बंधे थेअब शत्रु की तरह बंधे हैं। मित्र का भी ध्यान रखना पड़ता हैशत्रु का और भी ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। वे अगर आकर बैठते हैंतो वे सब तरफ देख लेते हैं। पैसा तो नहीं है! कोई धन तो नहीं है! चौबीस घंटे प्रभु—स्मरण नहीं चल रहा है। और ऐसे बहुत लोग हैं इस देश में,जिनकी वृत्ति सिर्फ शीर्षासन करने लगती है। होती वही पुरानी हैउसमें कोई फर्क नहीं पड़ता। वही का वही आदमी पहले पैर के बल खड़ा थाअब सिर के बल खड़ा है। आदमी में जरा भी फर्क नहीं है। रत्तीभर भेद नहीं हुआ है। कोई क्राति घटित नहीं हुई है। लेकिन क्राति दिखाई पड़ती है। वह झूठी है।
बाहर की वस्तु न तो पकड़ने योग्य है और न छोड़ने योग्य। बाहर की वस्तु बाहर है। न तुम उसे पकड़ सकते होन तुम उसे छोड़ सकते हो। तुम हो कौनतुमने पकड़ावह तुम्हारी भांति थी। तुम छोड़ रहे होयह तुम्हारी भ्रांति है। बाहर की वस्तु को न तुम्हारे पकड़ने से कुछ फर्क पड़ता हैन तुम्हारे छोड़ने से कुछ फर्क पड़ता है।
तुम कल कहते थेयह मकान मेरा है। मकान ने कभी नहीं कहा था कि तुम मेरे मालिक हो। और मकान को अगर थोड़ा भी बोध होगातो वह हंसा होगा कि खूब गजब के मालिक हो। क्योंकि तुमसे पहले कोई और यही कह रहा था। उससे पहले कोई और यही कह रहा था। और मैं जानता हूं कि तुम्हारे बाद भी लोग होंगे जो यही कहेंगेकि वे मालिक हैं।
और फिर एक दिन तुम कहते हो कि मैंने त्याग कर दिया है इस मकान का। न मकान तुम्हारा थान तुम त्याग कर सकते हो। त्याग करना उतना ही पागलपन की बात हैजितना मालकियत की घोषणा थी। त्याग तो मालिक कर सकता है। ज्ञानी इस सत्य को जान लेता है कि मैं मालिक ही नहीं हूं किसी चीज का—छोडंगूा कैसेपकडूगा कैसे?
वासना का त्याग है—इस बोध का भीतर गहरा हो जाना कि न इस जगत में कुछ पकड़ा जा सकता है और न छोड़ा जा सकता है। पकड़नाछोड़नादोनों ही नासमझी हैं। इस जगत में न पकड़ने योग्य कुछ है और न छोड़ने योग्य कुछ है। ऐसी तटस्थता में जो आदमी ठहर जाता हैवह विवेकशील है। उसकी वासना गिर जाती है। वह बाहर के जगत में दौड़ना बंद कर देता है।
जिसके अनुग्रह से मनुष्य शब्दों को स्पर्शों को रूप को रस को गंध को स्त्री— प्रसंग आदि के सुखों को अनुभव करता है उसी के अनुग्रह से यह भी जानता है कि यहां क्या शेष रह जाता है! अर्थात कुछ भी नहीं। यही है वह परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था।
यम नचिकेता को कह रहा है कि तूने जिस परमात्मा के संबंध में पूछा थावह क्या है। पहली बात वह यह कह रहा है कि यहां इस जगत में जो हम भोग रहे हैंजो रससौंदर्यसुखजिसके कारण भोग रहे हैंजो इस सबके भीतर छिपा हैजिसके बिना यह कोई भी घटना न घट पाएगी,.। आप रस ले रहे हैंक्योंकि भीतर आप मौजूद हैं। आप भीतर से तिरोहित हो जाएंगेशरीर कोई रस न ले सकेगा। आपको सुगंध मालूम पड़ रही हैक्योंकि भीतर आप मौजूद हैं। आप मौजूद न होंगेसुगंध मालूम न पड़ेगी। इस जगत के जो भी अनुभव हो रहे हैंवे किसके आधार पर हो रहे हैंउस चैतन्य के आधार परजो भीतर छिपा है।
हमारी दृष्टि लग जाती हैजब फूल में सुगंध आती हैतो हमारा ध्यान फूल पर जाता है। हमारा ध्यान उस पर नहीं जाताजिसको सुगंध आ रही है। तीन चीजें हैं। फूल खिलासुगंध फैलीआप पास में बैठे हैं या खड़े हैं—सुगंध आई। यहां तीन हैं। एक तो फूल हैएक आप हैंऔर दोनों के बीच में तैरती हुई सुगंध है।
एक ज्ञेय हैएक ज्ञाता हैऔर एक ज्ञान है। हर जगह त्रिवेणी है। हर जगह ये तीन मौजूद हैं। लेकिन हमारा ध्यान हमेशा ज्ञेय पर जाता हैआब्जेक्ट परवह जो जाना गया। फूल पर नजर जाती है। हम कहते हैंकैसा सुंदर फूल है! हम यह नहीं कहते कि कैसी सुंदर आत्मा है कि फूल की गंध ले सकी! कैसा सुंदर फूल! कभी खयाल नहीं आता कि कैसा सुंदर चैतन्य! वह भीतर जो छिपा हैउसका हमें स्मरण ही नहीं आता। न तो सुगंध उतनी कीमती है,न फूल उतना कीमती हैजितना वह कीमती है जिसके आधार पर ये सब घट रहा है। इस जीवन में जो भी हो रहा है,उस सबके पीछे छिपी हुई चेतना है।
यम कह रहा हैयह जो भीतर छिपी चेतना हैजो सभी सुखों का अनुभव करता हैयह जो अनुभोक्ता हैऔर जो यह भी अनुभव करता है कि यहां कुछ भी अनुभव करने योग्य नहींजो यह भी अनुभव कर लेता है कि सब व्यर्थ हैजो यह भी अनुभव कर लेता है कि यहां पाने योग्य कुछ भी शेष नहीं रहा हैयहां कुछ पाया भी नहीं जा सकता है,यही है वह परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था।
तो परमात्मा की पहली व्याख्या यम कर रहा है। और वह यह कि तुम्हारे भीतर छिपा हुआ जो चैतन्य हैवह जो कांशसनेस हैवह जो बोध की शक्ति हैवह जो तुम्हारे जीवन का मूल हैयही है वह परमात्मा जिसके लिए तूने पूछा था।
तो ईश्वर की पहली व्याख्या हुई—भीतर का द्रष्टा।
स्वप्न के दृश्यों को और जाग्रत—अवस्था के दृश्यों को इन दोनों अवस्थाओं के दृश्यों को मनुष्य जिससे बार— बार देखता है उस सर्वश्रेष्ठ सर्वव्यापी सबके आत्मा को जानकर बुद्धिमान मनुष्य शोक नहीं करता। यह थोड़ा समझने जैसा कीमती सूत्र है। यम कह रहा है कि स्वप्न के अनुभवों कोजागृति के अनुभवों को जिसके द्वारा मनुष्य बार—बार देखता है?..
यह एक बहुत मजे की बात है। शायद आपने कभी निरीक्षण न की होचूक गए हों। चूकने जैसी नहीं हैक्योंकि उसके आधार पर जीवन में बहुत कुछ नए आयाम खुल सकते हैं। रात आप स्वप्न देखते हैं। जब आप स्वप्न देखते हैं,तो स्वप्न बिलकुल सत्य मालूम होता है। स्वप्न में ही यह जानना कि यह असत्य हैबिलकुल असंभव है। स्वप्न जब तक चलता हैपूर्णतया सत्य होता है। असंगत से असंगत स्वप्न भी पूर्णतया सत्य होता है। आप चाहे भीख मांगते हों सड़क के किनारेलेकिन स्वप्न में अगर सम्राट हो जाएंतो आपको जरा भी संदेह नहीं आता कि यह मैं कैसा देख रहा हूं! मैं तो भिखमंगा हूं। भिखमंगा भी स्वप्न में सम्राट हो जाए तो बिलकुल भरोसा करता है।
स्वप्न में सभी श्रद्धालु होते हैं। स्वप्न में मैंने अब तक एक आदमी नास्तिक नहीं देखाजो संदेह करे। मानना ही पड़ता है स्वप्न को कि वह ठीक है। और ऐसा नहीं है कि भिखारी ही मानता है कि मैं सम्राट हूं। सम्राट भी भिखारी का सपना देखे तो मानता है कि मैं भिखारी हूं। और स्वप्न में कुछ भी संगत—असंगत घटेआपमें तर्क उठता ही नहीं। कुछ भी घटेकैसी भी घटना होमन बिलकुल भरोसे से भरा होता है।
सभी स्वप्न स्वप्न के भीतर सत्य होते हैं। स्वप्न के बाहर जब आप जागते हैंतब असत्य हो जाते हैं। जैसे ही आप जागते हैं और पाते हैं कि अपने कमरे में सोया हुआ हूं कि अपने झाडू के नीचे बैठा हुआ हूं वह सम्राटवह भिखारीवह सब स्वप्न का जाल एकदम टूट जाता है। आप कहते हैंसब झूठा था।
लेकिन एक और दूसरे मजे की बात हैजब आप स्वप्न में जाएंगे राततो आपने जागरण में जो देखा थावह सब झूठा हो जाता है। और ज्यादा झूठा हो जाता है। क्योंकि स्वप्न तो थोड़ा—बहुत याद भी रहता है जागकरलेकिन स्वप्न में जागा अनुभव बिलकुल याद नहीं रहता। थोड़ा—बहुत स्वप्न तो याद रह जाता हैजब आप सुबह जागते हैं। लेकिन जब आप रात सोते हैंतब थोड़ी—बहुत जागृति का अनुभव शेष रहता हैबिलकुल नहीं रहता।
इसलिए भारतीय मनसविदों ने तो कहा है कि स्वप्न जागृति से भी ज्यादा गहरा अनुभव है। क्योंकि जागृति स्वप्न को पूरी तरह नहीं पोंछ पातीसुबह कुछ न कुछ याद रह जाता है। लेकिन स्वप्न पूरी तरह आपकी जागृति को पोंछ डालता है। कुछ भी याद नहीं रहतारंचमात्र भी याद नहीं रहता। निश्चित ही स्वप्न की धारा बड़ी प्रगाढ़ है। स्वप्न में जागरण असत्य हो जाता है। जागरण में स्वप्न असत्य हो जाता है। फिर सत्य क्या है?
च्चांग्त्से की बड़ी प्रसिद्ध घटना है। उसने एक रात स्वप्न देखा और सुबह उदास होकर बैठ गया। उसके शिष्यों ने पूछातुम उदास! क्या हुआउसने कहा कि रात मैंने स्वप्न देखा कि मैं एक तितली हो गया हूं। शिष्यों ने कहा,छोड़ो भीस्वप्नों से किसी को उदास होने की जरूरतअब तो जाग गए। उसने कहानहींबड़ी अड़चन खड़ी हो गई है। अब मुझे यह समझ में नहीं आ रहारात अगर च्चांग्त्से तितली हो सकता है सपने मेंतो अब यह हो सकता है कि तितली सपना देख रही होसो गई हो और सोचती होच्चांग्त्से हो गई। तो अब मैं क्या करूंअगर च्चांग्त्से सपना देख सकता है कि तितली हो गयातो तितली क्यों सपना नहीं देख सकती कि च्चाग्त्से हो गईतो अब मैं कौन हूंजागा हुआ च्चांग्त्सेया सोई हुई तितलीसपना चल रहा हैकि जो चल रहा है वह सच है?
स्वप्न असत्य कर देते हैं जागरण कोजागरण असत्य कर देता है स्वप्न को। सत्य क्या हैसत्य दोनों में से कोई भी नहीं है। सत्य तो सिर्फ देखने वाला हैजिसको दोनों ही असत्य नहीं कर पाते। रात भी एक चीज मौजूद रहती हैदेखने वालासपने देखता है। और दिन भी वह चीज मौजूद रहती हैदेखने वालाजागृति के अनुभव देखता है। सपने बदल जाते हैंजागरण बदल जाता हैलेकिन देखने वाला अपरिवर्तित रूप से सतत मौजूद रहता है।
वह द्रष्टा ही केवल सत्य है। जो देखा जाता हैवह तो सब असत्य हो जाता है। जो देखने वाला हैवही केवल सत्य रह जाता है। स्मरण रखेंअसत्य देखने के लिए भी सत्य देखने वाला चाहिए। झूठ स्वप्न को भी देखने के लिए एक सच्चा देखने वाला चाहिए। अगर देखने वाला भीतर न होतो असत्य भी नहीं देखा जा सकता।
दूसरा सूत्र यम कह रहा है— स्वप्न के दृश्यों को और जाग्रत के दृश्यों कोइन दोनों अवस्थाओं के दृश्यों को मनुष्य जिससे बार— बार देखता है उस सर्वश्रेष्ठ सर्वव्यापी सबके आत्मा को जानकर बुद्धिमान मनुष्य शोक नहीं करता।
जो उसको पकड़ लेता है जो देखने वाला हैफिर वह शोक नहीं करता।
चीन में एक बहुत प्रसिद्ध कथा है कि एक सम्राट का पुत्र बीमार है। एक ही पुत्र हैमरने के करीब है। सम्राट रातभर जागता रहासेवा करता रहा। चार बजे के करीब उसकी नींद लग गई। सोचा था रातभर जागता रहेगाक्योंकि बेटा कभी भी मर सकता है। और अंतिम क्षण में बाप साथ होना चाहता था। लेकिन झपकी लग गई। झपकी में उसने एक स्वप्न देखा कि वह सारे जगत का सम्राट हैउसके बारह पुत्र हैं। हर पुत्र का एक स्वर्णमहल है। अपरंपार संपत्ति है। जब वह यह स्वप्न देख रहा थातभी उसका बेटा मर गया। पत्नी छाती पीटकर रोईतो उसकी नींद टूट गई।
नींद टूट गई तो बजाय रोने के वह खिलखिलाकर हंसने लगा। तो उसकी पत्नी ने कहा कि तुम पागल तो नहीं हो गए हो शोक मेंहंस क्यों रहे होउसने कहामैं हंस इसलिए रहा हूं कि किसके लिए रोऊंअभी— अभी मेरे बारह पुत्र थे। ऐसे सुंदरजैसे मैंने कभी देखे नहीं! इतना विराट साम्राज्य था! अनंत खजाने थे। सब खो गए। और जब मैं उन बारह पुत्रों के साथ थातब इस पुत्र का मुझे स्मरण भी नहीं थाकि यह है भी। मरने—जीने की तो बात अलग! अब बारह पुत्र मर गएखो गए और यह पुत्र मर गया। अब मैं सोच में पड़ा हूं कि किसके लिए रोऊंकौन सच है?
न तो रात सपने में देखे गए बारह पुत्र सत्य हैंऔर न दिन के सपने में देखे गए पुत्र सत्य हैं। सत्य रो। सिर्फ देखने वाला है। जो इस देखने वाले को पकड़ने लगता हैउसने सिद्ध होने का पहला कदम उठा लिया। फिर उसे कोई शोककोई दुख नहीं पकड़ता। क्योंकि दुख पकड़ता है बाहर की चीजों को पकड़ ने के कारण। जो भीतर के द्रष्टा को पकड़ लेता हैउसे फिर कोई दुख का कारण नहीं है। आनंद उसकी सहज अवस्था हो जाती है।
जो मनुष्य कर्मफलदाता सबको जीवन प्रदान करने वाले तथा भूत वर्तमान और भविष्य का शासन करने वाले इस परमात्मा को अपने लिए समीप जानता है उसके बाद वह कभी किसी की निंदा नहीं करता। यही है वह परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था।
अगर आपको द्रष्टा का अनुभव होने लगे—दर्शन से आंख हटेदृश्य से आंख हटे और पीछे छिपे द्रष्टा से थोड़ा—सा भी तालमेल बैठने लगे—तो परमात्मा को आप पाएंगे कि उससे ज्यादा समीप और कोई भी नहीं। अभी उससे ज्यादा दूर और कोई भी नहीं है। अभी परमात्मा सिर्फ कोरा शब्द है। और जब भी हम सोचते हैंतो ऐसा लगता है कि आकाश में कहीं बहुत दूर परमात्मा बैठा होगा किसी सिंहासन पर। यात्रा लंबी मालूम पड़ती है। और परमात्मा यहां बैठा. हैठीक सासों के पीछे!
मुहम्मद ने कहा है कि तुम्हारी गले की नस जो काट दी जाए तो तुम मर जाओवह जितने तुम्हारे पास है,परमात्मा उससे भी ज्यादा पास है। पास से भी पासक्योंकि तुम स्वयं वही हो। लेकिन यह खयाल तभी आएगा जब द्रष्टा पर ध्यान जाने लगे। तो परमात्मा एकदम निकट है। और जिसको परमात्मा इतना निकट मालूम होगा अपने भीतरध्यान रहेउसे सबके भीतर भी मालूम होने लगेगा।
यह एक नियम है जीवन का अनिवार्य कि जो आपको अपने भीतर दिखाई पड़ता हैवही आपको दूसरों के भीतर दिखाई पड़ना शुरू हो जाता है। अगर आप चोर हैंतो आपको चारों तरफ चोर दिखाई पड़ते हैंऔर लगता हैसब साजिश कर रहे हैं। अगर आप बेईमान हैंतो आपको कोई ईमानदार नहीं दिखाई पड़ता। लगता है कि सब बेईमान हैं। सब बने—ठने बैठे हैं। जल्दी धोखा देंगे।
मैंने सुना है कि दो युवक एक रास्ते से गुजर रहे थे। दोनों जेबकट थे। दोनों साथ जा रहे थेमित्र थे। पहला युवक बार—बार अपने खीसे में हाथ डालकर कुछ टटोलता। दूसरा बार—बार अपने खीसे से घड़ी निकालकर समय देखता। पहले युवक ने पूछा कि इतना बार—बार समय क्यों देख रहे होउस दूसरे ने कहा कि तुम बार—बार खीसे में क्या टटोलते होमैं भी जेबकट हूं। घड़ी को बार—बार देखना पड रहा है कि अभी है कि गई! तुम क्या टटोल रहे होउसने कहा कि जेबकट तो मैं भी हूं। खीसे में नोट रखे हैं। वह बार—बार टटोलने पड़ रहे हैं कि गए कि बचे!
दूसरे के संबंध मेंजो भी धारणा हमारी होती हैवह बहुत गहरे में अपनी ही धारणा होती है। अगर आप चोरों से बहुत सचेत रहते हैंतो समझना कि चोर भीतर छिपा हैअन्यथा इतने सचेत आप न रहेंगे। क्या कारण है सचेत रहने का इतनाजो हमारे भीतर हैवही हमारी धारणा है मनुष्यों के बाबत।
इसलिए बुरा आदमी कभी नहीं मान पाता कि कोई अच्छा आदमी हो सकता है। बुरा आदमी मानता है कि अच्छा दिखाई पड़ता होगा। ढोंग रच रहा होगा। अच्छा हो नहीं सकता। इसलिए बुरा आदमी हमेशा कोशिश में रहता है। अगर आप उससे कहें कि फलां आदमी अच्छा हैतो अविश्वास से सिर हिलाएगा। वह कहेगा कि ठहरोथोड़े दिन में समझोगे। ज्यादा देर तक चीजें छिपी नहीं रहतीं। पता चल ही जाएगा। उगैर वह पूरी कोशिश करेगा पता लगाने की कि आदमी बुरा होना चाहिए। बुरा होना तो पक्का भरोसा है।
अच्छा होना तो आवरण ही हो सकता है।
सिर्फ अच्छा आदमी ही भरोसा करता है कि दूसरा अच्छा हो सकता है। अच्छा आदमी मुश्किल पाता है कि कोई बुरा कैसे हो सकता हैक्यों होगाऔर ध्यान रहेअगर आपको दूसरे के बुरे होने पर तत्काल भरोसा आ जाता होतो भूलकर मत समझना कि आप अच्छे आदमी हैं। वह कसौटी है। अच्छे आदमी को तो बड़ा मुश्किल है यह भरोसा लाना कि दूसरा बुरा है—बुरा हो तो भी। ठीक वैसे ही जैसे बुरे आदमी को भरोसा लाना मुश्किल है कि दूसरा अच्छा है—अच्छा हो तो भी।
हम सोच ही नहीं सकते अपने से बाहर। इसलिए जिस व्यक्ति को द्रष्टा का अनुभव होने लगता हैउसे सबके भीतर भी द्रष्टा का अनुभव होने लगता है। वह आपके शरीर को नहीं देखताआपके भीतर की झलक उसे मिलने लगती है। उसे सब तरफ परमात्मा मौजूद मालूम होता हैइसलिए निंदा असंभव हो जाती है। निंदा असंभव तभी हो सकती है,जब दूसरे में हमें परमात्मा दिखाई पड़ने लगे। तब तो स्तुति हो सकती हैनिंदा होने का कोई कारण नहीं रह जाता।
हमें सब तरफ शैतान दिखाई पड़ता हैइसलिए निंदा चलती है। शैतान को शैतान दिखाई पड़ता हैपरमात्मा को परमात्मा दिखाई पड़ता है। आप जो हैंवही आपके जगत का अनुभव है। उसी का फैलाव है। उसी दिन समझना कि आपके भीतर संतत्व का उदय हुआजिस दिन आपको शैतान दिखाई पड़ना मुश्किल हो जाए।
राबिया एक सूफी फकीर औरत हुई। कुरान में एक जगह वचन आता है कि शैतान को घृणा करो। उसने कुरान में यह वचन काट दिया।
यह बड़ी असभ्यता की बात हैअशिष्ट है। कुरान में कोई सुधार नहीं किया जा सकताकि गीता या वेद मेंकि आप बैठें और सुधार कर दें। एक फकीर जुन्नैद राबिया के घर मेहमान था। उसने सुबह—सुबह राबिया की कुरान उठाकर पढ़ीतो उसने देखा कि उसमें सुधार किया हुआ है! उसने काट दी है लाइन! जुन्नैद ने कहा कि किस नासमझ ने यह पाप कृत्य किया हैकुरान को कोई सुधार सकता है!
राबिया ने कहाकिसी और ने नहींमैंने ही वह लकीर काटी है। तो जुन्नैद ने कहा कि तूने ऐसी नास्तिकता का काम किया! राबिया ने कहामैं बड़ी मुश्किल में पड़ गई हूं। जब से प्रभु का अनुभव होना शुरू हुआमुझे शैतान दिखाई नहीं पड़ता। तो घृणा मैं किसको करूंतो यह वचन मेरे योग्य नहीं है। यह वचन मुझसे तालमेल नहीं खाता। शैतान कहां हैअब तो शैतान भी मेरे सामने आकर खड़ा होतो मुझे परमात्मा ही दिखाई पड़ेगा। इसलिए अब घृणा करने का कोई उपाय नहीं। इसलिए लकीर मैंने काट दी। जिससे मेरा कोई तालमेल नहीं है अबमेरी कुरान में वह लकीर नहीं रह सकती।      यह सूत्र कह रहा है कि जैसे ही किसी व्यक्ति को अनुभव होता है कि वह समीप हैसमीपतम हैउसके बाद वह किसी की निंदा नहीं करता। स्तुति सहज हो जाती है। उसे सबके भीतर उसकी झलक दिखाई पड़ने लगती है। सब दीयों में उसी की रोशनी।
यही है वह परमात्माजिसके विषय में तुमने पूछा था।
जो जल आदि पांच तत्वों से पहले ही अजन्मा था उस सबसे पहले तप से उत्पत्र हृदय— गुहा में प्रवेश करके जीवात्माओं के साथ स्थित रहने वाले परमेश्वर को जो पुरुष देखता है वही ठीक देखता है यही है वह परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था।
कौन देखता है ठीककिसकी दृष्टि ठीक हैऔर दृष्टि ही ठीक न हो तो परमात्मा का दर्शन असंभव है। कौन देखता है ठीकवही देखता है ठीकजो हृदय की गुफा में छिपे हुए उसको पहचान लेता हैजो अजन्मा है।
हृदय का तो जन्म हुआ हैगुहा तो बनी हैमिट जाएगी। शरीर तो निर्मित हैबिखर जाएगा। जन्मा हैमृत्यु होगी। इस शरीर की गुफा में छिपा हुआ अजन्मा कोई हैजिसका कोई जन्म नहीं हुआ है और जो कभी मिटेगा नहीं,उसे जो देखता हैवही देखता है। बस उसके पास ही आंख हैबाकी सब अंधे हैंभीतर की दृष्टि से—बाकी सब अंधे हैं। बाहर कितना ही दिखाई पड़ता होजो स्वयं को ही नहीं देख पातेउनका आंखों का होना न—होना बराबर है।
उपनिषद कह रहा हैवही ठीक देखता है जो अजन्मा को हृदय की गुफा में पहचान लेता है। यह ही है वह परमात्माजिसके विषय में तुमने पूछा था।
जो देवी अदिति प्राणों के सहित उत्पन्न होती है जो प्राणियों के सहित उत्पत्र हुई है तथा जो हृदयरूपी गुहा में प्रवेश करके वहीं रहने वाली है उसे जो पुरुष देखता है वही यथार्थ देखता है। यही है वह परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था।
प्राण की ऊर्जा का नाम अदिति है। जीवन—ऊर्जा का नाम अदिति है। यह जो भीतर जीवन की धारा बह रही है,इस धारा को जो पहचान लेता है…
हम शरीर को पहचानते हैं। शरीर नदी नहीं हैसिर्फ नदी का किनारा है। शरीर के दो किनारों के बीच नदी बह रही है। किनारे तो हमें दिखाई पड़ते हैंनदी नहीं दिखाई पड़ती। नदी सरस्वती जैसी हैअदृश्य। किनारे भर दिखाई पड़ते हैंसूखा बीच का मार्ग दिखाई पड़ता हैनदी दिखाई नहीं पड़ती।
शरीर किनारा है। उसके सहारे कुछ और बह रहा हैजो दिखाई नहीं पड़ता। प्रतिपल आपके रोएं—रोएं में ऊर्जा बह रही है। ऊर्जा तो कहीं भी दिखाई नहीं पड़ती। ये बिजली के बल्व जल रहे हैं। ये बल्व दिखाई पड़ते हैंलेकिन तारों के भीतर से बहती हुई ऊर्जा दिखाई नहीं पड़ती। आज तक बिजली को किसी ने देखा नहीं हैसिर्फ बिजली का उपयोग देखा है। आज तक कोई भी शक्ति प्रत्यक्ष नहीं हो सकी है। सिर्फ शक्ति की अभिव्यक्तियां प्रगट होती हैं।
यह बिजली है—बल्व जल रहा हैपंखा चल रहा है—ये सिर्फ उपयोग हैं। लेकिन बिजली क्या है ना उसे आज तक किसी ने नहीं देखा। कोई कभी देखेगा भी नहीं। शक्ति का कोई दर्शन नहीं हो सकता। शक्ति अरूप हैनिराकार है। आप चलते हैंउठते हैंबैठते हैंबोलते हैं—यह दिखाई पड़ता है। लेकिन कौन चलता हैकौन बैठताकौन बोलता?कौन चुप होतावह बिलकुल दिखाई नहीं पड़ता। वह प्राण—ऊर्जाउसका नाम अदिति है। उस प्राण—ऊर्जा को जो अपने भीतर देख लेता हैवही देखता है—वही यथार्थ देखता है। यही है वह परमात्माजिसके विषय में तुमने पूछा।
जो सर्वज्ञ अग्निदेवता गर्भिणी स्त्रियों द्वारा भलीभांति धारण किए हुए गर्भ की भांति दो अरणियों में सुरक्षित है छिपा है तथा जो जाग्रत है और हवन करने योग्य सामग्रियों से युक्त मनुष्यों द्वारा प्रतिदिन गति करने योग्य है यही है वह परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था।
पुराने जमाने में जब आग को पैदा करने के और कोई उपाय न थेतो दो लकड़ियों को रगड़कर आग पैदा की जाती थी। वह जिस लकड़ी को रगड़कर आग पैदा करते थेउसका नाम अरणि था। रगड़ने से जो छिपी आग थीवह प्रगट हो जाती। छिपी तो पहले ही थीदोनों लकड़ियों में छिपी थी। चकमक का पत्थर आपने देखा हैउसमें छिपी है;रगड़ते हैंपैदा हो जाती है। रगड़ से कोई चीज पैदा नहीं होतीकेवल प्रगट हो सकती है। जो छिपी होवह प्रगट हो सकती है।
आपके भीतर भी परमात्मा छिपा हैथोड़े —से रगड़ने की बात हैथोड़े—से साधना कीथोड़े—से तप की बात है;थोड़े—से प्रयास की बात है। जो छिपा हैवह प्रगट हो जाएगा। धू—धू करके उसकी लपट जलने लगेगी। लेकिन कोई आदमी दो अरणियों को रखे बैठा रहे। सर्द रात हो। बर्फ पड़ती हो। कंपता हो। और दो लकड़ियों को रखे बैठा रहेतो कुछ होगा नहीं।
छिपी हुई आग से कोई गर्मी नहीं मिलती। छिपी हुई आग से रोशनी भी नहीं मिलती। और आग छिपी है और सामने रखी है। जरा—सा दो लकड़ियों को रगड़ने की बात है कि प्रगट हो जाएगी। अंधेरा टूट जाएगा। सर्दी टूट जाएगी। अग्नि देवता प्रगट हो सकता है।
अग्नि की पूजा बड़ी प्राचीन है। और अग्नि की पूजा का मौलिक कारण यही थाकि जैसे अग्नि छिपी होती है पदार्थों में और प्रगट करनी पड़ती हैवैसे ही परमात्मा भी छिपा है और प्रगट करना पड़ता है।
और भी एक कारण से अग्नि निरंतर पूज्य रही। अग्नि की एक खूबी है कि वह सदा ऊपर की तरफ जाती है,उसकी गति सदा ऊपर की तरफ है। अगर आप दीए को उलटा भी कर देंतो भी ली ऊपर की तरफ जाएगी। दीया उलटा हो जाएगालौ उलटी नहीं कर सकते आप।
पानी नीचे की तरफ बहता हैआग ऊपर की तरफ बहती है। आग का सहारा अगर पानी भी ले ले तो पानी तक ऊपर की तरफ बहने लगता है। गरम हो जाएउबल जाएभाप बन जाए यात्रा बदल जाती है। पानी का गुणधर्म बदल जाता है। वह जो नीचे की तरफ बहता थावह भी आकाश की तरफ उठने लगता है। इस जगत में पुराने दिनों में आदमी को अनुभव हुआ कि आग के अतिरिक्त किसी चीज में ऊपर की तरफ जाने की क्षमता नहीं है। आग ग्रेविटेशन के विपरीत है। जमीन खींचती हैआग को नहीं खींच पाती। आग लेविटेशन को मानती है। आग ऊपर की तरफ जाती हैजमीन उस पर कुछ भी नहीं कर पाती।
जो चेतना ऊपर की तरफ जाने लगती हैवह आग उसका प्रतीक बन गई। और परमात्मा निरंतर ऊपर की तरफ जाती हुई चेतना का नाम है। यह आग सबके भीतर छिपी है। साधन पूरे के पूरे आपके पास हैं। थोड़ी—सी रगड़ की जरूरत है। उस रगड़ का नाम साधना है। थोड़ा—सा हिलना—डुलना पड़ेगा। थोड़ा भीतर छिपी हुई अरणियों को टकराना पड़ेगा। ये मैं जितने ध्यान के प्रयोग आपको कह रहा हूं ये वस्तुत: अरणियों का टकराना हैं।
मुझसे लोग आकर पूछते हैं कि ऐसे चुपचाप ही बैठकर करें तो क्या हर्ज हैवे यह पूछ रहे हैं कि अरणियों को ऐसे ही रखा रहने दें चुपचापतो आग पैदा नहीं होगी g:
नहीं होगी। रगड़ना ही पड़ेगा। आपके भीतर की ऊर्जा को थोड़ा संघर्षण से गुजरना पड़ेगा। ऐसे ही होने वाली बात होती तो हो गई होती। वह नहीं हुई है। उस आग को जगाने के लिए थोड़ा—सा श्रम जरूरी है।
जहां से सूर्य का उदय होता है जहां सूर्य अस्त होता है सभी देवता उसी में समर्पित हैं।
जहां सूर्य पैदा होता हैजहां सूर्य समाप्त होता हैजहां से जीवन का प्रारंभ है और जहा जीवन विसर्जित होता हैउस मूल उदगम या उस अंतिम पड़ाव में हीजहां सभी देवता समर्पित हैं..।
उस परमेश्वर को कोई कभी लांघ नहीं सकता।
वह सबका मूल उदगम और सबका अंतिम अंत है। उसके पार जाने का कोई उपाय नहीं। परमात्मा का कोई अतिक्रमण नहीं हो सकताक्योंकि सभी चीजों का अतिक्रमण करके जो उपलब्ध होता हैवह परमात्मा है। उसके पार जाने का कोई उपाय नहीं। वह अंतिम है। वह आखिरी सीमा है अस्तित्व की।
यही है वह परमात्मा जिसके विषय में तुमने पूछा था।
जो परब्रह्म यहां है —यह सूत्र थोड़ा ठीक से खयाल में ले लें— जो परब्रह्म यहां है वही वहां परलोक में भी है। जो वहां है वही यहां इस लोक में भी है। वह मनुष्य मृत्यु से मृत्यु को अर्थात बारंबार जन्म—पराग को प्राप्त होता है जो इस जगत में उस परमात्मा को अनेक की भांति देखता है।
अगर कोई कहता हो कि परमात्मा यहां नहीं परलोक में हैतो वह अज्ञानी है। अगर कोई कहता हो कि परमात्मा यहां नहीं वहा हैतो वह भ्रांति में है। क्योंकि वह सब जगह है। सभी जगह जो हैउसी का वह नाम है। सबके अस्तित्व में जो छिपा हैवही यहां भीवहां भीइस पार भीउस पार भीजहा तक अस्तित्व हैजहा तक होना हैवहां तक वही है। परलोक में परमात्मा हैऐसा नहीं हैइस लोक में भी वही है। देखने वाली आंख चाहिए। और जिसके पास देखने वाली आंख हैउसे यहां ही दिखाई पड़ जाएगा। और ध्यान रहेजिसे यहां दिखाई नहीं पड़ताउसे वहा भी दिखाई नहीं पड़ेगा। देखने वाली आंख पर निर्भर है। वह आंख पैदा हो जाएतो सब जगह वह प्रगट हो जाता है। वह आंख पास में न होतो वह कहीं भी प्रगट नहीं होता।
लेकिन लोग अपने को धोखा देते रहते हैं। वे कहते हैंवह यहां प्रगट नहीं हो रहा है क्योंकि यहां नहीं हैवहा परलोक में है। इस तरह अंधे अपना बचाव कर लेते हैं। उनको फिर यह खयाल नहीं होता कि हम अंधे हैं इसलिए दिखाई नहीं पड़ रहा।
अंधों ने बैकुंठस्वर्गपरलोकन—मालूम क्या—क्या निर्माण किए हैं। वह उनकी इस बात की कोशिश है कि हममें कोई गलती नहीं है कि वह हमें दिखाई नहीं पड़ रहा हैवह यहां है ही नहींवह परलोक में है। जब हम परलोक पहुंचेंगेतब वह दिखाई पड़ेगा। इससे अंधों को बड़ी सुविधा हो जाती हैसात्वना मिलती है।
लेकिन ध्यान रहेयह सूत्र कुछ और कह रहा है। ये यह कह रहा हैवह यहां भी उतना ही है जितना वहा। अगर नहीं दिखाई पड़ता तो गैर—मौजूदगी कारण नहीं है। नहीं दिखाई पड़ताक्योंकि आंखे पास नहीं हैं। आंख पैदा करने की कोशिश करनी पड़े।
झेन फकीर रिंझाई का एक बहुत प्रसिद्ध वचन है। उस वचन पर सदियों तक विवाद होता रहा है। वह वचन बड़ा उलटा मालूम पड़ता है। रिंझाई ने कहा हैसंसार और निर्वाण एक ही हैं। यह बड़ी उलटी बात हो गई। क्योंकि हम तो कहते हैं : संसार छोड़ोत्याग करो। और यह रिंझाई कहता हैसंसार और निर्वाण एक ही हैं। जिसने रत्तीभर भेद कियावह अज्ञानी है। रिंझाई ने अगर यह सूत्र पढ़ा होता उपनिषद कातो वह नाच उठता। वह कहता कि बिलकुल ठीक। जो वहा है वह यहां भी है। संसार और निर्वाण एक हैं। भेद अंधों के कारण है। उनको यहां दिखाई नहीं पड़ता,इससे वे यह नहीं सोचते कि आंखे नहीं हैं। इससे वे सोचते हैंयहां वह मौजूद नहीं है। खोज की कोई जरूरत नहींजब परलोक जाएंगे...।
इसीलिए जैसे—जैसे आदमी बूढ़ा होने लगता है और परलोक करीब आने लगता हैवैसे—वैसे धार्मिक होने लगता है। मंदिरों मेंमस्जिदों मेंगुरुद्वारों में बूढ़े इकट्ठे हैंजवान वहां दिखाई नहीं पड़ते। और कभी कोई जवान भी दिख जाएतो समझना कि किसी न किसी कारण से का हो गया है। कोई न कोई गड़बड़ हो गई है। के भी चौंककर देखेंगे कि जवान आदमी यहां किसलिएवे भी अपने बेटों को समझाते हैं कि धर्म अभी तुम्हारे काम का नहीं। इसकी एक उम्र होती है। जब बूढ़े हो जाओतब।
असल में मरने की घटना जब बिलकुल करीब आने लगेजब ऐसा शक होने लगे कि अब परलोक जाना ही पड़ेगातो आदमी धार्मिक होना शुरू होता है। क्योंकि इस लोक में तो परमात्मा है नहीं।
लेकिन यह व्यवस्था धोखे की है। जो यहां धार्मिक नहीं हैवह मौतसिर्फ मौत के कारण धार्मिक नहीं हो जाएगा। और जिसको परमात्मा यहां नहीं दिखाई पड़तामौत कोई आंखे दान नहीं देती कि परमात्मा परलोक में दिखाई पड़ जाएगा। ठीक जैसे आप हैंअगर आपको परलोक में खड़ा कर दिया जाएआप वहां भी संसार ही देखेंगे। जल्दी से आप वहां भी कुछ इंतजाम करना शुरू कर देंगे। दुकान खोल लेंगेशादी—विवाह करने लगेंगेकुछ न कुछ आप तत्थण,जो संसार आपका यहां थाआप वहां बसाना शुरू कर देंगे।
लेकिन मुक्तपुरुष को यहां इस संसार में भी मोक्ष ही दिखाई पड़ता है। कुछ और दिखाई पड़ने का उपाय नहीं है।
जो परब्रह्म यहां है वही वहां परलोक में भी है। जो वहां है वही यहां इस लोक में भी है। वह मनुष्य मृत्यु से मृत्यु को अर्थात बारंबार जन्म— मरण को प्राप्त होता है जो इस जगत में उस परमात्मा को अनेक की भांति देखता है एक की भांति नहीं
इसे भी थोड़ा समझ लेना चाहिए। हम इस जगत को अनेक की भांति देखते हैं। वृक्षपत्थर अलगआप अलग,मैं अलगपड़ोसी अलगसब अलगसब टूटे हुएखंड—खंड। हमारी हालत ऐसी है जैसे रात चांद निकले और जमीन पर हजारों डबरे हैंझीलें हैंपानी के सरोवर हैंऔर सब में चांद दिखाई पड़ता है। एक ही चांद होता है आकाश मेंलेकिन सब पानी में हजारों—लाखों प्रतिबिंब बनते हैंऔर हम एक—एक प्रतिबिंब को गिनते फिरेंऔर सोचें कि कितने चांद हैं! और नजर न उठाएं उस एक की तरफजिसके सब प्रतिबिंब हैं।
इस जगत में जितना भी अस्तित्व हैजितने रूप हैंवे एक के ही प्रतिबिंब हैं। आपके भीतरएक सरोवर की भांति आपकी चेतना मेंउस एक की ही छाया बनी है।
यह सूत्र कहता हैजो यहां अनेक की भांति देखता हैवह भटकता है जन्म—मरण में। जो यहां भी एक की भांति देख लेता है उसेवह तत्‍क्षण मुक्त हो जाता है।
एक को पहचान लेना परम ज्ञान है। अनेक को देखते रहना अशान है।
ध्यान के लिए तैयार हों।

ध्‍यान योग शिविर
माउंट आबू, राजस्‍थान।

No comments:

Post a Comment

Must Comment

Related Post

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...